Author: admin

K.W.N.S.-कोरिया। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत शनिवार को कोरिया पहुंचे. यहां उन्होंने सोनहत ब्लॉक के मेंड्रा ग्राम स्थित हसदेव उदगम में भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा की. इस बीच उन्होंने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि ‘अभी तो गुलाब कमरो दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हैं, लोगो का आशीर्वाद मिलेगा तो अगली बार मंत्री के रूप में गुलाब कमरो आपके बीच आएगा और मैं आउंगा.’ इतना ही नहीं चरणदास महंत ने कहा कि जितना काम एक नंबर विधानसभा क्षेत्र में हुआ है, उतना काम किसी विधानसभा में नहीं हुआ है. लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने ये भी कहा कि गुलाब कमरो…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। नया रायपुर के शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL) का आज आगाज हुआ. यह आयोजन रायपुर में पहली बार हो रहा है. पहला मैच बंगाल टाइगर्स और कर्नाटका बुलडोजर्स के बीच हो रहा है. बंगाल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी है और 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 58 रन बना चुके हैं. मैच दोपहर 2.30 बजे शुरू हुआ. वहीं इस आयोजन को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह नहीं दिख रहा. सीसीएल लीग मैच का टिकट सोमवार से पेटीएम पर हुआ उपलब्ध था. स्टेडियम में सीटें खाली पड़ी है.…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। आबकारी और उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि वे इस्तीफा दे देंगे। लेकिन शर्त ये है कि पीएम मोदी ने अडाणी मामले में एक शब्द भी बोला हो। उन्होंने कहा कि मोदी ने अब तक एक शब्द नहीं बोला। मप्र में, दक्षिण अफ्रीका से चीते लाए जाने पर कहा कि इनका यही काम है। कभी चीता लाओ, कभी पंडित। कल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने शुक्रवार को पूछा कि नरेंद्र मोदी सरकार अडाणी-हिंडनबर्ग विवाद की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने से क्यों ”डर” रही है? माकन ने जोर देकर कहा कि…

Read More

K.W.N.S.- बिलासपुर। तोरवा पुल के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव मिला है। गुरु नानक चौक से पुल की ओर जाने वाले सड़क पर दाएं हाथ तरफ मौजूद पानी के तालाब नुमा गड्ढे में मिले युवक की उम्र 25 से 30 वर्ष तक बताई जा रही है। शरीर में चोट और खरोच के निशान दिखाई पड़ रहे हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना पाकर तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव पंचनामा कर उसे जिला अस्पताल के मर्चुरी में भेजा गया । फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त और उसके परिजनों की तलाश कर रही है…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। नाबार्ड ने छत्तीसगढ़ राज्य के लिए वर्ष 2023-24 के लिए कुल ऋण संभाव्यता रु. 46,057 करोड़ आँकी है. यह पिछले साल की तुलना में 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी है. इस बात का खुलासा नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. ज्ञानेन्द्र मणि ने नया रायपुर स्थित संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में किया. राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की ओर से 17 फरवरी को राज्य ऋण संगोष्ठी का आयोजन किया था. कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक रेनी अजीत मुख्य अतिथि थे. इस अवसर पर स्टेट फोकस पेपर (2023-24) का अनावरण किया गया। डॉ.…

Read More

K.W.N.S.-राजिम। राजिम माघी पुन्नी मेला के अंतिम दिवस महाशिवरात्रि पर नागा बाबाओं, साधु-संतों, विभिन्न अखाड़ों के साधुओं, कबीर पंथियों की पर्व स्नान के लिए शोभायात्रा लोमष ऋषि आश्रम परिसर से निकाली गई। इस शोभायात्रा में समस्त नागा, साधु-संतों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासन के अफसर भी शामिल हुए। शोभायात्रा लोमष ऋषि आश्रम से शुभारंभ होकर श्री कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर के पीछे मार्ग से नेहरू बाल उद्यान होते हुए, राजिम पुल, पं. सुंदरलाल शर्मा चौक, गौरवपथ राजिम, वीआईपी मार्ग होते हुए मेला में बने कुंड में पहुंची। शोभायात्रा का स्वागत दोनों शहर नवापारा और राजिम में विभिन्न चौक चौराहों…

Read More

K.W.N.S.-मुंबई। महाराष्ट्र के मनोनीत राज्यपाल रमेश बैस शनिवार को यहां पद की शपथ लेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बंबई उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एस.वी. गंगापुरवाला दोपहर करीब 12.40 बजे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उनके कैबिनेट सहयोगियों, प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों और शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति में नए राज्यपाल को शपथ दिलाएंगे। झारखंड के राज्यपाल रह चुके 75 वर्षीय बैस को पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा सेवानिवृत्ति का विकल्प चुनने के बाद इस्तीफा देने के बाद महाराष्ट्र स्थानांतरित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उनके कैबिनेट सहयोगियों और अन्य लोगों ने शुक्रवार रात मुंबई हवाईअड्डे पर उनकी…

Read More

K.W.N.S.-गरियाबंद। महाशिवरात्रि का पर्व आज प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. गरियाबंद जिले में विराजित विश्व प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ में भी महाशिवरात्रि की धूम है. दूर-दूर से लोग भगवान भूतेश्वरनाथ के दर्शन-पूजन करने पहुंचे हैं. मान्यता है कि भूतेश्वरनाथ शिवलिंग आज भी बढ़ रहा है. हरी-भरी प्राकृतिक वादियों के बीच गरियाबंद से महज 3 किलोमीटर दूर अद्भुत अकल्पनीय सा दिखता यह शिवलिंग शिव भक्तों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहां दूर-दूर से भक्त जल लेकर भगवान शिव अर्पित करने पहुंचे हैं. भोले बाबा भी उनकी मन मांगी मुराद जरूर पूरी करते हैं. यही कारण है कि…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। न जाने जन जीवन अमृत मिशन के पानी में क्या है नशा है लोग पीने से पहले ही गिरकर घायल हो रहे हैं, जगह-जगह पूरे राजधानी के 70 वार्डों के साथ चौक-चौराहों गली मोहल्ले में लोग खोदे गए गड्ढे की लेबल जितना गड्डा नहीं भरने से वहां पड़े निर्माण सामग्री से गिर कर दुपहिया, साइकिल चालक घायल हो रहे हैं। शहर का मुख्य चौराहा स्तंभ चौक जहां सबसे ज्यादा ट्रैफिक 24 घंटे रहता है, वहां बीच सडक़ को खोद दिया गया। न तो वहां संकेतक लगाया गया और न ही कोई सूचना बोर्ड लगाया है जिससेपता चले की…

Read More

K.W.N.S.-बलरामपुर। बीते तीन दिनों से पोलिस के खिलाफ सड़क पर उतर कर आंदोलन कर रहे सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के विधायक बृहस्पत सिंह ने एसपी पर अवैध उगाही कराने का आरोप लगाया है। पुलिस के खिलाफ बलरामपुर बंद के दौरान उन्होंने सभा में कहा कि यहां की पुलिस मार खाने और मारने वाले दोनों से पैसा वसूल करती है और फिर उसी हिसाब से थाने में धारा दर्ज की जाती है। पूरे जिले में थानों में प्रभार देने का का रेट तय कर दिया गया है। बड़े थाने में पोस्टिंग के लिए पांच तथा छोटे के लिए 3 लाख…

Read More