Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
- रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
- बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में बौद्धिक भ्रमण पर आए सुकमा जिले के युवाओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने युवाओं से उनका हाल-चाल जाना और राजधानी रायपुर में उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि वे खूब पढ़ें और आगे बढ़ें। छत्तीसगढ़ सरकार उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री से मिलकर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले के युवाओं से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने कहा कि नक्सली विकास विरोधी हैं। वे नहीं चाहते…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक में सोमवार को किसानों और शहरी विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कृषक उन्नति योजना को संशोधित करते हुए इसे और व्यापक बनाया गया है। अब इस योजना का लाभ खरीफ 2025 में केवल धान उत्पादक किसानों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पंजीकृत धान फसल के स्थान पर दलहन, तिलहन, मक्का जैसी अन्य फसलें लगाने वाले किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा। सरकार के इस निर्णय को राज्य में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि के प्रयास…
publicuwatch24.-रायपुर. छत्तीसगढ़ के 2161 करोड़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ आज ईओडब्ल्यू ने चौथा पूरक चालान पेश किया. विशेष कोर्ट में 1100 पन्नों का चालान पेश किया गया. इस चार्जशीट में लखमा की अहम भूमिका का उल्लेख किया गया है. इसमें 66 पेज की समरी में प्रकरण का ब्योरा दिया गया है. गौरतलब है कि शराब घोटाले मामले में ED ने 15 जनवरी को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। इससे पहले उनसे 2 बार ED दफ्तर बुलाकर पूछताछ की गई थी। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को गिरफ्तार करने से पहले…
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में धरसींवा क्षेत्र के विधायक अनुज शर्मा ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल डेका से बारले ने की भेंट – राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में पद्मश्री से सम्मानित उषा बारले ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल डेका से राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य ने की भेंट – रमेन डेका से आज राजभवन में सदस्य राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार श्री अमर परवानी ने सौजन्य भेंट की।
publicuwatch24.-रायपुर। कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने किसान जवान, संविधान जनसभा को लेकर प्रेसवार्ता ली, उन्होंने X में प्रेसवार्ता में दिए जानकारी साझा करते बताया, आज, राजीव भवन रायपुर में 7 जुलाई को होने वाली कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की “किसान, जवान, संविधान जनसभा” के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस द्वारा मीडिया के साथियों को जानकारी दी। इस दौरान सह प्रभारी ज़रिता लैतफलांग जी, पूर्व मंत्रीगण प्रेम साई सिंह व अमरजीत भगत , DCC अध्यक्ष बलकृष्ण पाठक समेत PCC-DCC पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। यह जनसभा मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता की मज़बूत आवाज़ बनेगी और कांग्रेस पार्टी के…
publicuwatch24.-रायपुर। सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारियों और सांसदों के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक दोपहर 1:30 बजे रायपुर के डीआरएम कार्यालय में हुई। जिसमें यात्री सुविधाओं और रेलवे के विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया। रायपुर स्टेशन पर डॉक्टर की सुविधा उपलब्ध कराने और ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’ योजना को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने भेंट की।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, डॉ. मेघेश तिवारी, अविनाश शुक्ला, भूपेंन्द्र शर्मा, संजय दीवान उपस्थित थे।
publicuwatch24.-रायपुर। सीएम विष्णु देव साय से आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में केन्द्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्य में कोयला खनन एवं उत्पादन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में राज्य में कोयला उत्पादन, खनन कार्यों की प्रगति, श्रमिकों से जुड़ी सुविधाओं एवं विकास कार्यों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में कोयला एवं ऊर्जा क्षेत्र में विकास की संभावनाओं को साकार करने में सहायता मिलेगी। साय ने इस दौरान सीएसआर मद की राशि का उपयोग अधिक से…
publicuwatch24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय की कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। नए सीएस के नाम का ऐलान जल्द हो सकता है। बता दें कि आज अमिताभ जैन रिटायर हो रहे हैं। इससे ठीक एक दिन पहले यानि कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल से अचानक मुलाकात की। राजनीतिक और प्रशासनिक कारणों से इस मुलाकात को देखा जा रहा है। नए मंत्रियों को भी कैबिनेट में शामिल करने पर विचार चल रहा है। वहीं सीएम सचिवालय ने दोनों की तस्वीरें जारी कर आधिकारिक तौर पर बताया कि राजभवन में मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच मुलाकात हुई। सीएम साय ने उन्हें…
publicuwatch24.-बलरामपुर। जिले के शंकरगढ़ क्षेत्र में वन विभाग को वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। अंबिकापुर रेंजर निखिल पैकरा के नेतृत्व में सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों के वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6 किलो पैंगोलिन की स्केल जब्त की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लीलाराम कुजूर (36 वर्ष, निवासी कुसमी) और लवंग साय (38 वर्ष, निवासी करूंधा) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह तस्करी…