Author: admin

बलौदाबाजार। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी करने का सुनहरा अवसर है। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के कियान्वयन हेतु छत्तीसगढ़ जिला बलौदाबाजार के द्वारा यंग प्रोफेशनल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है, जिसके अनुसार इच्छुक उम्मीदवार 31.10.2022 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। चयनित उम्मीदवारों की संविदा नियुक्ति 18 माह के लिए होगी। जिसके लिए अधितक रूपये पॉच लाख से अधिक देय नहीं होगी। उक्त अवधि की समाप्ति पर यह नियुक्ति स्वमेव समाप्त मानी जायेगी।आवेदक को किसी प्रतिष्ठित मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम स्नातक होना अनिवार्य होगा साथ…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ने वाली है। साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। लेकिन अभी शहरों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस वर्षा ठंड काफी ज्यादा पड़ने की उम्मीद है।राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य दो डिग्री सेल्सियस कम है। इसी प्रकार दुर्ग का न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। बारिश के थमने के बाद बादल पूरी तरह से साफ…

Read More

रायपुर। केंद्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन बंद किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार के इस रवैय्ये से एक बार फिर से भाजपा का छत्तीसगढ़ विरोधी चरित्र प्रदर्शित हो रहा है। मोदी सरकार अपने एक भी चुनावी वायदों को पूरा नहीं किया है। जिन वादों को पूरा नहीं कर पाती उससे पल्ला झाड़ने के लिए बहानेबाजी करने लगती है छत्तीसगढ़ से तीन शहरों रायपुर, नवा रायपुर, बिलासपुर को देश के 100 स्मार्ट शहरों में शामिल किया गया था। इन शहरों का काम पूरा नहीं हुआ है मोदी सरकार स्मार्ट…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर भारतीय और भोजपुरी समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की है। बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छठ पूजा जीवन ऊर्जा के स्रोत सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता और आभार प्रकट करने का पर्व हैं। यह पर्व भाईचारा, सामुदायिक सौहार्द लाने के साथ-साथ लोगों को प्रकृति के करीब लाता है। इस अवसर पर सूर्य और छठी मइया की उपासना की जाती है। बघेल ने कहा कि छठ पर्व में माताओं…

Read More

रायपुर। कोल व्यापारी सूर्यकांत तिवारी 12 दिन की रिमांड पर, ED करेगी पूछताछ से पूछताछ के लिए स्पेशल कोर्ट ने 12 दिन की ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की रिमांड मंजूर कर दी है। सूर्यकांत ने कुछ देर पहले ही कोर्ट में सरेंडर किया है। इसके बाद ईडी की ओर से वकील ने पूछताछ व छापे से संबंधित साक्ष्य जुटाने के लिए रिमांड की मांग की, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया।मनी लांड्रिंग के मामले में ईडी के छापे के बाद एक दिन पहले ही ईडी ने पूछताछ पूरी कर आईएएस समीर विश्नोई, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल को कोर्ट में पेश…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य शासन के विभिन्न आयोगों, निगम, मण्डलों, बोर्ड और प्राधिकरणों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य रिक्त पदों पर नियुक्तियां की हैं। युवा आयोग में सदस्य पद पर अजय सिंह के स्थान पर बीजापुर जिले के प्रवीण डोंगरे को नियुक्त किया गया है।इसी तरह महिला आयोग में सदस्य पद पर तुलसी साहू के स्थान पर जिला बस्तर की बालो बघेल, खाद्य आयोग में सदस्य पद पर कोरबा जिले के हरीश परसाई, दुर्ग जिले के राजेन्द्र महिलांग, दंतेवाड़ा जिले के विमल सुराना, रायपुर जिले के कुलदीप शर्मा, बीजापुर जिले के इम्तियाज खान और जांजगीर-चांपा जिले की ज्योति…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 01 नवंबर से शुरू होने जा रही है। सभी जिलों में धान खरीदी के लिए लगभग सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। जिला कलेक्टरों द्वारा धान खरीदी व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए समीक्षा की जा रही है। धान खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के लिए सभी जिलों में नोडल अधिकारी तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी कलेक्टरों से कहा है कि धान खरीदी में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।धान खरीदी कार्य के सुव्यवस्थित संचालन के लिए सभी जिलों के कलेक्टरों ने बैठक लेकर धान खरीदी…

Read More

नई दिल्ली। जब शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो जाती है, तो इस स्थिति में आप एनिमिया के शिकार होते हैं। आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है, जिससे हीमोग्लोबिन बनता है। शरीर में आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन कम होने लगता है, जिससे ऑक्सीजन की भी कमी होने लगती है। इसके कारण हाथ-पैरों में सूजन, चक्कर आना, अधिक पसिना आना, थकान और कमजोरी महसूस होती है। तो आज आपको इस लेख में कुछ ऐसे फल और सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अपने डाइट में शामिल कर खून की कमी को पूरा कर सकते…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर भारतीय और भोजपुरी समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को चार दिवसीय छठ महापर्व के नहाए-खाए से शुभारंभ की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि सूर्य उपासना और छठी मईया के पूजन का यह पर्व सब के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

Read More

रायपुर। एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डाॅ. चंदन यादव की उपस्थिति में 31 अक्टूबर सोमवार को सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी, जिला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण एवं प्रदेश कांग्रेस मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश अध्यक्षों की मासिक बैठक होगी।

Read More