Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। ईडी ने आईएएस समीर विश्नोई, इंद्रमणि ग्रुप के सुनील अग्रवाल और फरार सूर्यकांत तिवारी के चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी को गिरफ्तार किया है. वही रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू (आईएएस) को ईडी अधिकारी के सामने पेश होना बाकी है। दरअसल, ईडी को छापेमारी के दौरान छत्तीसगढ़ में अभी तक चार करोड़ कैश मिले हैं। इसके साथ ही जूलरी और अहम दस्तावेज मिले हैं। ईडी की कार्रवाई रायगढ़ कलेक्टर के आवास पर भी चल रही थी। छापेमारी के बाद उसे सील किया गया है। इसके साथ ही कुछ सीनियर अधिकारियों के घर पर भी छापेमारी चल रही है। ईडी ने समीर विश्नोई…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजनीतिक बयानबाजी अदालतों की ओर बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ मानहानि का दावा ठोकने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने कहा, डॉक्टर रमन सिंह ने उन्हें सोनिया गांधी का एटीएम कहा है। कोयले पर प्रति टन 25 रुपए लेने का आरोप लगाया है। वे इसे प्रमाणित करें नहीं तो सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। रायपुर के पुलिस लाइन हेलीपैड पर प्रेस से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, डॉ. रमन सिंह गलत और आपत्तिजनक बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने सोनिया गांधी का एटीएम कहा है और…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आरक्षण पर आये बिलासपुर उच्च न्यायालय के एक फैसले ने युवाओं के भविष्य को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। इस फैसले से उपजी नीतिगत उलझन ने सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश का रास्ता रोक दिया है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य प्रशासनिक सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम रोक दिया है। वहीं राज्य वन सेवा के साक्षात्कार टाल दिये गये हैं। स्कूल में 12 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी खटाई में पड़ती दिख रही है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा के 171 पदों पर इस साल परीक्षा ली थी।…

Read More

K.W.N.S.-दुर्ग। जिले में धान खरीदी की तैयारियां आरंभ हो गई है। 1 नवंबर से धान की खरीदी की जाएगी। इस संबंध में 94 उपार्जन केंद्रों के प्रबंधकों को ट्रेनिंग दी गई। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा भी मौजूद थे। वर्मा ने समिति प्रबंधकों से कहा कि किसानों की हरसंभव सुविधाओं का ध्यान रखें, किसानों को अधिक समय तक इंतजार न करना पड़े। टोकन समय पर कट जाए इसके साथ ही खरीदी केंद्र में पेयजल जैसी बुनियादी व्यवस्था पूर्व की तरह सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा समिति प्रबंधकों को धान खरीदी बेहतर तरीके…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में चल रहे अनूठे खेल आयोजन ” छत्तीसगढ़िया ओलंपिक” को लेकर जनता के बीच जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है। सीएम भूपेश बघेल की सोच के मुताबिक छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने हेतु राज्य शासन की तरफ से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 का आयोजन 6 चरणों में किया जा रहा है। राज्य के 170 नगरीय निकाय क्षेत्र के अंतर्गत संचालित राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर अब तक विभिन्न खेलों की प्रतिस्पर्धाओं में…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज सरगुजा जिले के ग्राम सलका में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अस्पताल भवन का निर्माण 75 लाख रूपए की लागत से किया गया है। उन्होंने लोकार्पण के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां कार्यरत स्टॉफ के बारे में जानकारी ली। सिंहदेव ने उदयपुर के जनपद पंचायत कार्यालय में सभाकक्ष का भी लोकार्पण किया। करीब 13 लाख रूपए की लागत से इस सभाकक्ष का सौंदर्यीकरण किया गया है। यह जनपद स्तर पर सरगुजा संभाग का सबसे बड़ा और सुसज्जित सभाकक्ष है।…

Read More

K.W.N.S.-भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल और निगम आयुक्त रोहित व्यास ने संयुक्त रूप से रामनगर मुक्तिधाम के समीप स्थित तालाब का अल सुबह जायजा लिया। लगभग 21 एकड़ क्षेत्रफल में फैले तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाना है इसे महापौर परिषद ने सर्वसम्मति से पारित किया है। इसी के साथ ही शहर के तालाबों को संवारने का काम प्रारंभ हो गया है। रामनगर मुक्तिधाम स्थित तालाब दो भागों में बटा हुआ है जिसके बीच में आने जाने के लिए रास्ता है। तालाब को नेचुरल लुक देने का प्रयास किया जाएगा। तालाब में मनोरंजन एवं लुफ्त उठाने के…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम छपोरा में किसान वेद राम साहू के यहां भोजन किया। वेद राम साहू ने हर्ष जताते हुए कहा कि एक किसान परिवार का मुख्यमंत्री ही किसान के घर का भोजन स्वीकार कर सकता है। उनके नेतृत्व में राज्य सरकार ने किसानों के हित में अनेक निर्णय लिए हैं, जिसके फलस्वरूप आज किसानों के चेहरे पर मुस्कान दिख रही है। वेदराम ने कहा कि मैंने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि, प्रदेश के मुखिया एक छोटे किसान के घर भोजन स्वीकार करेंगे। यह मेरे और मेरे परिवार जनों के…

Read More

K.W.N.S.-जगदलपुर। शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय जगदलपुर में बालिकाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, और पोषण के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस खास दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति को बढ़ावा देना, बालिकाओं के जीवन को विकसित करना और आने वाली चुनौतियों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर कन्या भ्रूण हत्या रोकने को “गर्भधारण पूर्व और प्रसव निदान अधिनियम” पर जानकारी प्रदान की गयी साथ ही बालिकाओं द्वारा चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं महाविद्यालय के वर्ष 2021-22 में प्रथम /द्वितीय स्थान…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। गोधन न्याय योजना से जुड़ी महिलाएं स्वयं की और अपने परिवार की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ अपने शौक भी पूरे कर रही हैं। इसकी एक बानगी आज सक्ति जिले के जैजैपुर विकासखंड के ग्राम कांशीगढ़ में देखने को मिली, जहां गोधन न्याय योजना से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य श्रीमती उषाबाई साहू ने अपने पांवों में सजाने के लिए एक जोड़ी पायल खरीदी, मुख्यमंत्री से इस अनुभव को साझा करते हुए उषाबाई ने बताया कि यह उनके लिए काफी बड़ी बात है, क्योंकि उन्होंने जिंदगी में पहली बार अपने खुद के कमाए पैसों ने अपने…

Read More