Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में चल रहे युवा महोत्सव में युवाओं ने अपने प्रदर्शन से सबका मन मोह लिया। लेकिन इस उत्सव में युवाओं के अलावा कई कलाकार ऐसे भी हैं, जो उम्र की परवाह न करते हुए युवाओं के साथ मुकाबला करने का जज़्बा रखते हैं। 75 वर्षीय ग्राम देवरी आरंग जिला रायपुर निवासी दरसराम यादव ने राऊत नाचा में अपना दमखम दिखाया और बड़े उत्साह से अपनी कला का प्रदर्शन किया। ऊर्जावान यादव ने बताया कि वे दस वर्ष की आयु से लगातार नृत्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके 5-6 हमउम्र साथी अभी…

Read More

K.W.N.S.-कवर्धा। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने शनिवार को छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना महात्मा गांधी रूलर इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) अंतर्गत ग्राम पंचायत दशंरगपुर एवं मजगांव में प्रगतिरत रीपा के कार्यों और मंजगांव के गौठान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल ने भी कार्यों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत मजगांव में प्रगतिरत महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क का अवलोकन करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण औद्योगिक पार्क में प्रस्तावित एसएसजी के लिए फ्लाई ब्रिक्स, वॉटर प्लांट, पेपर कप, शेड निर्माण 26 फरवरी तक पूर्ण करने के…

Read More

K.W.N.S.-कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के तहत ग्राम तोरला (नवापारा) में फूड पॉयजनिंग की घटना को कलेक्टर जनमेजय महोबे ने तत्काल संज्ञान में लिया। घटना को संज्ञान में लेते हुए स्वास्थ्य अमला अर्लट हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंडरिया से 108 एम्बुलेंस रवाना की गई और फूड पॉयजनिंग के शिकार ग्रमीणों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंडरिया में भर्ती कराया गया। जहां सभी का उपचार चल रहा है। बीएमओ ने बताया कि सभी खतरे से बाहर है। कलेक्टर ने दूरभाष पर सीएमएचओ और बीएमओ पंडरिया से चर्चा कर पूरी घटना की जानकारी ली और फूड पॉयजनिंग के बाद उल्टी…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत लाभांडी गांव के सैकड़ों युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू,पूर्व विधायक नंदकुमार साहू उपस्थित रहे, उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि ग्राम लाभांडी के सर्वश्री मनीराम निषाद, दीनू यादव, राजेश निषाद, प्रवीण पटेल,आकाश निषाद,शेखर निषाद, लोकेश विश्वकर्मा, कमल पटेल, गजेंद्र निषाद, निलेश पटेल, परमानंद निषाद, रिखी पटेल, रोशन निषाद, संदेश डहरिया, लोकेश निषाद, जीतेश विश्वकर्मा, ईश्वर निषाद, कमल वर्मा, करण निषाद,…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री और रायपुर (दक्षिण) के विधायक बृजमोहन अग्रवाल शनिवार को प्रदेश में आईएएस और आईपीएस अधिकारीयों के तबादले पर बड़ा बयान दिया है। अग्रवाल ने रायपुर एयरपोर्ट पर मीडियकर्मियों से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने दुकान खोल रखी है और उस दुकान में जो जितना ज्यादा भाव देगा, वो उतने ज्यादा अच्छे जिले में जाएगा, उतने ज्यादा भ्रष्टाचार के लिए उसे छूट होगी। बृजमोहन ने कहा कि कांग्रेस सरकार अब चला-चली की बेला में है जैसे सेना लूट-पाट करते हुए जाती है वैसे ही ये सब भी लूट-पाट करते…

Read More

K.W.N.S.-अम्बिकापुर। गोधन न्याय योजना अंतर्गत अंबिकापुर नगर निगम के शहरी गौठान घुटरापारा में सरगुजा संभाग के प्रथम गोबर पेंट यूनिट का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री शफी अहमद, महापौर डॉ अजय तिर्की, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार द्वारा किया गया। गौठान संचालक समूह स्वच्छ अंबिकापुर सिटी लेवल फेडरेशन और संस्था ग्रीन रूट्स द्वारा पीपीपी मोड पर इस यूनिट को स्थापित किया गया है। संस्था ग्रीन रूट्स द्वारा प्लांट स्थापना हेतु राशि 24 लाख निवेश किया गया है। इस प्लांट में…

Read More

K.W.N.S.-भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के कमिश्नर पूरी टीम को बदल रहे हैं। दो दिन पहले जारी किए गए तबादला आदेश के बाद उन्होंने 27 जनवरी को फिर से 22 अधिकारी कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया है। उन्होंने जहां 22 कर्मचारियों का तबादला किया, वहीं 9 उप अभियंताओं को नवीन पदस्थापना भी दी है। भिलाई निगम के पीआरओ प्रवीण सार्वा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही वाहन चालकों का तबादला आदेश निकाला गया था। निगम आयुक्त द्वारा टेबल रोटेशन के तहत सभी अधिकारी कर्मचारियों को नवीन कार्य की जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि तीसरी…

Read More

K.W.N.S.-भिलाई। किराना दुकान की आड़ में लंबे समय से शराब का अवैध कारोबार कर रहे एक कोचिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित ने अपने दुकान के भीतर ही एक गुप्त बंकर बना रखा था। उसके सामने में सामान रखने के लिए रैक रखता था। ताकि किसी को यह पता न चल सके कि रैक के पीछे कोई गुप्त बंकर भी है। आरोपित उसी बंकर में शराब छिपाकर रखता था और किराना दुकान की आड़ में कोचिया का काम करता था। आरोपित के पास से 57 बोरी में रखी 1368 पाव्वा शराब और बिक्री की रकम 20 हजार…

Read More

K.W.N.S.-अंबिकापुर। अनहोनी का भय दिखाकर अंबिकापुर और मनेंद्रगढ़ शहर में दो महिलाओं से सोने के जेवरात उतरवाकर भागने वाले चार आरोपितों को सरगुजा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ और अमरोहा जिले से पकड़ लिया है। इनमें सादिक अली (32) ग्राम तरबीयतपुर जनोबी पोस्ट गेशपुर सोमाली थाना किठौर मेरठ ,जाफर अली (34) निवासी ग्राम आसिफाबाद पोस्ट नारंगपुर थाना परिक्षितगढ मेरठ ,अकिल अली (28) ग्राम झब्बापुरी पोस्ट अगवानपुर थाना परीक्षितगढ मेरठ के अतिरिक्त हसनपुर जिला अमरोहा निवासी दिवाकर राम वर्मा (23) शामिल है। आरोपितों के पास से लगभग चार लाख का 75 ग्राम सोना, चार मोबाइल व घटना में प्रयुक्त…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। उसलापुर स्टेशन के आगे महावीर नगर के पास गंभीर रूप से झुलसी हुई महिला मिली है। डाक्टरों के मुताबिक महिला 70 प्रतिशत झुलस चुकी है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। इसके कारण पुलिस को उसके संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी है। सिविल लाइन पुलिस की टीम आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जानकारी ली जा रही है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि किसी ने डायल 112 को फोन कर बताया कि महावीर नगर मंगला बाइपास के पास एक महिला गंभीर रूप…

Read More