Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Author: admin
K.W.N.S.- रायपुर। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम का सटोरियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी है. आज फिर अलग-अलग स्थानों में सट्टा संचालित करने वाले 12 सटोरिये को गिरफ्तार किया गया है. दरअसल जिले में सट्टा एवं जुआ पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करते हुए प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिसके तारतम्य में आज भी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…
K.W.N.S.-रायपुर। साइबर अपराधियों की धरपकड़ अब और अधिक आसान हो जाएगी। साइबर अपराधियों की ट्रेकिंग के लिए साइकेप्स पोर्टल विकसित किया गया है। नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में इस पोर्टल के संचालन के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र के शुभारंभ अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवाएं) प्रदीप गुप्ता ने साइबर अपराध के अत्यधिक वृद्धि के प्रति चिंता व्यक्त की। उन्होंने इसके निवारण हेतु CyCAPS Portal की सराहना करते हुये प्रशिक्षण में सम्मिलित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को पोर्टल में उपलब्ध टूल्स को समझते हुये इसके प्रभावी उपयोग पर बल दिया। प्रशिक्षण…
K.W.N.S.-जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी बस्तर में संगठन को मज़बूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। इसी कड़ी में कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से मुलाक़ात करने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सुकमा पहुँचे जहाँ कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता केदार कश्यप भी सुकमा पहुँचे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कहा भाजपा बस्तर की सभी 12 सीटों पर दमदारी से चुनाव लड़ेगी। साथ ही नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने सरकार पर बेहिसाब कर्ज लेने का आरेाप लगाया। भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि भाजपा बस्तर की सभी…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के कुछ ऑल टाइम पेमेंट (एटीपी) केन्द्रों में 23 सितंबर को बिलों का भुगतान बाधित रहेगा। शहर के 13 संग्रहण केन्द्रों में भुगतान दोपहर 12 बजे तक किया जा सकेगा। अधीक्षण अभियंता (शहर) मनोज कुमार वर्मा ने बताया है कि तकनीकी कारणों से शुक्रवार 23 सितंबर को दोपहर 12 बजे के बाद शहर के सिविल लाईन, शंकर नगर, दलदल सिवनी, पुरैना, डी.डी. नगर, डंगनिया, रावणभाठा, लाखेनगर, नयापारा, शास्त्री चौक, तेलघानी नाका, बूढ़ापारा एवं पंडरी कपड़ा मार्केट स्थित एटीपी मशीनों से बिल भुगतान बाधित होगा। इन स्थानों पर दोपहर 12 बजे के बाद भुगतान…
K.W.N.S.-गौरेला पेंड्रा मरवाही। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेंड्रा रोड पुष्पेंद्र ने आज बस स्टैंड गौरेला एवं पेंड्रा के सुगम संचालन हेतु सभी बस मालिकों की बैठक जनपद पंचायत के सभा कक्ष पेंड्रा रोड में ली। बैठक में एसडीओपी अशोक वाडेकर , जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिंह सहित थाना प्रभारी गौरेला, थाना प्रभारी पेंड्रा, उप निरीक्षक यातायात, मुख्य नगर पालिका अधिकारी पेंड्रा एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक में एसडीएम द्वारा जिले की बस स्टैंडो को निष्क्रिय बताते हुए कहा कि बस स्टैंड बने काफ़ी वर्ष बीत चुके है फिर बसों का संचालन बस स्टैंड के बजाय शहर के चौक…
K.W.N.S.-रायपुर। नक्सली मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. खूंखार नक्सल कमांडर रमन्ना की पत्नी सावित्री ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. महिला नक्सली कमांडर सावित्री ने हैदराबाद में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया. उन्होंने तेलंगाना के डीजीपी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. बताया जाता है कि बस्तर में हुए सभी बड़े नक्सली हमलों में वह शामिल रही है। वह 1992 से 2021 तक सभी बड़े हमलों में शामिल रही हैं. वह नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी की प्रभारी भी रही हैं. बता दें कि महिला नक्सली कमांडर सावित्री के पति खूंखार नक्सली कमांडर रमन्ना ने…
K.W.N.S.- जशपुर। जिले के कुनकुरी से तपकरा जाने वाली स्टेट हाईवे में खारी झरिया के पास स्कूटी सवार युवती की सरेआम हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को साढ़े 11 बजे करीब खारी झरिया पुलिया के पास स्कूटी सवार एक युवती को अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी के बेंत से हमला कर युवती की जान ले ली। युवती नीले रंग के स्कूटी में सवार थी और स्कूटी के ऊपर अंग्रेजी में बबली नाम लिखा हुआ है। मृतिका का शव मुंह के बल सड़क पर रखा हुआ है। उसके सिर के पिछले हिस्से में खून निकल रहा है…
K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम के दौरान फ्लैक्स और होर्डिंग में प्रदेश अध्यक्ष की तस्वीर नहीं लगाने के मामले में संगठन ने बिलासपुर के तीन पदाधिकारियों को नोटिस जारी है। साथ ही, यह स्पष्ट कर दिया है कि संतोषजनक जवाब नहीं आने पर कार्रवाई की जाएगी। बिलासपुर में 20 सितंबर को शहर व जिला कांग्रेस कमेटी का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन और बैठक थी। इसमें छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया और सह प्रभारी सप्तगिरी उल्का गए थे। इस दौरान संयुक्त महामंत्री बंटी खान, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य फारुख खान…
K.W.N.S.-रायपुर। पुलिस ने लोहे से भरा स्केप को जब्त किया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी जिस पर थाना प्रभारी आरंग निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के हमराह में उनि सालिकराम साहू, आरक्षक व्यासनारायण घृतलहरे, गिरधर प्रजापति, सैनिक दुर्गेश चन्द्राकर ने चेकिंग पाइंट पर टाटा ट्रक क्रमांक सीजी 04 एलक्यू 1852 से लोहे की सेट्रींग दरवाजा का एगल चैनल व वाहन के पुर्जे जब्त की गई है. ट्रक चालक से पुछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम धरमराज नाग पिता टिकेश्वर नाग उम्र 32 वर्ष सा० जूनानी थाना राजा खरियार जिला नुआपाड़ा उड़िसा का रहने वाला बताया।…
K.W.N.S.-दुर्ग। जिले के ग्राम कोलिहयापुरी की एक महिला की नसबंदी कराने के बाद मौत हो गई है। महिला की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। परिजन दोषी डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इधर जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने जांच टीम बनाकर रिपोर्ट आने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं मृतिका के परिजनों को शासन ने 50 हजार मुआवजा भी दिया है। मामले में पुलिस भी घटना के कारणों की जांच कर रही है।बता दें कि ग्राम कोलिहयापुरी की रहने वाली 28 वर्षीय दिलेश्वरी साहू जो कि तीन बच्चों की माँ है, ने…