Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
- छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
Author: admin
K.W.N.S.-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रिसदी स्थित सागौन बाड़ी में बुधवार को भीषण आग लग गई है। 12 एकड़ नर्सरी में पिछले करीब चार घण्टों से आग लगी है। घटना की सूचना मिलने पर 112 और नगर सेना का दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए। आग लगाने से छोटे-बड़े बेसकीमती लकडिय़ां जलकर राख हो गई है। बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने घटना को अंजाम दिया है।
K.W.N.S.-कवर्धा। मोबाइल टावर लगाने के नाम पर ठगी करने वाले 17 महिला समेत 27 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस गिरोह ने कवर्धा जिले में 21 लाख 18 हजार रुपए की ठगी की थी. सभी आरोपी कोलकाता में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर टावर लगाने के नाम पर लोगों को ठगी के शिकर बनाते थे. ये गिरोह देश के अलग- अलग स्थानों में ठगी कर चुके हैं। शिकायतकर्ता देवदत्त चंद्राकार ने कुंडा थाने में ठगी की शिकायत की थी. इस पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सभी आरोपी बिहार और कोलकाता के रहने वाले हैं. सभी आरोपियों…
K.W.N.S.-कोरबा। कोरबा शहर के इमलीडुग्गू वार्ड क्रमांक- 8 में भारी वाहनों के परिवहन पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही तालाब के सौंदर्यीकरण करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया। लोगों ने कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर गौमाता चौक पर चक्काजाम कर दिया। वार्ड पार्षद सुफल दास के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। चक्काजाम करीब 4 घंटों तक चला। पुलिस-प्रशासन ने लोगों को समझा-बुझाकर चक्काजाम खत्म करवाया। मांगों को पूरा करने के लिए क्षेत्रवासियों ने प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने दोबारा चक्काजाम करने की चेतावनी दी है। भारी वाहनों…
K.W.N.S.-कांकेर। जिले के नेशनल हाईवे- 30 (रायपुर-जगदलपुर) पर चारामा के पास सीनियर डॉक्टर की कार एक्सीडेंट का शिकार हो गई। इस हादसे में कार चालाक की मौके पर ही मौत हो गई और डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल घायल डॉक्टर का इलाज जारी है। यह हादसा चारामा थाना क्षेत्र में हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल के रिटायर्ड बाल और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रदीप क्लाडियस अपने ड्राइवर जालम सिंह के साथ कार से धमतरी से कांकेर जा रहे थे। तभी चारामा के ठीक पहले माहुद के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे…
K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। राज्य स्तरीय रामायण मानस गायन प्रतियोगिता 2023 में छत्तीसगढ़ में तीसरा स्थान हासिल करने वाले बम्हनीडीह ब्लॉक के ग्राम सरहर के मानस मंडली टीम को कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने टीम के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाओं को मंच देने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए मानस गायन प्रतियोगिता की शुरूआत की है। यह जिले के लिये गौरव की बात है कि ग्राम स्तर पर मानस गायन करने वालों की पहचान राज्य स्तर पर हुई। मानस गायन प्रतियोगिता में…
वार्ड इंचार्ज और नर्स की लापरवाही से मेडिकल कॉलेज में मचा हड़कंप, एक्सपायरी ड्रिप लगाने पर बवाल
K.W.N.S.-कोरबा। जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कर्मचारियों की गैर जिम्मेदार लापरवाही सामने आई है। कर्मचारियों ने एक बुजुर्ग समेत दो मरीजों को एक्सपायरी डेट की ड्रिप लगा दी। यह ड्रिप पूरी तरह से शरीर में जाता इससे पहले परिजन की नजर रेपर में लिखे तारीख पर पड़ी। इसकी भनक लगते ही स्वास्थ्य कर्मी सकते में आ गए। उन्होंने आनन-फानन में ड्रिप को बदल दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रबंधन ने वार्ड इंचार्ज और नर्स को शो कॉज नोटिस जारी करते हुए तत्काल अन्यत्र अटैच कर दिया है। सीएसईबी कॉलोनी निवास एक बुजुर्ग महिला की तबीयत अचानक…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में निजी भूमि पर व्यावसायिक उद्देश्य से वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना लागू की गई है। इससे राज्य में काष्ठ आधारित उद्योग लगेंगे। वहीं आय के साथ-साथ ग्रामीणों को रोजगार और आजीविका के साधन भी मिलेंगे। इस योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए वन विभाग से जुड़े अधिकारियों के लिए राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना में निजी भूमि पर वृक्षारोपण के लिए इच्छुक एवं पात्र हितग्राहियों को 5 एकड़ भूमि में वृक्षारोपण करने के लिए शत् प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।…
K.W.N.S.-रायपुर। 18वीं यूआईसी विश्व सुरक्षा कांग्रेस आज से जयपुर, भारत में आरंभ हुआ। इस 3 दिवसीय सम्मेलन का आयोजन इंटरनेशनल यूनियन ऑफ रेलवे (यूआईसी), पेरिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। कार्यवाही का आरंभ रेलवे सुरक्षा बल, भारत के महानिदेशक और यूआईसी के सुरक्षा मंच के अध्यक्ष संजय चंद्रा के स्वागत भाषण के साथ हुआ। स्वागत भाषण के दौरान उन्होंने कांग्रेस के महत्व और विषय – “रेलवे की सुरक्षा रणनीति: प्रतिक्रियाएं और भविष्य के लिए दृष्टि” की प्रासंगिकता का उल्लेख किया। विश्व सुरक्षा कांग्रेस, वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त सुरक्षा मंच…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन का आज यहां राजभवन आगमन पर राजभवन सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रथम महिला सुप्रभा हरिचंदन तथा उनके परिजन उपस्थित थे। मनोनीत राज्यपाल का परंपरागत तरीके से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राजभवन में प्रवेश कराया गया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन प्रदेश के 9 वें राज्यपाल के रूप में कल 23 फरवरी 2023 को प्रातः 11ः30 बजे शपथ लेंगे।
K.W.N.S.-रायपुर। दूल्हे दुल्हन की मौत मामले की गुत्थी उलझते ही जा रही है। पुलिस भी समझ नहीं पा रही है कि आखिर किसने किसको पहले मारा। दोनों के शव पर गहरे चाकू के निशान है। वहीं दुल्हन की हत्या गला रेतकर की गई थी। हालांकि चश्मदीदों का कहना हैं कि पहले दुल्हन को दूल्हे ने चाकू से मारा फिर खुद भी उसी चाकू से खुद को मारकर आत्महत्या कर ली होगी। वहीं, कुछ लोगों का ये भी कहना है कि दुल्हन और दूल्हे के विवाद के बाद दोनों ने एक दूसरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। सवाल ये…