Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Author: admin
K.W.N.S.-रायपुर। सुबह मध्यप्रदेश में आए भूकंप की झटके बिलासपुर में भी महसूस किए गए। इसमें किसी प्रकार की जान माल की हानि की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक भूकंप का केंद्र मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में जमीन के 10 किलोमीटर नीचे आया। सुबह 8 बजकर 43 मिनट 59 सेकंड पर आए भूकंप की तीव्रता 3.9 आंकी गई है। मध्यप्रदेश के डिंडोरी, जबलपुर, मंडला, अनूपपुर, बालाघाट और उमरिया जिले के अलावा छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर झटके महसूस किए गए। मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारी एचपी चंद्रा ने बताया कि बिलासपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी भूकंप…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगाड़ा बजाकर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य का इतिहास जितना पुराना है उतना ही पुराना नृत्य का इतिहास है। दुनियाभर के आदिवासियों की नृत्य शैली, वाद्ययंत्र में समानता है। आदिम नृत्य की यह परंपरा एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक आई है, इस…
K.W.N.S.-रायगढ़। पुसौर ब्लॉक के पुटकापुरी में पूर्व सैनिक ने स्माल फाइनेंस बैंक कर्मी पर गोली चला दी। शिकायत पर आरोपी पर हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। ग्रामीण इलाकों में छोटे लोन देने वाली कंपनी के एजेंट रोहित पटेल ने एक्स पूर्व सैनिक डमरूधर मिश्रा से 10 हजार उधार लिए थे। रोहित के मुताबिक उसने ब्याज समेत पूरी राशि लौटा दी। वहीं डमरू के हिसाब से एक हजार बाकी थे। कुछ दिन से वह रोहित से तगादा कर रहा था। वह गांव के पान ठेले पर खड़ा था। डमरू आया और उसने…
K.W.N.S.-रायगढ़। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरणों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत के जज कमलेश जगदल्ला ने गांजा तस्कर को चार साल कैद की सजा सुनाई। उसे 50 हजार रुपए का अर्थदंड भी दिया है । 6 फरवरी 2021 को राजेंद्र मालाकार नामक युवक को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़े रामपुर में बोईरदादर रोड इलाके से गिरफ्तार किया था। उसके पास पुलिस को ढाई किलो गांजा मिला था। पुलिस ने उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट 20बी के तहत मामला दर्ज किया। कोर्ट में चालान पेश करने के बाद तमाम पक्षों की सुनवाई करते हुए अदालत ने…
K.W.N.S.-रायपुर। आरक्षण के मुद्दे को लेकर आदिवासी छात्र संगठन सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया. 32 आरक्षण देने की मांग को लेकर प्रदेश के अलग अलग आदिवासी अंचल से आए छात्र छात्राओं ने शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह के बंगले का घेराव भी किया. आदिवासी छात्र संगठन का कहना है कि “जल्द से जल्द 32 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए, नहीं तो आदिवासी छात्र संगठन एक बड़ा आंदोलन करेगा.” आरक्षण के मुद्दे को लेकर सर्व आदिवासी समाज 1 नवंबर से 3 नवंबर तक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव का विरोध करने के साथ ही 15 नवंबर को सड़क पर उतरकर…
K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी में तीसरा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव कुछ ही देर में शुरू होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 बजे साइंस कालेज मैदान में महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। 10 देशों सहित सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों से जनजातीय कलाकार रायपुर पहुंचे हैं. राजधानी रायपुर रंगारंग आयोजन के साथ नया इतिहास लिखने को तैयार है. राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव = राजस्थान से पहुंचे कलाकार घुमरा नृत्य का प्रदर्शन करेंगे। ये लोक नृत्य शुभ अवसरों पर किया जाता है। दक्षिणी राजस्थान में भील जनजाति इस नृत्य को करते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद करते हुए ये कलाकार कह रहें हैं उन्हें मौका…
K.W.N.S.-रायपुर। रंग बिरंगे पोशाक से सजे नर्तक दल छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव के आगाज के लिए तैयार है. दरअसल साईंस कॉलेज मैदान में देश-विदेश के कलाकार आदिवासी संस्कृति के इन्द्रधनुषीय रंग बिखेरने जुटे है. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर तीसरी बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार यह आयोजन 1 से 3 नवंबर तक राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में किया जा रहा है। इस आयोजन में हिस्सा लेने पहुंचे विभिन्न राज्यों के आदिवासी कलाकारों ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव को लेकर अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने…
K.W.N.S.-दंतेवाड़ा। कम समय में अधिक पैसा कमाने के चक्कर में लोग हाईटेक तरीके से लूटपाट और चोरी की घटना को अंजाम देते हैं. ऐसा ही मामला दंतेवाड़ा में सामने आया. चोरों ने कलेक्ट्रेट के बाहर लगे एटीएम मशीनों को निशाना बनाया. हालांकि वे इसमें कामयाब नहीं हो पाए और फरार हो गए. मुख्य सड़क पर स्थित एटीएम लूटने की नाकाम कोशिश कल 4 से 5 बजे के बीच हुई। एटीएम को लूटने चोर एटीएम के अंदर घुसे और मशीन के अंदर रखे नोटों के बंडल को हासिल करने मशीन तोड़ने की जुगत में लग गए। जब मशीन नहीं टूटी…
K.W.N.S.-रायपुर। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने आज रायपुर जिले के मंदिर हसौद सहकारी समिति केंद्र में मां अन्नपूर्णा देवी की पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। मंत्री भगत ने प्रदेश के किसानों को शुभकामनाये दी । इस मौके पर एम डी मार्कफेड मनोज सोनी सही अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। गौरतलब है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ फसलों की उत्पादकता में वृद्धि तथा फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को प्रति एकड़ के मान से 9 हजार रूपए तथा धान की खेती बदले अन्य फसलों की खेती करने…
K.W.N.S.-गरियाबंद। फसल खेत में खड़ी है पर किसान ओडिशा का धान घरों में डंप करा चुके हैं. एसडीम ने अब तक 3 गांव में छापेमारी कर 708 बोरा धान जब्त किया है. इसकी कीमत 5 लाख रुपए बताई जा रही. हर साल की भांति इस साल भी समर्थन मूल्य में ओडिशा का धान खपाने की तैयारी बिचैलियों से मिलकर ऐसे किसान कर रहे, जिनका उत्पादन कम होता है या फिर रकबे में दूसरी फसल लगाकर धान का पंजीयन कराने में कामयाब हो जाते हैं. इस बार एक माह पहले धान खरीदी शुरू हो रही है. ऐसे में इलाके में…