Author: admin

K.W.N.S.-कन्याकुमारी (ए/नेट डेस्क)। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज तीसरा दिन है। शुक्रवार को यात्रा नागरकोइल में स्कॉट क्रिश्चियन कॉलेज से शुरू हुई। पदयात्रा सुबह 10 बजे पुलियूरकुरिची में मुट्टीदीचन परई चर्च पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर एक बजे मीडिया कर्मियों से भेंट होगी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 150 दिन चलेगी। ये तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर जम्मू कश्मीर तक 3,570 किमी की होगी। राहुल गांधी ने 7 सितंबर को तमिलनाडु के श्रीपेरुमबुदुर यात्रा की शुरुआत की थी। कन्याकुमारी से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज तीसरा दिन है। 3570 किलोमीटर की यह यात्रा 12 राज्यों…

Read More

K.W.N.S.- रायपुर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा राजधानी रायपुर पहुंच चुके हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समेत कई दिग्गज नेताओ ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया। जेपी नड्डा के आगमन के दौरान एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। जेपी नड्डा के स्वागत के लिए जशपुर का नांदेडा बाजा बुलवाया गया है। एयरपोर्ट से स्वागत के बाद जेपी नड्डा युवा मोर्चा की बाइक रैली के साथ तेलीबांधा दीनदयाल उपाध्याय चौक पहुंचकर माल्यार्पण करेंगे। पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद जेपी…

Read More

K.W.N.S.- रायपुर। शंखों की समवेत ध्वनि और पुष्प वर्षा से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया गया। कलेक्टोरेट के बोर्ड का अनावरण और फीता काटकर शुभारंभ किया। 11 पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार और शंखों की ध्वनि के बीच मनेन्द्रगढ़- चिरिमिरी-भरतपुर कलेक्टोरेट का उद्घाटन हुआ। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और कोरबा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत एवं कोरिया जिले के तीनों विधायक भी उपस्थित हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मनेंद्रगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत। शहर की सड़कों में जनसैलाब उमड़ा। शहर के सभी नागरिक सड़कों पर…

Read More

K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाकिस्तान क्रिकेट का उदाहरण देते हुए BJP पर करारी टिप्पणी की है. बघेल ने ED, IT और CBI छापा को लेकर भाजपा कर तीखा तंज कसा है. उन्होंने पाकिस्तान से तुलना करते हुए कहा कि पाकिस्तान में दो एंपायर भी खेला करते थे, उसके बाद नेशनल एम्पायर नियुक्त किया जाता था, उसी तरह भाजपा अकेले नहीं लड़ती है. ईडी, आईटी, डीआरआई, सीबीआई जैसे सेंट्रल एजेंसियां लड़ती हैं. वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने RSS और BJP पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा और आरएसएस के लोग मॉडल सीखने आते हैं.…

Read More

K.W.N.S.- रायपुर। नवगठित मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का शुभारंभ करने हेतु मनेंद्रगढ़ पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कलेक्टर पी.एस. ध्रुव ने कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री ने नए कलेक्टोरेट परिसर का किया भ्रमण। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हेलीपेड से रोड शो किया. जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और नेता-कार्यकर्ता शामिल हुए. वहीं जनता ने जगह-जगह उत्साहपूर्वक सीएम का स्वागत किया. इस बीच सर्व आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य स्वागत किया. उन पर गुलाब के फूलों की वर्षा भी की गई. जिला बनने पर यहां के निवासियों ने अपने सीएम का…

Read More

K.W.N.S.-दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में टेकनार के गो संवर्धन और शोध केंद्र के 29 मवेशी गायब हैं। जबकि, 15 मवेशियों की मौत हो गई है। यहां के कर्मचारी भी बेहद परेशान हैं। न तो कर्मचारियों को वेतन मिल रहा और न ही बची हुई गायों को दाना-पानी दिया जा रहा है। शिकायत मिलने पर पशुधन विकास विभाग ने जांच शुरू कर दी है। विभाग ने केंद्र की जिम्मेदारी संभालने वाले दृष्टिदात्री फाउंडेशन के अध्यक्ष और सचिव को नोटिस जारी कर 7 दिन के अंदर जवाब मांगा है। दरअसल, इस केंद्र को पहले पशुधन विकास विभाग संभाल रहा था। साल भर…

Read More

K.W.N.S.-भिलाई नगर। निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत थर्ड जेंडर समुदाय के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आज हुआ। जिसमें समुदाय ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। तृतीय लिंग समुदाय के लोगों ने कहा कि यह एक अच्छा स्वास्थ्य शिविर है जिसमें हर प्रकार की सुविधा मौजूद है, तुरंत टेस्ट होने के साथ ही रिपोर्ट भी समय पर मिल जाती है और बीमारियों के कारणों का पता चलता है तथा दवाइयां भी ऑन द स्पॉट मिलती हैं। निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर एवं अधीक्षण अभियंता बीके देवांगन भी मोबाइल मेडिकल यूनिट के स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे और…

Read More

K.W.N.S.-बीजापुर। के अति संवेदनशील गंगालूर में CRPF 85 बटालियन ने मंगलमूर्ति भगवान श्री गणेश जी की स्थापना की और पूरे दस दिनों तक विधि-विधान से पूजन के बाद गुरुवार को महाभण्डारे का आयोजन किया गया था. जिसमें गांव के लोग बड़ी संख्या में उत्साह और मन में आस्था लिए पहुंचे थे. भंडारे के बाद आज शुक्रवार को विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की विदाई की भव्य तैयारियां भी की जा रही है. जिसमें ग्रामीण भी अपना सहयोग दे रहे हैं. इस अवसर पर कमांडेंट जैकब तुसिंग, सहायक कमांडेंट अनीश सैनी, निरीक्षक विजय कुमार, मंगल चतुर्वेदी, एसआई राम कुमार उपस्थित थे.…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी की बधाई दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- सभी प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएँ। प्रथम पूज्य गणेश भगवान से प्रार्थना है कि सबके जीवन में सदा सुख एवं समृद्धि का संचार रहे, शांति रहे। आपकी कृपा बनी रहे। अनंत चतुर्दशी भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को पूरे भारतवर्ष में एक शुभ पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हिंदू व जैन समाज के लिए संपूर्ण कामना पूर्ति हेतु अति शुभ दिन माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु जोकि जगत के…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। चलती कार में ड्राइविंग सीट के पास रखे मोबाइल फोन से अचानक धुआं निकला और ब्लास्ट हो गया। तुरंत सूझबूझ दिखाने के चलते एक गंभीर हादसा टल गया। कुदुदंड बिलासपुर निवासी अमित मिश्रा अपने परिवार के साथ भुवनेश्वर से बिलासपुर वापस लौट रहे थे। उनका एमआई कंपनी का मोबाइल फोन सीट के बगल में स्टेयरिंग के पास रखा था। दोपहर एक बजे जब वे सतकोशिया टाइगर रिजर्व के पास से गुजर रहे थे, तभी मोबाइल फोन ब्लास्ट हो गया। उन्होंने देखा कि फोन से धुआं उठ रहा है और वह फट कर जल रहा है। गाड़ी को किनारे…

Read More