Author: admin

K.W.N.S.-कवर्धा। समनापुर के बबुल बगीचा में एक व्यक्ति का पेड़ से लटका हुआ शव मिला है. लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के अनुसार व्यक्ति कवर्धा शहर के वार्ड नं 16 का रहने वाला था, जिसका नाम कन्हैया बताया जा रहा है। फिलहाल पूरे मामले में थाना कोतवाली की टीम जुटी हुई है. वहीं पेड़ में लाश मिलने की कहानी से कई तरह के सवाल पैदा हो रहे हैं।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम कुटेना स्थित श्री राम मंदिर सिरकट्टी आश्रम में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, राजिम विधायक अमितेश शुक्ल उपस्थित थे।

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। जिला प्रशासन की वेबसाइट को आज नई दिल्ली में नवाचार के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया है। विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर के जिला कलेक्टर सौरभ कुमार ने यह अवार्ड ग्रहण किया। बिलासपुर जिला प्रशासन द्वारा किये गये नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जिला प्रशासन की वेबसाइट को राष्ट्रीय प्लैटिनम अवार्ड प्रदान किया गया। बिलासपुर जिला प्रशासन की वेबसाइट को बेस्ट वेब एंड मोबाइल इनिशिएटिव कांम्पलांइथ विथ जीआइजीडब्ल्यू एंड एससीबिलिटी गाइडलाइन की श्रेणी के अंतर्गत यह पुरस्कार दिया…

Read More

K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी पति संपत सारथी (48 वर्ष) फरार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से सबूत जुटाए गए हैं। हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, जोगीडीपा के वार्ड नंबर 1 में संपत सारथी अपनी पत्नी सुरेखा सारथी (45 वर्ष) और 2 बच्चों के साथ रहता है। पति संपत को शराब पीने की बुरी लत है, जिसके कारण उनके बीच आए दिन विवाद होता रहता था। वो…

Read More

K.W.N.S.-राजनांदगांव। खैरागढ़ पुलिस ने नक्सल अभियान के दौरान गातापार क्षेत्र के कौरूआ के जंगल में आईईडी बरामद किया है। पुलिस को टिफिन बम समेत घातक विस्फोटक मिले हैं। एसपी अंकिता शर्मा की सूचना पर डीआरजी व सीएफ की संयुक्त टुकडी ने शनिवार को सर्चिंग अभियान के दौरान कौरूआ-भोथली के पास जंगल रास्ते में एक टिफिन डंप के रूप में मिला। डंप को निकालने पर पुलिस को विस्फोटक गन पावडर, लोहे के स्प्लीनटर बरामद हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को नक्सलियों के द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से विस्फोटक डंप करने की सूचना थी। इसके…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर में एक महिला को सरकारी टीचर के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ने महिला का नौकरी लगाने के लिए उसके पति से चार लाख रुपए में सौदा तय किया था। लेकिन, दो लाख रुपए वसूल करने के बाद वह मोबाइल बंद कर गायब है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आरोपी ठग के खिलाफ रायपुर और बेमेतरा जिले में भी इसी तरह से केस दर्ज है। टीआई परिवेश तिवारी ने…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। अमित शाह के दौरे पर मंत्री अमरजीत भगत ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी और उनके मंत्री एक एजेंडे पर काम कर रहे. जहां चुनाव हो रहा है, वहां इस तरह की गतिविधियों को अंजाम दे रहे. शांत बस्तर में अशांति फैले, ये इनका गुप्त एजेंडा है. ये विकास के काम नहीं किए. हम उम्मीद करते हैं कि अमित शाह छत्तीसगढ़ को विकास कार्यों का सौगात देंगे. मंत्री अमरजीत भगत ने मीडिया से चर्चा में केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के साथ आप सौतेला व्यवहार करेंगे तो कितना फलेगा? धान खरीदी में दिक्कत हुई केंद्र…

Read More

K.W.N.S.-बालोद। जिला मुख्यालय से 18 किमी दूर ग्राम बोरी में हाथ नहीं मिलाने पर आक्रोशित दो युवकों ने कॉलेज बीए प्रथम वर्ष के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। लोकेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि गांव में मंडई घुमने के लिए दोस्त रूपेश कुमार के साथ गया था। शाम को मिठाई खरीदकर घर आ रहे थे। इसी दौरान शाम 7.30 बजे सांहडा देव के पास सत कुमार बक्शी एवं उसका दोस्त आया और हाथ मिलाने के लिए अपने हाथ को आगे किया। अंधेरा में पहचान नहीं पाया इसलिए हाथ नहीं मिलाया। जिसके बाद दोनों गाली गलौज करने लगे।…

Read More

K.W.N.S.-बालोद। ग्राम बिटाल में जमीन व कर्ज को लेकर किसान से विवाद व मारपीट हो गई। नरहर दास मानिकपुरी ने बताया कि बड़ा भाई नारायण दास मानिकपुरी के साथ पुरानी जमीन व कर्ज को लेकर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान भतीजा चेतन दास व दामाद जितेन्द्र मानिकपुरी गाली गलौज करने लगा। जान से मारने की धमकी देकर बांस के घेरा को फांदकर चेतन आया और हाथ मुक्का से मारपीट की। जिसके बाद तीनों बारी-बारी से मारपीट करने लगे। घर से घसीटकर गली में निकाला और मारपीट की। जिससे पीठ, सीना, गाल, कोहनी में चोटें आई है। पुरूषोत्तम रामटेके ने…

Read More

K.W.N.S.-बालोद। सुरेगांव से 10 किमी दूर हरदेलाल बाबा मंदिर परिसर में बुजुर्ग महिला के गले से अज्ञात चोर ने सोने की चेन की चोरी कर ली। इस मामले में सुरेगांव थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। ग्राम गड़ईनडीह निवासी 75 वर्षीय मिलोतीन बाई ठाकुर ने बताया कि ग्राम डेंगरापार में हरदेलाल बाबा धाम में आयोजित मंडई मेला में शामिल होने बेटी दीपमाला ठाकुर और हेमलता ठाकुर के साथ गई थी। शाम 4 बजे नारियल चढ़ाने के दौरान लोगों की भीड़ थी। मंदिर से 15 मीटर दूर जाने पर मालूम हुआ कि…

Read More