Author: admin

K.W.N.S.-कोरिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पटना पहुंचने पर स्वागत के लिए ध्वज व सूत की माला लिए हेलिपेड पर ग्रामीण उमड़े। अंगनबाड़ी केंद्र करजी के नन्हें -मुन्ने बच्चों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। नन्हे -मुन्नों ने ‘हम बच्चो से करते प्यार ,हमारे कका शानदार’ गीत गाकर सुनाया। मुख्यमंत्री ने नन्ही माही ध्रुव से हाथ मिलाया और दुलार किया।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके कल यानी 4 जुलाई को पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के व्हाईट कोट सेरेमनी में शामिल होंगी। उल्लेखनीय है कि पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर द्वारा एम.बी.बी.एस. पाठ्यक्रम में प्रवेशित प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को चिकित्सा आचार संहिता की शपथ दिलाने के लिए प्रतिवर्ष व्हाईट कोट सेरेमनी का आयोजन किया जाता है।

Read More

K.W.N.S.-कोरिया/पटना। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से महोरा के मोहम्मद फहीम खान ने बताया कि इस वर्ष मैंने 18 क्विंटल धान बेचा है, उन्होंने शिकायत की कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि उन्हें नही मिली है, इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल पता करने के निर्देश दिए। ग्राम सोरगा के रामलखन यादव ने बताया कि हाट बाजार क्लिनिक से घर के पास ही नि:शुल्क इलाज और दवाइयां मिल रही है। जिससे अस्पताल तक आने जाने और डॉक्टर की फीस और दवाइयों पर होने वाला खर्च बच रहा है, उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। शांति…

Read More

K.W.N.S.-कोरिया। बैकुण्ठपुर विधानसभा के पोंड़ी में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्कूली छात्रों से संवाद कर रहे थे. स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल महलपारा बैकुण्ठपुर की छात्रा सताक्षी वर्मा से मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या तुम्हें छत्तीसगढ़ी आती है? छात्रा ने हां कहा तो मुख्यमंत्री ने कहा कि वो छत्तीसगढ़ी में पूछेंगे तो अंग्रेजी में जवाब देना. सताक्षी ने मुख्यमंत्री के हर छत्तीसगढ़ी सवाल का अंग्रेजी में जवाब दिया. सताक्षी के विश्वास और ज्ञान को देखकर मुख्यमंत्री ने उसकी तारीफ की . मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने के पीछे सरकार का उद्देश्य यही है कि…

Read More

K.W.N.S.-बीजापुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बीजापुर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिले में संक्रमण को रोकने के लिए महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ और तेलंगाना- छत्तीसगढ़ इन दोनों अंतरराज्यीय बॉर्डर पर 24 घंटे चौकसी बढ़ा दी गई है। विभागीय तालमेल से कर्मचारियों की 8-8 घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई। पड़ोसी राज्यों से आने वाले लोगों की कोरोना की जांच की जा रही है। बिना कोविड जांच के जिले में प्रवेश पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई है। बीजापुर के कलेक्टर राजेंद्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्णैय ने तिमेड़ एवं तारालागुड़ा के चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। साथ…

Read More

K.W.N.S.-गरियाबंद। ग्राम रवेली (पाण्डुका) क्षेत्र के गुमशुदा लड़के को खेड़ा गुजरात से दस्तयाब किया गया. पुलिस के मुताबिक घनश्याम निषाद ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसका भाई जितेन्द्र कुमार निषाद पिता स्व. बिसरू राम निषाद उम्र 27 वर्ष साकिन रवेली दिनांक 01.05.2022 के 08.30 बजे सुबह बिना बताये घर से कही चला गया है, जो आज दिनांक तक घर वापस नही आया है, कि रिपोर्ट पर पतासाजी में लिया गया। गुमशुदा की पतासाजी दौरान गुमशुदा के मोबाईल नंबर का कॉल डिटेल टॉवर लोकेशन प्राप्त किया गया। गुमशुदा का टॉवर लोकेशन एल एण्ड टी कंस्ट्रक्शन कंपनी ग्राम महिप्प, थाना…

Read More

K.W.N.S.-कोरिया। बैकुंठपुर विधानसभा के ग्राम पोड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 7 बड़ी घोषणाएं की है. जिसमें… – बचरा पोड़ी में खुलेगा नवीन महाविद्यालय। – पोड़ी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल की घोषणा। – सकरिया में नवीन विद्युत सब स्टेशन के स्थापना की घोषणा। – पोड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन। – पोड़ी में सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा। – पोड़ी पुलिस सहायता केंद्र का पुलिस चौकी में उन्नयन। – मनसुख के पास घनुहर नाले पर नए पुल के निर्माण की घोषणा। तीन दिन में मुख्यमंत्री के हाथों जिले में 1848 हितग्राहियों…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया के मुख्य आतिथ्य में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 03 जुलाई को शहीद स्मारक भवन रायपुर में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों के सतनामी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। डॉ. डहरिया नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलायेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता धनेश पाटीला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम करेंगे। समाज के अध्यक्ष आर.पी. भतपहरी ने बताया कि विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग…

Read More

K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। जिले में एक घर में नाग के 12 से अधिक बच्चे निकलने की पहली घटना सामने आई है. नागरदा कुर्दा गांव में रह रहे बृहस्पति कंवर अपने परिवार के साथ कुछ दिनों से खौफ में रह रहे थे, बृहस्पति कंवर का परिवार इतना ज्यादा डर गया था उस कमरे के आस पास जाना ही बंद कर दिया था. घटना की जानकारी मिलने के बाद 8 घंटे के कड़ी मेहनत के बाद रेस्क्यू में 12 नाग के बच्चे निकाले गए. जिसके बाद घर वालों के साथ गांव वालों ने राहत की सांस ली. बता दें कि, गरदा कुर्दा गांव…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजधानी रायपुर के मौलश्री विहार कॉलोनी में स्थित रियल इस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल के नवनिर्मित भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया। कार्यक्रम स्थल पर रियल इस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष जस्टिस शरद कुमार गुप्ता ने नवनिर्मित भवन का फीता काटा। रियल इस्टेट (रेगुलेशन एन्ड डेवलोपमेन्ट) एक्ट 2016 के तहत रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े विवादों के निराकरण के लिए रेरा और रियल इस्टेट अपीलेट ट्रिब्यूनल फोरम बनाए गए हैं।

Read More