Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Author: admin
K.W.N.S.-बीजापुर। बीजापुर में नक्सलियों के बुकलेट जारी किया है। नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी ने 27 पन्नों का बुकलेट जारी किया है। इसमें उन्होंने पांच सालों में मुखबिरी करने वाले 409 लोगों के हत्या की जिम्मेदारी ली है। साथ ही नक्सलियों ने इन पांच साल के आंकड़ो के साथ पिछले एक साल के आंकड़ो को भी साझा किया है। दरअसल इस साल नक्सली PLGA का 22 वां वर्षगांठ मना रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपना 27 पन्नों का बुकलेट जारी कर, 409 मुखबिरी करने वाले लोगों की हत्या करने की बात कही है। ये हत्याएं, पिछले पांच सालों का रिकॉर्ड है।…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम घुमका में रानी अवंती बाई की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर उनके बलिदान को स्मरण करते हुए उनकी वीरता को नमन किया। अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी 16 अगस्त 1861 को लोधी क्षत्रीय वंश में जन्मी। अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी वर्तमान मध्य प्रदेश के सिवनी जिला मनकेहड़ी के जागीरदार श्री झुझार सिंह की पुत्री का विवाह रामगढ़ मण्डला के राजा विक्रमाजीत सिंह से हुआ। राजा विक्रमाजीत सिंह के निधन के समय उनके दोनों पुत्र अमर सिंह एवं…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों में हुनरमंद महिलाओं की प्रतिभा को पंख मिल गए हैं। वे ऐसे क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं और ऐसे उत्पादों के बारे में सोच रही हैं जो प्रचलित नहीं हैं लेकिन बाजार के दृष्टिकोण से उनमें बड़ी संभावनाएं हैं। वनबघेरा की जय बूढ़ा देव समूह की महिलाओं ने ऐसा ही नवाचार किया है। उन्होंने मछली का अचार बनाया है। सरिता मंडावी ने बताया कि उन्हें पंचायत के अधिकारियों ने कहा कि अचार तो सभी बनाते हैं कुछ नया बनाओ। हमने कहा कि आम के अलावा लहसुन आदि का भी…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुमका पहुंचे है। यहां हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। फिर दोपहर 2.05 बजे ग्राम घुमका से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.20 बजे ग्राम बेलगांव के माड़ीतराई गौठान पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का ग्राम बेलगांव में दोपहर 3 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम शुरू होगा। मुख्यमंत्री बघेल ग्राम बेलगांव से शाम 4.35 बजे प्रस्थान कर शाम 4.45 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे शाम 6 बजे से विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री डोंगरगढ़ में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
K.W.N.S.- रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच आपसी सहमति के दुष्चक्र में फंस गया है पेंशनरों का महंगाई राहत और मध्यप्रदेश में भाजपा – छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के अलग अलग दलों के बीच आपसी खुन्नस में उलझ गया है मामला और खामियाजा दोनों राज्यों के लगभग 6 लाख पेन्शनर भुगत रहे हैं। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य के 1लाख पेन्शनर शामिल है।उक्त आरोप भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री व छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेन्शनर फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने कही है। उन्होंने आगे बताया है कि मध्यप्रदेश सरकार राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 तथा 6वीं…
K.W.N.S.- बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर जिला बिलासपुर के निर्देशन पर बाल सुरक्षा सप्ताह जागरूकता अभियान कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। जिसमें बाल दिवस के अवसर पर बाल सुरक्षा सप्ताह जिला स्तर पर जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का शुभारंभ चाइल्डलाइन से दोस्ती वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया l इस मौके पर चाइल्ड लाइन द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को चाइल्ड लाइन बैंड बाँधा गया एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों को चाइल्ड लाइन से दोस्ती बैंड बांधकर चाइल्ड लाइन से जोड़ा गया। रक्षा टीम और चाइल्डलाइन द्वारा बच्चों के साथ बाल दिवस के उपलक्ष्य में “होम” में केक…
K.W.N.S.-दुर्ग। पद्मनाभपुर चौकी क्षेत्र में रहने वाली महिला दुकानदार ने एक गुंडे से उधार का पैसा मांगा तो उसने उसके ऊपर खौलता हुआ तेल डाल दिया। इस घटना में महिला बुरी तरह झुलस गई। दुर्ग पुलिस ने आरोपी को तो जेल भेज दिया, लेकिन महिला की सुध लेने वाला कोई नहीं है। गरीबी के अभाव में 50 प्रतिशत झुलस जाने के बाद भी महिला घर पर संक्रमण के बीच इलाज कराने को मजबूर है। महिला का नाम ललिता साहू (50 साल) है। वह दुर्ग को पोटिया क्षेत्र में रहती है और वहीं चाय और नाश्ते का ठेला लगाती है। दुर्ग…
K.W.N.S.-दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना इलाके में देर रात को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी बाइक सवार दूर जा गिरा। उसके सिर और चेहरे पर चोट आने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। सुपेला पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। सुपेला टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि सोमवार रात 9.30 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि सुपेला चौक में पेट्रोल पंप के ठीक सामने बड़ा हादसा हुआ है। तुरंत टीम को मौके पर भेजा। टीम मौके पर पहुंची…
K.W.N.S.-रायपुर। संघ प्रमुख मोहन भागवत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धर्मांतरण के मुद्दे पर आमने सामने आ गए. जहां संघ प्रमुख ने धर्मांतरण के मुद्दे पर कहा कि हमारे भोलेपन का लाभ लेकर ठगने वाले लोगों से हमें सावधान रहना चाहिए. इस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी शासन में सबसे ज्यादा चर्च बने हैं. संघ प्रमुख को इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से जानकारी लेनी चाहिए. मोहन भागवत छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि हमें…
K.W.N.S.- रायपुर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर आज सुबह एक बड़ी खबर सामने आ रही है, छत्तीसगढ़ भाजपा आज अपने प्रत्याशी का शाम तक नाम घोषित कर देगी। मिली जानकारी के अनुसार ब्रह्मा नेताम, गौतम उईके और परमानन्द तेते के नाम पर विचार किया गया है। इनमें से ही किसी एक का नाम फाइनल होगा। बता दें कि 17 नवंबर को भाजपा और कांग्रेस दोनों नामांकन फार्म दाखिल करेंगे। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में पूर्व सीएम रमन सिंह और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव शामिल होंगे। इधर कांग्रेस नेताओं की बात करें तो स्व. मनोज मंडावी की पत्नी साबित्री मंडावी ने बीते…