Author: admin

K.W.N.S.- रायपुर। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को विधायक अरुण वोरा ने प्रदेश में बकाया बिजली बिल का मुद्दा उठाया. उन्होंने इस संबंध में सीएम भूपेश बघेल से जानकारी मांगी. इस पर मुख्यमंत्री ने बताया कि 1,260 करोड़ 62 लाख 92 हजार रुपए सिर्फ राज्य के विभागों का बकाया है. वहीं 79 करोड़ 81 लाख 31 हजार रुपए केंद्र के विभागों का बिजली बिल बकाया है. विधायक अरुण वोरा ने मुख्यमंत्री से पूछा कि 31 अक्टूबर, 2022 की स्थिति में किन-किन विभागों पर सीएसपीडीसीएल के बिजली बिल भुगतान की कुल कितनी राशि बकाया है. पिछले 03…

Read More

K.W.N.S.- रायपुर। बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जनता का जवाब तो दे नहीं पा रहे हैं कम से कम अपने मंत्रियों के प्रश्नों का जवाब तो दे. बता दें कि कल बीजेपी विधायक दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के निवास में संपन्न हुई । बैठक उपरांत नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने बताया ” आज हमारी विधायक दल की बैठक संपन्न हुई विधायक दल की बैठक 2 जनवरी से 6 जनवरी तक चलने वाले विधानसभा के पांच दिवसीय सत्र के संदर्भ में हम लोगों ने गंभीरता से विचार विमर्श किया। प्रदेश में…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की गर्म शुरुआत हुई है. प्रश्नकाल के पहले ही सदन में पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हो गए. बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राज्य में संवैधानिक संकट के हालात हैं. मुख्यमंत्री राज्यपाल को धमकी दे रहे हैं। सत्तापक्ष के विधायकों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं. स्पीकर ने शून्यकाल में मुद्दा उठाने के निर्देश दिए. वहीं मोहन मरकाम ने कहा कि आज 32 दिन बीत जाने के बाद भी आरक्षण विधेयक पर राज्यपाल ने दस्तख़त नहीं किया है. स्पीकर के निर्देश के बाद प्रश्नकाल की शुरुआत हुई।

Read More

K.W.N.S.- जशपुर। नए साल के मौके पर पिकनिक मनाकर लौट रहे एक ही परिवार के 4 लोगो की मौत हो गई। मृतक नारायणपुर थाने के बिलासपुर गांव के रहने वाले है। मृतकों में से एक महिला और एक बच्ची भी शामिल है जबकि दो पिता पुत्र हैं। जानकारी के मुताबिक मृतक परिवार रविवार को नए साल के मौके पर पिकनिक मनाने गुल्लू डैम गए थे। सभी ईको मारुति वाहन में सवार थे। लौटते वक्त बेने के आगे ढलान में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई और हादसा हो गया। नारायणपुर पुलिस के मुताबिक ड्यूटी पर तैनात…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है. पहले दिन का सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक शुरू हुई. बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, धरमलाल कौशिक, टीएस सिंहदेव मौजूद रहे. 6 जनवरी तक चलने वाले सत्र में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा सरकारी विभागों में संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण में देरी और अन्य मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधने की संभावना है।

Read More

K.W.N.S.- रायपुर। विधानसभा में शीतकालीन सत्र में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने जल जीवन मिशन के टेंडर में गड़बड़ी का मामला उठाया. भाजपा ने इसे सौ करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी बताते हुए इसे लोकधन की लूट करार दिया. इस पर सत्तापक्ष के जवाब से असंतुष्ट होकर बीजेपी विधायकों ने वॉक आउट किया. प्रश्नकाल शुरुआत में विपक्ष के विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने जल जीवन मिशन के टेंडर में गड़बड़ी का मामला उठाया. उन्होंने पूछा कि बिलासपुर जिले में 15 जुलाई 2022 से 07 दिसम्बर, 2022 तक जल जीवन मिशन के तहत कितने टेंडर निकले और कितने टेंडरों के…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। नगर-निगम की जमीन पर कब्जा कर रह रहे एक व्यक्ति को हाईकोर्ट ने तीन दिन के भीतर जगह खाली करने का आदेश दिया है। प्रकरण में नगर-निगम की बेदखली कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई थी। वार्ड नंबर 59, संजय नगर बिलासपुर के सोमनाथ सोनी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से एक याचिका दायर कर कहा कि शासकीय पट्टे में वर्षों से उसका मकान है, जिससे नगर-निगम बेदखल करना चाहता है। इसके लिए उसे बार-बार नोटिस दी जा रही है। उसे इसके एवज में प्रधानमंत्री आवास दिया है, जहां बड़ा परिवार होने के कारण वह शिफ्ट नहीं…

Read More

K.W.N.S.- जांजगीर। अपने जिले को विकास के साथ प्रगति की राह पर देखने का सपना संजाये जिलेवासियों को नये साल की शुरूआत के साथ ही कई बड़ी सौगाते मिलेगी। नये साल 2023 में जांजगीर-चांपा जिले में एक तरफ जहां वर्षों से अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे, वहीं कई नये कार्य भी पूरे हो जायेंगे। जिलेवासियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, मनोरंजन, पर्यावरण संरक्षण, सिंचाई, रोजगार सहित कई क्षेत्रों में बदलाव नजर आयेगा। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा जिले की प्रगति को लेकर किये जा रहे नए पहल और विकासमूलक कार्यों का लाभ आम नागरिकों को नए साल में मिलने लगेंगे। …

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पुलिस लाईन में आयोजित पुलिस जवानों के नववर्ष मिलन समारोह में बस्तर अंचल के अंदरूनी क्षेत्रों में डयूटी पर तैनात जवानों के जज्बे की सराहना की। अनेक चुनौतियों के बावजूद हमारे जवान अपने दायित्वों का बखूबी निवर्हन कर रहे हैं। आम जनता का उनपर विश्वास बढ़ा है। यह हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान दन्तेश्वरी फाइटर्स की सदस्य सुश्री सुनैना पटेल ने बताया कि वे विगत 3 वर्षों से इस नववर्ष मिलन समारोह में शामिल होने रायपुर आ रही हैं। दन्तेश्वरी फाइटर्स की सदस्य संख्या 30 से बढ़कर…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके से रविवार को राजभवन में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने मुलाकात की और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल उइके ने भी उन्हें नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Read More