Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। राष्ट्रपति निर्वाचन के लिए छतीसगढ़ विधानसभा के मतदान केंद्र में वोट डालने का सिलसिला शुरू हो चुका है. पहला वोट कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने डाला, वही सत्ता पक्ष की ओर से पहला मत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधायक नारायण चंदेल ने किया। साथ ही लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी मतदान किया। बता दें कि भारत के राष्ट्रपति के चुनाव के लिए लोकसभा एवं राज्यसभा के निर्वाचित सांसदों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र तथा पुडुचेरी संघ राज्य क्षेत्र सहित सभी राज्यों के निर्वाचित विधानसभा सदस्य मतदान करते हैं। इस निर्वाचन में भिन्न-भिन्न राज्यों के प्रतिनिधित्व के…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। बिलासपुर। पुलिस सहायता केंद्र के सामने दुकान का ताला टूटने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक तोरवा क्षेत्र के देवरीखुर्द आदर्श नगर में रहने वाले मयंकराज तिवारी व्यवसायी हैं। वे देवरीखुर्द पुलिस सहायता केंद्र के सामने पान की दुकान चलाते हैं। वे दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। रात तीन बजे पड़ोसी ने उन्हें फोन कर बताया कि दुकान में चोर घुसे हैं। इस पर वे अपनी दुकान के पास आए। इस दौरान तीन युवक दुकान से सामान निकालकर स्कूटी से भाग रहे थे। संचालक मयंक अपनी बाइक से उनके पीछे गए। इस बीच उन्होंने…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। देश के 16 वें राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए आज सुबह विधानसभा में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गईं। भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए मतपेटी छतीसगढ़ विधानसभा के समिति कक्ष दो में बने मतदान केंद्र में पहुँचाकर सील कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पी दयानंद की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारियों ने आज सुबह स्ट्रॉंग रूम से मतपेटी को पूरी सुरक्षा में निकालकर मतदान केंद्र में पहुँचाया। इस दौरान सत्ता पक्ष के विधायक श्री मोहित केरकेट्टा और विपक्ष के विधायक डॉ कृष्ण मूर्ति बांधी भी मौजूद रहे। दोनो विधायकों को पहले मत पेटी को बक्से…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। कोरोना के संक्रमण बढऩे के साथ-साथ सट्टा का कारोबार अब वैश्विक स्तर पर पैर पसार चुका है। राजधानी में कई बड़े सटोरिए है जो आईपीएल से लेकर नागपुर-मुंबई में चलने वाले वन-टू-का फोर और फोर-टू का वन की तर्ज पर चल पड़ा है। पुलिस लगातार सटोरियों को दबोचने के लिए राजधानी के 70 वार्डों में छापामार कार्रवाई कर रही है इससे साफ हो जाता है कि राजधानी में सट्टा शौकीनों के सिर चढ़कर बोल रहा है। पिछले दिनों सट्टा में लेनदेन को लेकर गुढिय़ारी के एक युवक ने आत्महत्या कर जान दे चुका है। मार्च-अप्रैल में आईपीएल के…

Read More

K.W.N.S.-कांकेर। भानुप्रतापपुर से 8 किमी दूर ग्राम घोठा के डोंगरीपाड़ा में एक 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. भानूप्रतापपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है . जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एक मासूम बच्ची 8 वर्षीय को गांव के ही युवक धनराज सोरी (25) ने बच्ची को अपने साथ अपने घर तेल देने के बहाने ले गया. घटना के समय पीड़िता के घर में आरोपी उसकी पत्नी बैठे थे और सब्जी बनाने की तैयारी चल रही थी, इसी दरमियान पीड़िता की मां ने आरोपी से कहा कि मेरे…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्‍वर नरेन्द्र भुरे ने वृक्षारोपण किया। दरअसल जिला प्रशासन के निर्देशन में संपूर्ण रायपुर जिले में आज वृक्षारोपण हो रहा है। गौरतलब है कि नगर निगम रायपुर क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान ‘हर-घर हरियाली’ अभियान के तहत इस मौसम में दो लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पर्यावरण संरक्षण के लिए घर-घर हरियाली होना जरूरी है. वही कल नगर निगम रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत ‘हर घर हरियाली’ अभियान के तहत नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया को उनके निवास पर रायपुर नगर निगम के अधिकारियों ने पौधा भेंट किया था।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत ने आज राष्ट्रपति चुनने मतदान किया। उल्लेखनीय है कि भारत के राष्ट्रपति के चुनाव के लिए लोकसभा एवं राज्यसभा के निर्वाचित सांसदों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र तथा पुडुचेरी संघ राज्य क्षेत्र सहित सभी राज्यों के निर्वाचित विधानसभा सदस्य मतदान करते हैं। इस निर्वाचन में भिन्न-भिन्न राज्यों के प्रतिनिधित्व के मान में एकरूपता एवं समतुल्यता प्राप्त करने के लिए संसद और प्रत्येक राज्य की विधानसभा के प्रत्येक निर्वाचित सदस्य जितने मत देने के हकदार हैं, उनके मान का अवधारण करने के लिए प्रत्येक राज्य की जनसंख्या पर आधारित एक फार्मूला तैयार किया गया…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर के प्राइवेट यूनिवर्सिटी में मची लूट के विरोध में NSUI ने तेज बारिश के बीच भी जमकर प्रदर्शन किया. राजभवन के बाहर 400 से अधिक छात्रों ने विश्वविद्यालयों के विरोध में खूब नारेबाजी की. NSUI के छात्रों का कहना था कि रायपुर का रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में 9 पाठ्यक्रम बिना किसी मान्यता के संचालित किए जा रहे है, जहां 400 छात्र अध्ययनरत हैं. वहीं राजधानी रायपुर के ही एमिटी यूनिवर्सिटी में फीस थोड़ी भी लेट से देने पर पेनॉल्टी के नाम पर छात्रों से 15000 रुपये अतिरिक्त वसूल किए जाते है.एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि इन यूनिवर्सिटी…

Read More

K.W.N.S.-दंतेवाड़ा। छग के स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की तारीफ की है, और उन्होंने ट्वीट कर लिखा दुलेड़ से प्रसव पीड़ा के दौरान एक गर्भवती महिला संगीता यादव को स्वास्थ्य विभाग का एम्बुलेन्स जब ले कर निकला तो उसका रास्ता बुरकापाल नाला से बाधित हो गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी सूझबूझ और मेहनत एम्बुलैंस के निकल पाने का रास्ता बनाया। सुपरवाइजर महेंद्र काको, राजेश्वरी एवं संजना और वाहन चालक दिलीप नायक का यह कार्य अत्यंत सराहनीय है जिनकी करुणा और सहायता के कारण संगीता जी और उनकी नवजात बच्ची बिल्कुल स्वस्थ और सुरक्षित हैं। माता को हार्दिक…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के मोर्चा प्रकोष्ठ विभागों के अध्यक्षों की बैठक प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में सभी अध्यक्षों ने अपने-अपने संगठन की कार्यप्रणाली, मासिक बैठक, पिछले माह के कार्यक्रम और आगामी माह की कार्ययोजना के बारे में विस्तृत विवरण दिया। बैठक में प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि कांग्रेस एक संगठन है और इस संगठन के हाथ पैर आप लोग है। आपकी सक्रियता से ही कांग्रेस मजबूत होगी। अगली बार जब बैठक हो तो सभी और बेहतर परफार्मेंस की रिपोर्ट के साथ आयें। सभी बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करें। मूल संगठन…

Read More