Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Author: admin
K.W.N.S.- धमतरी। भारतीय थल सेना में अग्निवीर और नर्सिंग असिस्टेंट की भर्ती के लिए आज से 13 दिसम्बर तक रैली का आयोजन किया जा रहा है। रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित इस भर्ती रैली में आगामी 06 और 07 दिसम्बर को जिले के कुल 2725 युवा हिस्सा लेंगे। कलेक्टोरेट से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के सभी जिलों से लगभग 70 हजार युवा इसमें शामिल होंगे। साथ ही शारीरिक परीक्षण के लिए हर दिन लगभग छः हजार उम्मीदवार उपस्थित होंगे। उम्मीदवारों के लिए निःशुल्क भोजन और आवास की व्यवस्था जिला प्रशासन, दुर्ग द्वारा सुराना कॉलेज मैदान दुर्ग में की…
K.W.N.S.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। राज्य शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत टी.बी. एवं कुष्ठ रोग के लक्षण वाले मरीजों की सघन खोज अभियान आज से जिले में शुरू हो गई है। यह अभियान दो चरणों में 21 दिसंबर तक चलेगा। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्ट्रेट से अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के तहत जिले में टीबी एवं कुष्ठ रोग के उन्मूलन हेतु समुदाय में लक्षण वाले प्रत्येक मरीजों की पहचान कर जांच एवं उपचार किया जाना है। प्रथम चरण में 1 से 15 दिसंबर तक मितानिनों के द्वारा उनके कार्यक्षेत्र में घर-घर भ्रमण कर…
K.W.N.S.-बेमेतरा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल गतिविधियों में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद इंडोर स्टेडियम में आज गुरुवार से प्रारंभ हो गया। यह खेल 2 दिसम्बर 2022 तक चलेगा। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में जिले के सभी विकासखण्डो और नगरीय निकायों से लगभग 300 प्रतिभागी शामिल हुए। जिला स्तरीय खेल का शुभारंभ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार षुक्ला द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जलित कर किया गया। तत्पश्चात राजगीत का सामूहिक गायन किया गया। खेल अधिकारी…
K.W.N.S.-धमतरी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पिछले साल की तरह इस साल भी रबी 2022-23 में फसल बीमा संबंधी जागरूकता लाने का प्रयास है। विभिन्न विकासखण्डों के गांवों के किसानों में जागरूकता लाने के लिए आज कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा द्वारा फसल बीमा रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। उप संचालक, कृषि श्री मोनेश साहू से मिली जानकारी के मुताबिक रथ के जरिए किसानों को फसल बीमा की जानकारी दी जाएगी, जिससे प्राकृतिक आपदा, असामयिक वर्षा और ओला वृष्टि से फसल को होने वाली क्षति की भरपाई की जा सके। बताया गया है कि इस साल रबी में…
K.W.N.S.-कोंडागांव। फ्लड लाईट लगा कर क्रिकेट, बैडमिंटन मैच तो बहुत देखा जा सकता है, लेकिन फ्लड लाइट लगाकर मनरेगा कार्य करते लोग पहली बार नजर आए. ये नज़ारा है जनपद पंचायत फरसगांव के ग्राम पंचायत भुमका का. ग्रामीण मजदूर अलसुबह 3.30 बजे से मनरेगा काम पर आ जाते हैं. काम में कोई परेशानी न आए इसके लिए कार्यस्थल पर सरपंच लाइट की व्यवस्था करवाई है. बता दें कि वर्तमान में ग्रामीण अंचलों में धान कटाई – मिंजाई के साथ ग्रामीण धान को खरीदी केंद्र तक ले जाने में व्यस्त हैं. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र में मजदूर मिलना आसान नहीं.…
K.W.N.S.-जांजगीर। शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर गाली-गलौच एवं मारपीट करने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण योगदान प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक मनीष रात्रे, आर. दिलीप सिंह एवं सुनील साहू का रहा. वही दुष्कर्म करने वाले विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया है. जिस पर थाना शिवरीनारायण की पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया. उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रविंद्र अनंत एवं प्रधान आरक्षक किशोर दीवान की सराहनीय भूमिका रही। साथ ही चोरी के आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है, और आरोपी…
K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर की बेटी सोनाली दत्ता ने टीवी के लोकप्रिय गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 14 में 3 लाख 20 हजार रुपए की राशि जीतकर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया। महानायक अमिताभ बच्चन से मिलने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी, हालांकि हॉट सीट पर बैठने के लिए जब उनका चयन हुआ, तो वे भावुक हो गईं और अपने आंसू नहीं रोक पाईं। सोनाली दत्ता ने मंगलवार को गेम शो के हॉट सीट पर पहुंचने के लिए फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीता था। इसके बाद जब उनका नाम अमिताभ बच्चन ने गेम को…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने बेरोजगारी पर सामने आये राष्ट्रीय सर्वे में राज्य की स्थिति के संदर्भ में कहा है कि राज्य सरकार के फर्जी आंकड़ों की पोल खुल गई है। उनकी आंकड़ेबाजी का ढोल फूट गया है। देश के 19 राज्यों में 5 प्रतिशत तक बेरोजगारी घटी है अर्थात रोजगार बढ़ा है लेकिन छत्तीसगढ़ में रोजगार घटे हैं और बेरोजगारी बढ़ी है। मुख्यमंत्री सार्वजनिक रूप से झूठ बोलते हैं कि 4 साल में 5 लाख नौकरी दे दी किंतु विधानसभा में ऐसा दावा करने की हिम्मत नहीं दिखाते। वहां उनका झूठशास्त्र उनके बैग से बाहर…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आज विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। विशेष सत्र दो दिन तक चलेगा। सत्र के पहले दिन दिवंगत विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज मंडावी और पूर्व विधायक दीपक पटेल को दी जाएगी श्रद्धांजलि दी जाएगी। वहीं, इसी सत्र में सीएम भूपेश बघेल अनूपूरक बजट पेश करेंगे। साथ ही आरक्षण संबंधित विधेयक भी पेश किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि विशेष सत्र हंगामेदार होगा। सुबह 11 बजे से सत्र की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आरक्षण संशोधन विधेयक 2022 विधानसभा के विशेष सत्र में पेश होगा। वहीं, शैक्षणिक संस्थाओं के प्रवेश में आरक्षण संशोधन विधेयक 2022…
K.W.N.S.-रायपुर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में अपने प्रत्याशी के लिए कांग्रेस-भाजपा जोर-शोर से चुनावी प्रचार कर रहे हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भानूप्रतापपुर विधानसभा में आज भी चुनाव प्रचार करेंगे. सीएम बघेल आज 2 सभाएं एवं एक रोड शो करेंगे. वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आज तीन सभाओं को संबोधित करेंगे. सीएम बघेल दोपहर एक बजे दुर्गकोंदल विकासखंड के ग्राम दमकसा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. दोपहर बाद चारामा में आम सभा एवं रोड शो कर कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के समर्थन में प्रचार करेंगे. वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आज तीन सभाओं को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद…