Author: admin

K.W.N.S.-बलरामपुर। जिले के झारखंड और यूपी से सटे ब्लॉक रामचंद्रपुर में इन दिनों हाथियों के आतंक के बाद अब लकड़बग्घा का खौफ है। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी आता है, तो पता चल जाता है, जिससे भागकर जान बचा लेते हैं, लेकिन ऐसे जानवरों के आने का पता नहीं चलने से मुसीबतें बढ़ गई हैं। जंगल से सटे गांव होने से यहां पहले भी जंगली जानवरों का खतरा तो रहता ही था, लेकिन जानवर गांव में नहीं घुसते थे। रामचन्द्रपुर विकासखंड के अंतर्गत अनिरुद्धपुर भीतरी गांव के रहने वाले मो. मसउवर अली और उसके पिता मंसूर अली रामानुजगंज लगभग 5.30…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। विधानसभा का आज प्रश्नकाल प्रारंभ होने से पहले आज विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आबकारी मंत्री कवासी लखमा को बधाइयों से सदन गूंज उठा। दरअसल, आज महंत को स्पीकर की जिम्मेदारी संभाले चार साल पूरे हुए हैं। उधर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दादा बने और कवासी लखमा का आज जन्मदिन है। स्पीकर महंत के आसंदी पर बैठते ही नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने सबसे पहले स्पीकर को बधाई दी। इसके बाद बधाइयों से सदन का माहौल खुशनुमा हो गया। आमतौर पर प्रश्नकाल में सवालों और जवाबों को लेकर काफभ् गरमागरमी रहती है। मगर आज नजारा बदला बदला…

Read More

K.W.N.S.- रायपुर। प्रदेश में आरक्षण के मुद्दे को लेकर चल रहे सियासी बवाल के बीच आज कांग्रेस ने जन अधिकार रैली का आयोजन किया है। रैली की शुरुआत राजधानी स्थित साइंस कॉलेज मैदान से हो चुकी है। कांग्रेस की इस महारैली में मंत्री TS सिंहदेव ने कहा कि राज्यपाल अपने पद का निर्वहन नहीं कर पा रही है। राज्यपाल को अपने पद से अलग हो जाना चाहिए। मंत्री TS सिंहदेव ने यह भी कहा कि राज्यपाल को विधेयक पर हां या ना कहना चाहिए। साथ कांग्रेस महारैली को लेकर मंत्री रविंद्र चौबे ने भी कहा कि राज्यपाल को अपने पद…

Read More

K.W.N.S.- रायपुर। रमन सिंह ने भूपेश बघेल को दादा बनने की बधाई दी और ट्वीट कर लिखा – घर में नए सदस्य के आगमन पर बहुत शुभकामनाएं। पोते को ढ़ेर सारे स्नेह के साथ अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक मंगलकामनाएं। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दादा बन गए हैं. इस्पात नगरी भिलाई के एक निजी चिकित्सालय में उनकी बहू ने मंगलवार को पुत्र को जन्म दिया है. जानकारी के अनुसार, भूपेश बघेल की बहू ख्याति ने भिलाई के बीएम शाह अस्पताल में आज सुबह करीबन 10 बजे बेटे को जन्म दिया है. डॉ. नम्रता…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार नवजात शिशुओं को लेकर बिलकुल भी गंभीर नहीं प्रदेश में अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था के खोखले दावे करने वाली कांग्रेस सरकार के शासनकाल में ऐसा एक दिन भी नहीं है जहां सरकारी अस्पतालों कि लापरवाही के कारण लोगों कि जान न गई हो। लगातार स्वास्थ व्यवस्था की लापरवाही के कारण मासूमों की जान जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से संवेदना विहिन हो गई है और कांग्रेस सरकार की लापरवाही से इन मासूमों की जान की गई है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने चल…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस की जन अधिकार यात्रा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. राजभवन में लटके आदिवासी आरक्षण विधेयक के लिए उन्होंने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया. सीएम भूपेश ने कहा कि किसी वर्ग के साथ सरकार अन्याय नहीं करेगी. हमने सभी वर्गों के हितों का ख्याल रखा है. छत्तीसगढ़ की जनता आरक्षण विधेयक के साथ है. भूपेश बघेल ने कहा कि महीना बदल गया, साल बदल गया, लेकिन राज्यपाल ना तो हस्ताक्षर कर रही हैं, ना ही विधानसभा को विधेयक को लौटा रही हैं. राजभवन अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम कर रहा है.…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायक सावित्री मनोज मंडावी के विधानसभा सत्र में शपथग्रहण समारोह के बाद आज सत्र के दूसरे दिन युवा कांग्रेस कांकेर जिला अध्यक्ष अमन मंडावी के नेतृत्व में टर्निग पाइन शंकर नगर में आगमन पर बड़े ही जोर शोर से उनका स्वागत किया गया। बता दें कि सावित्री का भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से पिछले 30 साल से नाता है। सावित्री के पति दिवंगत विधायक मनोज मंडावी विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। मनोज मंडावी को कांग्रेस ने पहली बार भानुप्रतापपुर से 1998 में प्रत्याशी बनाया था। इससे पहले मनोज युवा कांग्रेस और छात्रसंघ…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए साल के साथ साथ चुनावी साल भी कदम रख चुका है। नए साल की शुरूआत के साथ कांग्रेस भी अपनी शक्ति दिखाना शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस ने पहली बार प्रदेशभर में जन अधिकार महारैली निकाली। इसी दौरान प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का बयान सामने आया है। उन्होंने ने बीजेपी को प्रहार करते हुए कहा कि बीजेपी के दो चेहरा सबके सामने आ गया है। सदन में बीजेपी ने विधेयक को समर्थन दिया है। वहीं कुमारी शैलजा ने आगे कहा कि बीजेपी सदन के बादर राजनीति कर रही है। वहीं आरक्षण पर…

Read More

K.W.N.S.-दुर्ग। नगर पालिक निगम में महापौर धीरज बाकलीवाल और सभापति राजेश यादव के बीच विवाद हो गया है। इस विवाद को लेकर सभापति ने निगम आयुक्त को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि आगे से जो भी आयोजन निगम के द्वारा हो उसमें उनका फोटो न लगाया जाए। निगम के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महापौर धीरज बाकलीवाल और सभापति राजेश यादव के बीच विवाद की स्थिति बीते 30 दिसंबर से बनी है। उस दिन निगम के द्वारा गौठान के लोकार्पण का कार्यक्रम रखा गया था। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में खुद दुर्ग विधायक…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। तात्यापारा के शेष परिवार द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत के सातवें दिवस व्यासपीठ से आचार्य शषांक देशपांडे ने बताया ईश्वर सर्वत्र हैं, सदैव हैं, सभी पर समान कृपा करते हैं। निर्भर करता है पुकारने वाला, प्रार्थना करने वाला कितने भक्ति से उसका स्मरण कर रहा है। भक्त ईश्वर से सच्चे मन से प्रार्थना करते हैं की मेरा उद्धार हो तो ईश्वर किसी सच्चे सद्गुरु या संत, महात्मा से आपको अवश्य मिलाते हैं और वे आगे आध्यात्म में आपका मार्ग प्रशस्त करते हैं। आगे की कथा में व्यास ऋषि भगवती के विषय में राजा जन्मेजय को बताते हैं, वेदों…

Read More