Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नव निर्मित सर्किट हाउस पहुंचे है.जहां मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना करते हुए सर्किट हाउस का लोकार्पण किया। 24 करोड़ रूपए की लागत से G+7 मंजिला सर्किट हाउस का निर्माण हुआ है. नव निर्मित सर्किट हाउस में 22 कमरे , 6 सुइट समेत एक वीवीआइपी सुइट और मल्टीपरपज हाल की सुविधा है. बता दें कि नया सर्किट हाउस नवा रायपुर के सेक्टर 24 में स्थित है।

Read More

K.W.N.S.-लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में आदिवासी छात्रावास में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। छात्रावास से छात्राएं बिना परमिशन के ही गायब रहती हैं। छात्रावास के अधिकारियों में कोई जिम्मेदारी नहीं है। यहां कभी भी कोई भी अनहोनी हो सकती है। आदिवासी छात्रावास से 6 छात्राएं अचानक बिना किसी को बताए गायब हो गई। ऐसे में छात्रावास अधीक्षिका पर कई सवाल उठते हैं। अधीक्षिका और प्रिंसिपल की लापरवाही को देखते हुए छात्रों ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बालक अधीक्षक, अधीक्षिका रीता डिंडोरे और प्रिंसिपल पीडी ध्रुव को हटाने की मांग पर सैकड़ों की तादाद में…

Read More

K.W.N.S.-दंतेवाड़ा। महाराष्ट्र-छतीसगढ़ बॉर्डर में हुए नक्सली हमले में शहीद आरक्षक ललित नाग के पार्थिव शरीर को गृहग्राम तुमनार में गार्ड ऑफ ऑनर देकर नम आंखों से शहीद जवान को विदाई दी गई। वहीं दूसरी घटना बीजापुर के बेलचर गांव में नक्सली हमले में शहीद प्रधान आरक्षक फन्नीराम वेट्टी के पार्थिव शरीर को उनके गृहग्राम गुमलनार में जवानों ने सलामी देकर नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी। दरअसल ललित नाग CAF की 21 वीं बटालियन में छतीसगढ़ महाराष्ट्र सीमा पर बोर तालाब थानाक्षेत्र के अंतर्गत तैनात थे, जो बॉडर क्षेत्र में डियूटी पर निकले थे, तभी घात लगाये…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके को आज राजभवन छत्तीसगढ़ से भावभीनी विदाई दी गई। राज्यपाल के प्रस्थान से पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया एवं राज्यपाल ने सम्मान गारद का निरीक्षण किया। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पवर्षा कर राज्यपाल अनुसुईया उइके का अभिवादन किया । तत्पश्चात् राज्यपाल उइके मणिपुर राज्य के लिए रवाना हो गईं। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव एवं उपसचिव दीपक अग्रवाल समेत राजभवन छत्तीसगढ़ के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि राज्यपाल अनुसुईया उइके को राष्ट्रपति द्वारा मणिपुर का राज्यपाल…

Read More

K.W.N.S.-बेमेतरा। जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर ग्राम जेवरा के धान खरीदी केन्द्र के पास बाराती वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार 8 लोग घायल हो गए। इनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बीते 7 महीने में 5 लोगों की मौत इस स्थान पर हो चुकी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेमेतरा से 5 किमी दूर ग्राम तेलईकुड़ा के वर्मा परिवार में शादी हो रही है। वर्मा परिवार के रिश्तेदार व दोस्त अलग अलग वाहनों से रायपुर बारात…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी जोर-शोर से चल रहा है. आज सुबह AICC के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल रायपुर पहुंचे. उन्होंने अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कहा,अधिवेशन की सभी तैयारियां पूरी हो गई है. बड़ा अरेंजमेंट किया गया है। अधिवेशन के पहले कांग्रेस नेताओं के यहां ईडी की रेड पर वेणुगोपाल ने कहा, हमें पहले से मालूम था, जब भी कांग्रेस पार्टी कोई बड़ा आयोजन करती है, बीजेपी ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग करती है. कांग्रेस पार्टी ईडी और सीबीआई से डरने वाली नहीं है। एआईसीसी के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ईडी का…

Read More

K.W.N.S.-जांजगीर। जांजगीर में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत 72 लाख रूपये से अधिक के गबन का मामला सामने आया है. कोतवाली पुलिस जांजगीर ने तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी केएस तोमर को गिरफ्तार कर लिया है. जांजगीर में डीईओ के पद में रहते केएस तोमर ने बलौदा के मयूरा कॉन्वेंट स्कूल को पात्रता से अधिक की राशि फर्जी तरीके से स्वीकृत करवाकर गबन किया था. मामले में पुलिस में स्कूल संचालक के साथ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के क्लर्क और कम्प्यूटर ऑपरेटर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। जांजगीर एस डीओपी चंद्रशेखर परमा ने बताया कि “वित्तीय वर्ष…

Read More

K.W.N.S.-धमतरी। धमतरी के बरारी गांव की पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ. फैक्ट्री के अंदर कुल 5 कमरे बनाए गए थे.जिसमें से एक कमरे के अंदर रखे बारूद में धमाका हुआ.इस धमाके के बाद वह कमरा पूरी तरह मलबे में तब्दील हो चुका है. पटाखा फैक्ट्री में धमाके की जगह से करीब 100 मीटर के दायरे में भी जो मकान हैं. उनके या तो छत उड़ गए हैं या फिर दीवारों में दरार आ गई है.धमाके की जगह अब बारूद की गंध और कमरे का मलबा ही बचा रह गया है. धमाका कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है…

Read More

K.W.N.S.- सुकमा। जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन पूना नर्कोम अभियान और छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर सोमवार को 8 लाख के इनामी नक्सली ने सरेंडर किया है. नक्सलवाद से तौबा करने वाला माड़ डिवीजन कंपनी नंबर 1 का सक्रिय सदस्य था. सुकमा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि “नक्सलवाद के खात्मे के लिए लगातार अंदरूनी क्षेत्रों में सुरक्षा बल के नए कैंप स्थापित किए जा रहे हैं. नए कैंप के खुलने से क्षेत्र में विकास तेजी से हो रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि “अंदरूनी क्षेत्र के ग्रामीण पुलिस से हमेशा से…

Read More

K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वे दोपहर 12 बजे राज्यपाल अनुसुइया उइके के विदाई समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद नवा रायपुर में नवनिर्मित सर्किट हाउस भवन और ट्रांजिट हॉस्टल भवन का लोकार्पण करेंगे. सीएम भूपेश बघेल दोपहर बाद सर्किट हाउस भवन और ट्रांजिट हॉस्टल भवन का लोकार्पण करेंगे. नवा रायपुर के सेक्टर 24 में सर्किट हाउस और सेक्टर 30 में करोड़ों की लागत से ट्रांजिट हॉस्टल भवन का निर्माण किया गया है. लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मंत्री ताम्रध्वज साहू, रविंद्र चौबे, डॉ शिवकुमार डहरिया समेत कई…

Read More