Author: admin

K.W.N.S.-नारायणपुर। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन डॉक्टर वी. के. भोयर के एवं नोडल अधिकारी डॉ प्रशांत गिरी के मार्गदर्शन मे जिला चिकित्सालय नारायणपुर में 4 फरवरी 2023 को निशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए नागरिकों मे जागरूकता के लिए नगर में माईकिंग वाहन को डॉ वी.के. भोयर सर डॉक्टर डी.के. कश्यप एवं डॉ मनोज कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला चिकित्सालय नारायणपुर में 4 फरवरी 2023 को निशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श हेतु शिविर समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक का आयोजन किया…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। राज्य सरकार को वित्तीय वर्ष 2022-23 में खनिज राजस्व के 13 हजार करोड़ रूपए के लक्ष्य के विरूद्ध माह दिसम्बर 2022 तक 8672 करोड़ रूपए का खनिज राजस्व प्राप्त हुआ है। यह जानकारी संचालक भौमिकी तथा खनिकर्म जय प्रकाश मौर्य की अध्यक्षता में इंद्रावती भवन, नवा रायपुर में एक फरवरी को आयोजित विभाग के क्षेत्रीय प्रमुखों एवं जिला खनिज अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में प्रदेश में मुख्य एवं गौण खनिजों के ई-नीलामी के माध्यम से आबंटन हेतु नवीन ब्लॉक्स का चयन, अनुसूचित क्षेत्रों हेतु रेत खानों के संचालन, आबंटन विषयक नवीन निर्देश, कोल ब्लॉक्स…

Read More

K.W.N.S.-जगदलपुर। जगदलपुर में एक महिला पारिवारिक कारणों से परेशान होकर सुसाइड करने नदी में छलांग लगा दी। वहीं डूबती महिला को देख पुल के पास बैठे 3 युवक भी महिला को बचाने के लिए नदी में कूद गए। कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिसके बाद पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे जवानों ने महिला को सुरक्षित उसके घर छोड़ा है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की देर रात शहर की रहने वाली एक महिला कुडकनार पुल के पास पहुंची थी। कुछ देर तक यहां…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। एकल अभियान से संबद्ध अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेल कूद समारोह 5 से 7 फरवरी को उत्तरप्रदेश के लखनऊ स्थित के. डी.सिंह बाबू स्टेडियम में संपन्न होने जा रहा है,उक्त जानकारी देते हुए वन बंधु महिला समिति की मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि खेलेगा भारत — बढ़ेगा भारत अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्तर पर छत्तीसगढ़ प्रांत के अंतर्गत अक्टूबर से दिसंबर माह में स्कूलों में खेल—कूद स्पर्धा का आयोजन किया गया, जिसके बाद विजई हुए छात्रों को 30 स्कूलों के गुट, पश्चात 270 स्कूलों के गुट के चयनित प्रतिभागियों से स्पर्धा करवा राज्य स्तरीय…

Read More

K.W.N.S.-राजनांदगांव। जिले में गुरुवार को अनोखी शादी का आयोजन किया गया, जिसमें दूल्हे के साथ-साथ समारोह में आए अतिथियों और परिवार वालों ने भी रक्तदान किया। लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से शादी समारोह में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। शहर के सिंधु भवन लालबाग में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें दूल्हे नागेश यदु ने भी 47वीं बार अपना ब्लड डोनेट किया। दूल्हे नागेश यदु और दुल्हन दुर्भाषणी यदु ने लोगों से रक्तदान की अपील की। वहीं शादी में आए मेहमानों ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। इस अनूठी शादी की चर्चा पूरे…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। सूरजपूर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र के किसान खेती-किसानी और फसल की देखरेख बिना किसी डर के आसानी से कर सकेंगे इसके अलावा उन्हें हाथी आने पर सुरक्षित स्थानों में पहुंचने में मद्द मिल सकेंगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर इस क्षेत्र के हाथी प्रभावित गांवो में 33 नग सोलर हाईमास्ट लाइट लगाए गए हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड के हाथी प्रभावित क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर के ग्रामवासियो ने मुख्यमंत्री से हाथी प्रभावित क्षेत्रों में सोलर हाईमास्ट लाईट लगाने की मांग की थी। ग्रामीणों का कहना…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। लीडरशिप डेवलपमेंट की बैठक को लेकर मंत्री शिव डहरिया का बयान समाने आया है. मंत्री डहरिया ने कहा, आगामी 2023 चुनाव को लेकर एससी-एसटी और ओबीसी मॉनिटरिंग डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय संयोजक के राजू मीटिंग लेंगे. 2024 में राहुल गांधी को किस प्रकार से प्राइम मिनिस्टर बनाना है, उसको लेकर सब तैयारी अभी से कर रहे हैं. आगे मंत्री डहरिया ने कहा, हमारे यहां पहले से ही यह बैठक गठित है और राजू साहब उसको देख रहे हैं. हमारे प्रदेश में किस तरह से काम चल रहा है वह देखने आए हैं. बीजेपी 4 साल में नहीं दिख रही…

Read More

K.W.N.S.-डोंगरगढ़। प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में गुरुवार रात सीढ़ियों पर एक तेंदुआ दिखा। मां बम्लेश्वरी के मंदिर में चढ़ते तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। बताया जा रहा है कि कल रात मंदिर का पट बन्द होने के बाद करीब 11 से 11:30 के आसपास तेंदुआ को मंदिर के कर्मचारियों ने सीसीटीवी कैमरे से देखा। मंदिर के कर्मचारियों ने ​बताया कि तेंदुआ किसी जानवर का शिकार करने या किसी के पीछे भागते हुए दिखा। यह सब मामला ऊपर पहाड़ों पर स्थित दुकानों के आसपास का हैं। वह पहले तो किसी के पीछे भागा, फिर दुकानों के पास काफी…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अफसरों की टीम ने रायपुर में नकली दवा की फैक्ट्री पर रेड मारी। एक छोटे से दिखने वाले मेडिकल स्टोर के भीतर ये फैक्ट्री चल रही थी। दवा के अवैध कारोबार के इस अड्डे से करीब 10 करोड़ की फर्जी और मिलावटी दवाएं मिलीं हैं। इन्हें आयुर्वेदिक और स्वाथ्यवर्धक बताकर बेचा जा रहा था। लाखों लोगों तक इसे सप्लाई किया जा चुका है। रायपुर की 4 अलग-अलग दुकानों, एजेंसी में ये छापेमार कार्रवाई हुई है। दोपहर से चल रही इस छापेमार कार्रवाई में अब तक 25 बोरे से ज्यादा माल जब्त…

Read More

K.W.N.S.- रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार आजाद चौक अनुभाग में नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना प्रभारियों सहित पुलिस बल द्वारा दो पहिया वाहन में तीन सवारियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए थाना आजाद चौक में 07, थाना सरस्वती नगर में 10, थाना कबीर नगर में 02 एवं थाना आमानाका में 12 इस प्रकार कुल 31 व्यक्तियों पर मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही करते हुए कुल 9,300/- रूपये जुर्माना किया गया।

Read More