Author: admin

K.W.N.S-रायपुर। थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र में हुए अंधेकत्ल का 12 घंटे के भीतर पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक कैलाश मांडले पिता स्व0 बाबू लाल उम्र 42 साल निवासी ग्राम छतौद थाना तिल्दा नेवरा रायपुर के माध्यम से थाना तिल्दा नेवरा को सूचना मिली कि ग्राम जलसो स्थित बजरंग प्लांट के नीलगिरी नर्सरी पास एक अज्ञात पुरूष उम्र करीबन 30-35 का शव पड़ा है, कि तस्दीक कार्यवाही हेतु थाना तिल्दा नेवरा के हमराह स्टाॅफ मौके पर पहुंचकर नीलगिरी नर्सरी जलसो में चैकीदार के रूप में कार्यरत् सूचक कैलाश मांडले की रिपोर्ट पर घटना स्थल पर बिना नंबरी मर्ग…

Read More

K.W.N.S-रायपुर। आदिवासियों के 32 प्रतिशत आरक्षण की पुनर्बहाली की मांग को लेकर प्रदेश भाजपा के नेताओं ने एकात्म परिसर से राजभवन तक पैदल मार्च किया। इसका नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने किया। 70वीं सालगिरह की वजह से डॉ.रमनसिंह शामिल नहीं हो पाए। राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर भाजपा नेताओं ने उनसे संवैधानिक अधिकार का प्रयोग कर 32 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग की। इस मुद्दे पर साव छह बजे पत्रकार वार्ता भी लेंगे।

Read More

K.W.N.S-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद, रायपुर के तत्वाधान में आयोजित ‘राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता’ में पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन जी अग्रवाल जी शामिल हुए। उन्होंने इस आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। प्रतियोगिता में शामिल दिव्यांग सहित विभिन्न जिलों के 600 से अधिक बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों ने चित्रकला में जो हुनर दिखाया उसने हर किसी को प्रभावित किया। पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल जी ने कहा कि हर बच्चे की अपनी एक सोच होती है, हर बच्चे की अपनी एक कल्पना और विजन होता है। ग्लास को देखकर…

Read More

K.W.N.S-रायपुर। कांग्रेस ने नारायण चंदेल के पत्रकारवार्ता में लगाए आरोपों पर पलटवार किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के पास कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनहित के मुद्दे उठाने को नहीं बचे है, तो वह केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम का दुरुपयोग कर रही है। शुक्ला ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष कहते है। ईडी की कार्यवाही को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिये लेकिन रमन सिंह तो ईडी के आधार पर ही अपनी राजनीति चमका रहे है। नेता प्रतिपक्ष सहित तमाम नेता जिस प्रेस नोट का हवाला दे रहे वह संदिग्ध लग रहा।…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत लगभग तय होती जा रही है। शशि थरूर ने भी इस बात को स्वीकारा है कि बड़े नेता उनसे मिलने तक नहीं आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी अब तक खड़गे के लिए चार पोलिंग एजेंट बनाए गए हैं, लेकिन थरूर के पक्ष में एक भी पोलिंग एजेंट नहीं बना है। बात दें पोलिंग एजेंट चुनाव में अहम भूमिका निभाते हैं। वे जिस नेता के पक्ष में बनाए जाते हैं, उसको जिताने के लिए भरपूर प्रचार करते हैं। चुनाव के दिन भी वो लोगों को अपने नेता…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम रमन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा – छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री, राजनांदगांव विधायक डॉ रमन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ. आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूँ. डॉ॰ रमन सिंह का जन्म छत्तीसगढ़ के वर्तमान कबीरधाम (कवर्धा) ज़िले के ग्राम ठाठापुर (अब रामपुर) में एक कृषक परिवार में 15 अक्टूबर, 1952 को हुआ था। 1975 में आयुर्वेदिक मेडिसिन में बी.ए.एम.एस. की उपाधि प्राप्त की। रमन सिंह के परिवार में पत्नी वीना सिंह और दो बच्चे हैं। रमन सिंह ने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत भारतीय जनसंघ के…

Read More

K.W.N.S.-कोरबा। शहर के बुधवारी बस्ती में रहने वाले एक युवक ने आदिवासी किशोरी से दुष्कर्म किया था। वीडियो बनाकर वह ब्लैकमेल करते हुए 2 साल तक दुष्कर्म करता रहा। मामले में दोषी काे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। बुधवारी बस्ती निवासी युवक शमशेर अली मार्च 2016 में एक आदिवासी किशोरी के घर घुसकर उससे दुष्कर्म किया था। घटना के समय किशोरी के परिजन बाहर गए थे। शमशेर ने किसी काे घटना के बारे में नहीं बताने की धमकी दी। किशोरी डर से चुप रही। शमशेर मोहल्ले में बदनाम करने की बात कहते हुए उससे लगातार दुष्कर्म करने लगा। उसका…

Read More

K.W.N.S.- कोरबा। पाली स्थित बुड़बुड़ खदान से रात के अंधेरे में कोयला चाेरी कर हाइवा में परिवहन का अवैध काराेबार लंबे समय से चल रहा था। कोयला ले जा रहे हाइवा के कीचड़ में फंसने के बाद मामला पकड़ाया। पुलिस ने कार्रवाई की लेकिन वाहन के चालक व हेल्पर पर कोयला तस्कर को बचा दिया गया। जिले में एक ओर पुलिस अवैध काराेबारियाे के खिलाफ कार्रवाई का दावा कर रही है ताे दूसरी ओर रात के अंधेरे में कोयला, रेत व डीजल चाेरी का अवैध काराेबार जाेराे पर है। हरदीबाजार पुलिस ने जहां दाे दिन पहले खदान से डीजल…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दौरान दूसरी मौत हुई है. जानकारी के मुताबिक कोडागांव जिले में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान शांति मंडावी नाम की युवती बेहोश हो हुई । उसके बाद उसके परिजन निजी वाहन से उसे कोडागांव अस्पताल लेकर गए. वहां उन्हें रायपुर रिफर किया गया. निजी अस्पताल में रात 11 बजे शांति मंडावी की मौत होने की खबर है। परिजनों का आरोप – परिजनों का कहना है कि समय पर सरकारी एम्बुलेंस वाहन नहीं मिली। संपर्क करने पर एम्बुलेंस ख़राब होने की बात कही गई. जिसके चलते युवती की मौत हुई है।

Read More

K.W.N.S.-दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले के बाल सुधार गृह के 4 बच्चे शुक्रवार की देर रात फरार हो गए हैं। उनमें से एक तो मिल गया है, वहीं 3 की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि, पहले खिड़की तोड़े, फिर करीब 12 फीट लंबी दीवार फांद कर जंगल की तरफ फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस तीनों को अब तक नहीं ढूंढ पाई है। करीब जुलाई माह में 9 बच्चे फरार हुए थे। 4 महीने के अंदर यह दूसरी घटना है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा के गायत्री मंदिर से अस्पताल जाने वाली सड़क…

Read More