Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Author: admin
K.W.N.S.- रायपुर। छत्तीसगढ़ के 12 आदिवासी समुदाय जो कि 18 सालों से संवैधानिक अधिकारों से वंचित रहे 2017 में मात्रात्मक त्रुटि उच्चारण विभेद वाले 22 आदिवासी समुदाय को राहत देते हुये उनका संवैधानिक अधिकार बहाल किया गया है, जिसके लिए उन्होंने आज डॉ रमन सिंह जी से मुलाकात कर आभार प्रकट किया। वर्तमान शीतकालीन सत्र में छत्तीसगढ़ के 12 आदिवासी समुदाय के मात्रात्मक त्रुटि उच्चारण विभेद को लोकसभा में अनुसूचित जनजाति संशोधन अधिनियम 2022 छत्तीसगढ़ पास करने के लिए समाज ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए राज्यसभा में आगामी बजट सत्र में बिल को पास कराने का निवेदन…
K.W.N.S.- रायगढ़। रायगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले के जंगल में नर कंकाल मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई है। शव का पता उस समय लगा जब बोर्राही पहाड़ पर गाँव के लोग लड़की के लिए गए थे। तब पहाड़ पर गए लोगों ने वहां देखा कि संदिग्ध परिस्थितियों में नर कंकाल पड़ा था। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के भेलवाटिकरा गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 16 वर्षीय शालिनी चौहान के रूप में…
K.W.N.S.-बिलासपुर। नीट यूजी 2022 के स्ट्रे वैकेंसी राउंड में आरक्षण नहीं देने के मामले में प्रदेश के आरक्षित वर्ग के स्टूडेंट एडमिशन से वंचित हो गए हैं. इन लोगों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. याचिक में ये कहा गया है कि नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट देने वाले स्टूडेंट्स के लिए मेडिकल कॉलेज और डेंटल कॉलेजों की बची हुई सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है. इस प्रक्रिया में नीट के स्ट्रे वैकेंसी राउंड के फाइनल नतीजे जारी कर दिए गए हैं। रिजल्ट मेडिकल काउंसिल कमेटी (एमसीसी) ने रिलीज किया है, लेकिन इसमें आरक्षण नियमों का पालन नहीं…
K.W.N.S.- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा नगर निगम में महापौर पर अनियमितता एवं मनमानी का आरोप लगाते हुए एक बड़ा आंदोलन की तैयारी की जा रही है। 29 दिसंबर को भाजपा शहर जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल के नेतृत्व में नगर निगम का घेराव किया जाएगा। एकात्म परिसर में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं पार्षद दल की एक बैठक के दौरान रविवार को सांसद सुनील सोनी ने कहा, महापौर परिषद बेलगाम हो गई है, जिसमें निजी हितों को साधने के अलावा कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। मैं केंद्र सरकार द्वारा भेजे जा रहे अनुदान के दुरुपयोग को लेकर…
K.W.N.S.- गौरेला पेंड्रा मरवाही। कस्टम मिलिंग में लगे धान से ओवर लोड ट्रक ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी. पेंड्रा में कांग्रेस के जिला कार्यालय के सामने का मामला है. जहां पर गौरेला की ओर से पेंड्रा की तरफ आ रही एक कार को दूसरी दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी. भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. आनन फानन में डायल 112 और पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और कार में बैठे तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा…
K.W.N.S.- नारायणपुर। नारायणपुर विकासखण्ड के सोनपुर में माँ दंतेश्वरी क्रिकेट क्लब, सोनपुर के युवाओं द्वारा आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज जिले के कलेक्टर अजीत वसन्त एवं पुलिस अधीक्षक सदानन्द कुमार शामिल हुए और खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किये। इस दौरान कलेक्टर-एसपी ने आयोजन समिति को आयोजन हेतु सहायता राशि भेंट की। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा मौजूद थे। प्रतियोगिता में कलेक्टर-एसपी के शामिल होने से आयोजन समिति के सदस्य और खिलाड़ियों उत्साहित थे।
K.W.N.S.-कवर्धा। कवर्धा के नगर पंचायत पांडातराई में प्रशासन की सख्त कार्रवाई देखने को मिली है. बेजा कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन और पांडातराई नगर पंचायत की टीम ने 34 दुकानों पर बुलडोजर चलाया. इस कार्रवाई के दौरान नगर पंचायत की टीम मौके पर थी. रोड किनारे की जमीन पर से बेजा कब्जा हटाने के बाद अब सड़क पर यातायात सुचारू रूप से चलेगा। नगर के मुख्य मार्ग पर यातायात का दवाब कम होगा. कवर्धा के पांडातराई नगर पंचायत में राष्ट्रीय राजमार्ग है. जिसकी वजह से हजारों वाहनें प्रतिदिन इस रूट पर चलती है. लेकिन सड़क किनारे दुकानदारों…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ द्वारा राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के करकमलों से तीन हाथ कटे दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ वितरित किए। अध्यक्ष महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने बताया कि कुमारी सैलजा ने कृत्रिम हाथ लाभान्वित दिव्यांगों राजेश भदौरिया , तुलसीराम सपहा , मोहित कुमार से उनकी आजीविका व बच्चों की पढ़ाई की जानकारी ली। कुमारी सैलजा ने कहा कि दिव्यांग हमारे समाज के अभिन्न अंग हैं , हाथ पैर कट जाने से उनका जीवन थम जाता है , कृत्रिम हाथ पैर लगाकर उन्हें पुनः स्वावलंबी बनाना सभ्य समाज का दायित्व है । अध्यक्ष…
K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस की नई प्रभारी कुमारी शैलजा रविवार को रायपुर पहुंची। उनका स्वागत करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित कई मंत्री, विधायक, संगठन पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचे। शाम करीब 8 बजे वे एयरपोर्ट से रवाना हुई तो उनके स्वागत में युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता बाइक रैली से उनके पीछे-पीछे चले। रास्ते में 12 जगहों पर मंच बनाकर प्रकोष्ठ और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश की। कई मंच से शैलजा को बड़ी माला भी पहनाई गई। आज शैलजा राजीव भवन में दो बड़ी बैठक लेंगी। इसमें जिले से…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के हितग्राहियों को भू-अर्जन मुआवजा, चिटफंड कम्पनी से वसूली गई राशि एवँ राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 अंतर्गत दी जाने वाली सहायता राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने 2144 हितग्राहियों को कुल 14 करोड़ 35 लाख रुपए से अधिक राशि वितरित की. विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के भू अर्जन मुआवजा के रूप में 52 हितग्राहियों को 6.97 करोड़ रुपए की राशि वितरित की गई, जो 20 से 25 वर्षों से लंबित थी. चिटफंड ठगी का शिकार 146…