Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। अगर अभी तक आपका पैन कार्ड नहीं बना है तो आपके लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे ही PAN कार्ड बनवाने की सुविधा शुरू की जा रही है। छत्तीसगढ़ में अब ‘मुख्यमंत्री मितान योजना’ के तहत PAN कार्ड की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस योजना के जरिये अब आमजन घर बैठे ही अपना पैन कार्ड बनवा सकते है। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर इस सुविधा की जानकारी साझा की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा – ‘छत्तीसगढ़ सरकार के 4 साल पूर्ण होने पर हम ‘मुख्यमंत्री मितान योजना’ के जरिए अब घर बैठे PAN कार्ड…

Read More

K.W.N.S.-आदित्य नारायण चोपड़ा: अरुणाचल प्रदेश के तवांग सैक्टर में भारत और चीनी सेना के बीच झड़प के बाद एक तरफ भारतीय रक्षा अनुसंधान ने ​बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया तो दूसरी ओर तवांग में चीन सीमा के पास भारतीय वायुसेना के राफेल और सुखोई-30 एमकेआई जैसे लड़ाकू विमानों की गर्जना सुनाई दी। इस तरह भारत ने चीन को रणनीतिक संदेश दिया है। हालांकि एलएसी के पास भारतीय वायुसेना का युद्धाभ्यास एक रूटीन कमांड लेवल एक्सरसाइज है और इसकी योजना तवांग झड़प से पहले ही बना ली गई थी। लेकिन इस अभ्यास के जरिये चीन को संदेश दे दिया गया…

Read More

K.W.N.S.-हिंदू धर्म में उल्लू से जुड़ी कई मान्यताएं हैं. स्थिति के अनुसार उल्लू का दिखना शुभ और अशुभ दोनों हो सकता है. इन मान्यताओं के संबंध में कोई संगति नहीं है क्योंकि यह विशुद्ध रूप से स्थानीय और सामुदायिक मान्यताओं पर आधारित है. ऐसी मान्यताएं कभी भी शास्त्रों पर आधारित नहीं होतीं. उल्लू को मां लक्ष्मी की सवारी है. वैसे तो लोगों का मानना है की उल्लू दिखे तो शुभ माना जाता है या उल्लू की आवाज भी शुभ होता है, लेकिन शायद ही लोग जानते हैं कि कब और उल्लू का दिखना और उसकी आवाज को शुभ माना जा…

Read More

K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर अलग-अलग जगहों पर दो लाश मिली है। दोनों ही शवों के मामले में पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। पहला मामला ग्राम पंचायत धरदेई का है, जहां युवक विकास पटेल (30 वर्ष) का शव उसके घर की सीढ़ी के पास संदिग्ध हालत में मिला है। वहीं दूसरा मामला ग्राम तनोद का है, जहां कुएं से एक बुजुर्ग की लाश मिली है। ग्राम धरदेई में युवक विकास पटेल का शव सीढ़ी के नीचे औंधा पड़ा हुआ मिला। घटना की सूचना मृतक के चाचा ने पुलिस को दी। पुलिस ने…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर में न्यू ईयर पार्टी को लेकर एक गाइडलाइन जारी कर दी गई है। कोविड काल के बाद यह पहला मौका है, जब न्यू ईयर के जश्न में कोई खास पाबंदियां नहीं लगाई गई हैं। पिछले साल रायपुर शहर ने कोविड-19 के खतरे के बीच नए साल का जश्न मनाया था। रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल से चर्चा के बाद एक खास बैठक आयोजित की गई थी। एडीएम एनआर साहू ने रायपुर शहर के सभी होटल मैरिज पैलेस क्लब कैफे मालिकों की एक बैठक लेकर नए साल की गाइड लाइन तय की है। इस साल नए…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं की है. मुख्यमंत्री बघेल ने ‘मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा’ की घोषणा करते हुए इस योजना के लिए 100 करोड़ रूपए,सभी शालाओं, छात्रावासों, आश्रमों, शासकीय भवनों के रख रखाव और उन्नयन के लिए एक हजार करोड़ रूपए, तकनीकी शिक्षा के स्तर में सुधार हेतु औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के उन्नयन के लिए ‘स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट आईटीआई योजना’ की घोषणा करते हुए इस योजना के लिए 1200 करोड़ रूपए देने की घोषणा की ।मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने संत बाबा गुरू घासीदास की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि महान संत बाबा गुरू घासीदास ने मनखे-मनखे एक समान का संदेश देकर सद्मार्ग में चलने का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि समाज को एकता के सूत्र में पिरोने वाले बाबा गुरू घासीदास शांति, समरसता और सद्भावना के प्रतीक है। संत बाबा गुरू घासीदास ने समाज में व्याप्त भेदभाव एवं असमानता को दूर कर समतामूलक समाज स्थापित करने पर बल दिया और उनके उपदेश आज भी प्रासंगिक है।

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, रायपुर के निर्देशानुसार प्रमुख सचिव, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के आदेशानुसार 20 दिसम्बर 2022 को मॉडल आईटीआई कोनी, लाईवलीहुड कॉलेज, निपनिया, बिल्हा एवं गर्ल्स पॉलिटेक्निक कॉलेज, कोनी, बिलासपुर में मेगा रोजगार मेला का आयोजन जिला प्रशासन, बिलासपुर के सहयोग से होना है। इन तीनों स्थलों के लिये कुल 132 निजी नियोजकों द्वारा 46,616 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जावेगी, जिसमें लगभग 8,500 आवेदकों के सम्मिलित होने की संभावना है। मॉडल आईटीआई, कोनी में 39, लाईवलीहुड कॉलेज, निपनिया, बिल्हा में 43 तथा गर्ल्स पॉलिटेक्निक कॉलेज, कोनी में 50 निजी नियोजक उपस्थित होकर…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में 33 करोड़ 96 लाख रूपए की लागत के 14 कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने इनमें से 30 करोड़ 13 लाख रूपए की लागत के 12 कार्यो का भूमिपूजन और 3.83 करोड़ रूपए की लागत के दो कार्यो का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिन कार्यो का भूमिपूजन किया उनमें नवा रायपुर में 4 करोड़ 86 लाख रूपए की लागत से बनने वाले संत शिरोमणी गुरू घासीदास बाबा स्मारक एवं संग्रहालय, दुर्ग जिले के ग्राम परसदा में 9.39…

Read More

K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित दो पुस्तकों ‘न्याय के चार साल’ एवं ‘न्याय के रास्ते-सबके वास्ते’ का विमोचन किया। ‘न्याय के चार साल’ पुस्तक राज्य सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों और जनहितकारी फैसलों पर केन्द्रित है। इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजना के साथ अन्य जन-कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी शामिल है। इसी प्रकार ‘न्याय के रास्ते-सबके वास्ते’ पुस्तक शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पर केन्द्रित है। इस पुस्तक में योजना…

Read More