Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा महिला मोर्चा की हुंकार रैली का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा है। स्वागत है। उन्हें हुंकार रैली करनी चाहिए पर पहले डॉ. रमन सिंह से पूछ लें कि 15 साल में शराबबंदी क्यों नहीं की? भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए केरल रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में सीएम बघेल ने कहा कि बीजेपी महिला मोर्चा महंगाई, रसोई गैस, पेट्रोल डीजल के बारे में भी बात कर ले। स्मृति ईरानी और हेमा मालिनी को भी धरने में बुलाएं ताकि प्रदेश की महिलाएं उनसे पूछ सकें कि महंगाई…

Read More

K.W.N.S.-रायगढ़। रायगढ़ जिले में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। बस में बैठे स्कूली बच्चे इस हादसे में बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद बच्चों को तुरंत ही बस से बाहर निकाला गया। स्कूल बस सरिया के अशोका पब्लिक स्कूल की बताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बरमकेला विकासखंड के अंतर्गत सरिया देवगांव से होते हुए बोरे जाने वाली अशोका पब्लिक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर देवगांव के पास सडक किनारे लगे खेत में जा घुसी। इससे बस में बैठे स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गये। ग्रामीणों ने आनन-फ़ानन में बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया। इस…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मेकाहारा मेडिकल कॉलेज में चूहों ने MBBS की 17 छात्राओं को काटा. मामला मंगलवार देर रात का बताया जा रहा है। जिसके बाद छात्राओं को रातों रात पीजी हॉस्टल में शिफ्ट किया गया। इस मामले में हॉस्टल प्रबंधन की लापरवाही की बात कही जा रही है। जानकारी के मुताबिक चूहों से काफी लंबे समय से छात्राओं को परेशान कर रखा है। छात्राओं की शिकायत के बाद भी कभी प्रबंधन नें इस ओर ध्यान नहीं दिया। छात्राएं यहां अपनी बुक्स को चूहों से बचाने के लिए मच्छरदानी में रखती हैं. अब चूहे हाथ-पैर भी काटने लगे हैं।

Read More

K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आजादी के महानायक शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें किया नमन। सीएम बघेल ने कहा कि शहीद भगत सिंह का शौर्य व साहस आज भी युवाओं को प्रेरित करता है, उनसे प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी को देश के प्रति समर्पित भाव से काम करना चाहिए। गौरतलब है कि भगत सिंह का जन्म अविभाजित पंजाब के लायलपुर (अब पाकिस्तान) में 28 सितंबर 1907 को हुआ था। वह बहुत छोटी उम्र से ही आजादी की लड़ाई में शामिल हो गए थे और उनकी लोकप्रियता से भयभीत ब्रिटिश सरकार ने उन्हें फांसी पर लटका दिया…

Read More

K.W.N.S.-दुर्ग। जिले में अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी की साधारण सभा की बैठक में सिटी बस संचालन में यह निर्णय लिया गया कि सिटी बस चलाने के लिए टेंडर मेसर्स रिलांयस टूर एण्ड ट्रेव्हल्स को दिया गया। जिले में पूर्ण की भांति सस्ती दरों पर नागरिकों के लिए शीघ्र ही यात्री परिवहन सेवा का लाभ प्रदान करने के लिए निविदा दाता एजेंसी को शीघ्र ही सुविधा प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया। निविदादाता एजेंसी को बसों में आवश्यक संधारण का कार्य शीघ्र ही पूर्ण किए जाने हेतु निर्देष दिया गया और एजेंसी को 15 दिनों में सिटी बस प्रारंभ किए…

Read More

K.W.N.S.-राजनांदगांव। शिवनाथ नदी में मृत मिले आदित्य उर्फ गोविंदा सौदागर की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी गोविंदा के पूर्व परिचित ही हैं। हत्या के मास्टर माइंड ने बताया कि गोविंदा उसके छोटे भाई को मारने की बात कहता था, उसे धमकाया था। उसी का बदला लेने उसकी हत्या कर दी। दीवानटोला के गोविंदा सौदागर (19) का शव 24 सितंबर को शिवनाथ नदी में मिली थी। पीएम में सामने आया कि गोविंदा के सिर पर पिस्टल से गोली मारी गई है।…

Read More

K.W.N.S.-बालोद। ब्लाॅक मुख्यालय के ग्राम खैरा में पिता-पुत्र ने रंजिश के चलते गांव के एक युवक के घर घुसकर जमकर पिटाई कर दी। जिससे युवक को चोटें आईं है। जिसका इलाज बालोद के शासकीय अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित युवक के भाई ने मंगलवार को थाने में मामला दर्ज कराया है। विवेचना अधिकारी एएसआई अनितराम यादव ने बताया कि खैरा निवासी देवराज गांवरे अपने घर पर था कि ग्राम के ही सुखीराम व उसका पुत्र अनिल कुमार हल्बा ने किसी पुरानी बात को लेकर उसके घर पर घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की।

Read More

K.W.N.S.-कोरबा। जिला पुलिस कोरबा द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे *निजात* अभियान के अंतर्गत लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी संतोष सिंह द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने, शासन द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन कर स्कूल कॉलेज परिसर के आसपास तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट आदि बिक्री करने वालों के विरुद्ध सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा एक्ट) के तहत कार्यवाही हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। कोरबा पुलिस द्वारा तीन दिवस का विशेष अभियान चलाकर कोटपा एक्ट के अंतर्गत 152 प्रकरण कायम किया गया है। इस अधिनियम का उल्लंघन करने के…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने भगत सिंह की जयंती पर नमन किया। और कहा – माॅ भारती के रक्षार्थ अपने प्राणों की आहुति देने वाले, देशभक्ति एवं पराक्रम के अद्वितीय प्रतीक शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। महापुरुष के बारे में जाने गुलाम भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने के लिए कई भारतीय क्रांतिकारी शहीद हो गए। इनमें भगत सिंह का नाम प्रमुख है। भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 में हुआ था। देश को आजादी दिलाने के लिए भगत सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। अंग्रेज अधिकारियों…

Read More

K.W.N.S.-लाहौर, (आईएएनएस)। यहां पाकिस्तान के खिलाफ सात मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान मोईन अली ने कहा है कि हैरी ब्रुक एक 360 डिग्री क्रिकेटर हैं और वह आने वाले कई वर्षों तक इंग्लैंड की सेवा करते रहेंगे। ब्रुक ने लगभग 232 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 35 गेंदों पर नाबाद 81 रनों की नाबाद पारी खेली, जिससे इंग्लैंड ने कराची में अपने तीसरे टी20 में 221/3 का विशाल स्कोर बनाया जिससे मेहमान मेजबान टीम 63 से हार गई। वह चौथे टी20 में 34 रन के साथ इंग्लैंड के लिए संयुक्त सर्वोच्च स्कोरर भी बने,…

Read More