Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
Author: admin
K.W.N.S.-कांकेर। कांकेर जिले की नई कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने ज्वाइनिंग के तीसरे दिन ही जिले के नक्सल प्रभावित ठेमा और बांस पत्तर इलाके का दौरा किया है। जिला मुख्यालाय से करीब 25 किलोमीटर दूर नक्सल प्रभावित ठेमा और बांस पत्तर इलाके में कलेक्टर ने इस दौरान प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना नरवा के तहत वन विभाग की ओर से बनाए गए चेक डैम का निरीक्षण किया और जल संरक्षण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। चेक डैम का निरीक्षण करने कलेक्टर डॉ. शुक्ला नक्सल प्रभावित इलाके में मुख्य सड़क से 200 मीटर घने जंगलों में जा पहुंची थीं। कलेक्टर…
K.W.N.S.-बिलासपुर । प्रदेश के कई जिलों में बीते दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही हैं। मौसम विभाग ने इस संबंध में तीन दिन पहले यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए थे। जिले के लोरमी क्षेत्र में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और झमाझम बारिश होने लगी। बारिश के ये रफ्तार अभी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। देर रात से बारिश का सिलसिला जारी हैं। जिसके कारण आम जन जीवन प्रभावित हैं। तेज बारिश और आंधी तूफान के जुगलबंदी ने बिजली व्यवस्था को अच्छा खासा प्रभावित किया हैं। लोरमी क्षेत्र के कई इलाकों में भारी बारिश…
K.W.N.S.-रायपुर। युवक पर पत्थर से हमला करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत आमानाका थाने में की गई है. पुलिस के मुताबिक टुकेश देवांगन जो बीग बासकेट कपंनी ग्राम तेन्दुवा मे काम करता है। उन्होंने पुलिस को बताया कि कपंनी मे काम करने वाले बलराम को दोस्त अंकित सिंह को नशा कराने से मना किया तो बलराम ने गाली-गलौज किया। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी देते हुए पत्थर से हमला किया। हमले में टुकेश देवांगन के हाथ से खुन निकलने लगा, वही मारपीट करने के बाद आरोपी बलराम मौके से भाग निकला। प्रार्थी की शिकायत पर…
K.W.N.S.-रायपुर। जिला पंचायत रायपुर की सामान्य सभा की बैठक 15 जुलाई को सबेरे 11 बजे से कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। पूर्व में यह बैठक 22 जुलाई को आयोजित थी, किन्तु विधानसभा सत्र प्रारंभ होने के कारण तिथि में परिवर्तन किया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी संबंधितो को नियत स्थान एवं समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया। अब जल शक्ति केन्द्र शुरू हो गया है। इस कार्यालय का हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 94252-51271 है। पूरे प्रदेश में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है।…
मतदाता सूची में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई, जेल के साथ जुर्माने का है प्रविधान
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में साढ़े छह लाख से अधिक मतदाताओं को चिन्हांकित किया गया है, जिनका नाम दो जगह की मतदाता सूची में है। ऐसे मतदाताओं के नाम एक जगह की मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर साफ्टवेयर द्वारा ऐसे मतदाताओं के नाम खंगाले जा रहे हैं। आयोग का कहना है कि मतदाताओं को चाहिए कि वे खुद अपना नाम एक जगह से विलोपित करवा लें। दो जगह नाम होने पर एक साल की सजा के साथ जुर्माने का प्रविधान है। किसी भी मतदाता का नाम एक ही क्षेत्र की मतदाता सूची में होना अनिवार्य…
K.W.N.S.-रायपुर। चातुर्मास की घड़ी अब बहुत नजदीक आ चुकी है। कुछ ही दिनों में प्रदेश सहित पूरे शहर के लोग एक नए उमंग के साथ अपना दिन और समय व्यतीत करेंगे। चूंकि इस बार शहर में एक बड़ा ही ऐतिहासिक चातुर्मास होने जा रहा है इसलिए इसकी तैयारी भी उस हिसाब से की जा रही है। ऋषभदेव जैन मंदिर ट्रस्ट और दिव्य चातुर्मास समिति के पदाधिकारी मिलकर उच्च कोटि की व्यवस्था करने दिन-रात लगे हुए हैं। जानकारी के अनुसार दोनों संत कल बुधवार को दुर्ग से विहार करेंगे इसके बाद वैशाली नगर भिलाई , कैवल्यधाम और फिर अपने अंतिम…
K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर में रविवार को दोपहर मैरिज पैलेस के सामने महिला के गले से दिनदहाड़े सोने की मंगलसूत्र लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। अपने ममेरे भाई की शादी में आई महिला अपनी बच्ची को देखने बाहर निकली थीं, तभी बाइक सवार दो युवक आए और गले से मंगल सूत्र लूटकर भाग निकले। लूट की यह घटना मैरिज पैलेस में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी, जिसकी मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है। घटना सकरी थाने की है। TI पौरुष पुर्रे ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले में रहने वाली…
K.W.N.S.-धमतरी। प्रदेश के वाणिज्यिक कर (आबकारी), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा कल यानी 6 जुलाई को धमतरी जिले के प्रवास पर रहेंगे। लखमा सुबह रायपुर से कार द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे नगर पंचायत कुरूद पहुंचेंगे, जहां वे नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षदों से भेंट-मुलाकात करेंगे। दोपहर 12.30 बजे कुरूद से रवाना होकर एक बजे कबीर आश्रम मंदरौद पहुंचेंगे। लखमा दोपहर 1.15 बजे मंदरौद से रवाना होकर डेढ़ बजे मगरलोड पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम चार बजे मगरलोड से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
K.W.N.S.-कटघोरा। छत्तीसगढ़ में आसमान से राहत के साथ आफत भी बरस रही है. प्रदेश के आकाशीय बिजली (गाज) गिरने की लगातार घटनाएं हो रही है. एक बार फिर कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ेबांका में आकाशीय बिजली गिरने से मामा और भांजे की मौत हो गई. बारिश से बचने दोनों पेड़ के नीचे खड़े थे. तभी आकाशीय बिजली दोनों के ऊपर गिर गई औश्र मौके पर ही मामा-भांजे की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम मलदा निवासी दिलीप रोहिदास अपने भांजे भूपेंद्र रोहिदास उर्फ विक्की के साथ सोमवार दोपहर मछली पकड़ने ग्राम बड़ेगांक गया…
K.W.N.S.-गरियाबंद। एंजेल एंग्लो हाई स्कूल में सोमवार को स्कूल के स्थापना के 18 वर्ष पूर्ण के अवसर पर वार्षिक उत्सव मनाया गया। जिसके उपलक्ष्य में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक, पौराणिक, आधुनिक और मनोरंजन के अनेक कार्यक्रम शामिल किए गए। जिनका मुख्य उद्देश्य संस्कृति को संजोना रहा। प्रचार्य स्टेफड़ बंस ने दीप प्रज्वलन करने के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें गणेश और सरस्वती की वंदना की गई। छोटे-छोटे नन्हें मुन्ने ने एक गीत प्रस्तुत किया। रंग बिरंगे परिधानों में छात्र-छात्राएं जमीं के तारों से कम नही लग रहे थे। हिंदी एवं इंगलिश… गीत…