Author: admin

रायपुर। गुजरात के अहमदाबाद शहर में खेले जा रहे 36वें नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ को एक और पदक मिला है। इन खेलों के 22 वें दिन कयाकिंग के, के-वन 500 मीटर इवेंट में कौशल नंदिनी ठाकुर ने रजत पदक हासिल किया।इस रजत पदक को मिलाकर 36वें नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का यह 11 वां पदक है। छत्तीसगढ़ की उभरती हुई कयाकिंग खिलाड़ी नंदिनी ठाकुर की इस सफलता के लिए प्रदेश के खेल मंत्री उमेश पटेल, छत्तीसगढ़ केनोइंग-कयाकिंग संघ के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया, कार्यकारी अध्यक्ष रोहित काले, महासचिव अभिजीत मिश्रा, भारतीय कयाकिंग एंड केनोइंग संघ के सह सचिव…

Read More

गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही। गौरेला थाने इलाके में 6 लाख 40 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। स्टेट बैंक पेंड्रारोड का भृत्य 6 लाख 40 हजार की ठगी मामले में पकड़ाया है। पड़खुरी गांव निवासी शिव महेश प्रजापति की रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि उसके बैंक अकाउंट स्टेट बैंक पेंड्रारोड में है। वह हमेशा की तरह स्टेट बैंक में सहायक के रूप में काम करने वाले अखिलेश बसंत से अपने बैंकिंग कार्य मे सहयोग लेता रहा हूं। 8 अगस्त 2022 को पुनः जब पैसा निकालने गया, तब भी चेक बुक को अखिलेश बसंत के पास…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहसपुर लोहारा पहुंचे है. जहां उन्होंने किसान मोहन के घर कांसे की थाली में छत्तीसगढ़ का पारम्परिक भोजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को भोजन में दाल, चावल, लाल भाजी, गुमी भाजी, भजिया कढ़ी और बड़ी, बिजौडी परोसा गया. CMO के मुताबिक मुख्यमंत्री बघेल के साथ कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री टी एस सिंहदेव, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर, किसान मोहन साहू, कलेक्टर जनमेजय महोबे पारम्परिक भोजन ग्रहण कर रहे हैं।

Read More

बलौदाबाजार। कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार गश्त एवं कार्रवाई की जा रही है। आबकारी विभाग की टीम द्वारा 7 अक्टूबर 2022 को गस्त के दौरान सर्कल बलौदाबाजार क्षेत्र के ग्राम ढाबाडीह में आबकारी विभाग की टीम द्वारा की गई कार्रवाई में 150 नग मध्यप्रदेश निर्मित गोवा मदिरा पाव (27 ब.ली.) जब्त की गयी है।साथ ही आरोपी सुलाभ ध्रुव पिता बैशाखु ध्रुव उम्र 45 वर्ष निवासी ढाबाडीह थाना बलौदाबाजार एवं उसी प्रकार 8 अक्टूबर 2022 को गश्त के दौरान सर्कल सिमगा क्षेत्र के ग्राम चोरहा नवागांव में आबकारी विभाग की टीम द्वारा की…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की न्यूज वेबसाइट एवं पोर्टल को आगामी एक वर्ष के लिए इम्पैनलमेंट करने आनलाईन आवेदन 15 अक्टूबर 2022 तक लिये जा रहे हैं। इंम्पेनलमेंट के लिए निर्धारित प्रारूप में आॅनलाईन आवेदन जमा किये जा सकते हैं। आवेदन प्रारूप और इस संबंध में नियम शर्ते जनसम्पर्क विभाग की वेबसाईट jansampark.cg.gov.in पर उपलब्ध है।डिजिटल माध्यम की उपयोगिता एवं आवश्यकता के परिप्रेक्ष्य में न्यूज वेबसाइट/वेबपोर्टल के लिए प्रदर्शन विज्ञापन आवश्यता/उपयोगिता/अवसर और बजट उपलब्धता के आधार पर स्वीकृत किये जाते हैं। नियमों में अन्तर्विष्ट किसी बात के होते हुए भी किसी न्यूज वेबसाइट को शासकीय विज्ञापन प्राप्त करने का कोई अधिकार…

Read More

रायपुर। मुलायम सिंह यादव के निधन पर मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी शोक जताया है. मंत्री सिंहदेव ने ट्वीट करते हुए लिखा – उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन का समाचार भारतीय राजनीति के लिए दुःखद है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें व श्री@yadavakhileshसमेत सभी प्रियजनों और समर्थकों को इस दुख में सम्बल प्रदान करें। ॐ शांति।

Read More

बिलासपुर। दशहरा अवकाश के बाद 10 अक्टूबर से खुल रहे हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू किया गया है। इसके अनुसार तीन डिवीजन बेंच होंगे। डिवीजन बेंच एक चीफ जस्टिस अरुप कुमार गोस्वामी और जस्टिस संजय अग्रवाल की होगी। यह कोर्ट रेंट कंट्रोल ट्रिब्यूनल के मामलों को छोड़कर डिवीजन बेंच में लाए गए सभी रिट मैटर, पीआईएल, रिट अपील, रिट पिटीशन, हेबियस कार्पस, टैक्स और टैक्स अपील मामलों की सुनवाई करेगी।दूसरी डिवीजन बेंच जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल की होगी, जिसमें डिवीजन बेंच में लाए गए सभी सिविल मैटर, कंपनी और कमर्शियल अपील और रेंट कंट्रोल ट्रिब्यूनल के मामलों…

Read More

रायपुर। कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन यानी आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कलेक्टरों और कमिश्नरों से चर्चा की। आज सीएम राजस्व विभाग के कामकाज को लेकर बड़े नाराज थे। मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात दौरे के दौरान राजस्व अमले की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतें बहुतायत में मिलती रही है।मुख्यमंत्री ने नामांतरण के लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। नामांतरण के लंबित प्रकरणों पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री ने प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने सभी कलेक्टरों को नियमित रूप से तहसीलों का निरीक्षण करने कहा। राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में निपटाएं जाएं। नागरिकों को राजस्व प्रकरणों…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिकवि व महाकाव्य ‘रामायण’ के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।महाकाव्य रामायण युगों-युगों तक हिंदू धर्म के एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक ग्रंथ के तौर पर पढ़ा जाएगा। रामायण लिखने का श्रेय एक ऐसे ऋषि को जाता है, जो कभी डाकू हुआ करते थे। हालांकि बाद में नारद मुनि के साथ हुई मुलाकात के बाद उनका ह्रदय परिवर्तित हुआ और उन्होंने लूट पाट करना छोड़कर सत्कर्म का मार्ग अपनाया। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, अपने पापों की क्षमा मांगने के लिए…

Read More

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके 10 अक्टूबर को एक दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर आयेंगी। यहां वे ओ.पी.जिंदल यूनिवर्सिटी के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत राज्यपाल सुश्री उइके 10 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 12.20 बजे जिंदल एयर स्ट्रीप रायगढ़ पहुंचेंगी और जिंदल गेस्ट हाउस प्रस्थान करेंगी।राज्यपाल उइके दोपहर 2.25 बजे ओपी जिंदल स्कूल रायगढ़ आयेंगी एवं दोपहर 2.30 बजे से ओ.पी.जिंदल यूनिवर्सिटी रायगढ़ के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। तत्पश्चात अपरान्ह 3.55 बजे जिंदल एयर स्ट्रीप रायगढ़ से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।

Read More