Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
- छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
Author: admin
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के नेतृत्व में नाचा उत्सव समिति दुर्ग ग्रामीण के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को ग्राम निकुम में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय स्वर्गीय दाऊ रामचंद देशमुख प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। नाचा उत्सव कमेटी के प्रदेश संयोजक नन्दकुमार साहू ने बताया कि प्रदेश स्तरीय इस आयोजन का उद्देश्य नाचा कला को संरक्षित एवं सम्वर्धित करना है, जिसमें प्रदेश भर के लगभग 357 नाचा-दल…
K.W.N.S.-बेमेतरा। छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2023 का आज शुक्रवार 03 मार्च 2023 को विषय अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित की गई। हायर सेकेण्डरी परीक्षा का आयोजन कुल 73 केंद्रों में हुआ। कक्षा 12वीं में कुल पंजीकृत 11403 विद्यार्थी है। आज दर्ज 11263 में 11037 प्रविष्ट एवं 226 अनुपस्थित रहें। जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा गठित निरीक्षण दल द्वारा परीक्षा केन्द्र का सघन निरीक्षण किया गया। श्रम अधिकारी बेमेतरा द्वारा परीक्षा केन्द्र भिंभौरी, आनन्दगांव, गुधेली का निरीक्षण किया गया। खनिज अधिकारी बेमेतरा द्वारा परीक्षा केन्द्र गोढीकला, मुरता, टेमरी, नांदघाट, मारो, सम्बलपुर का निरीक्षण किया गया। एस.डी.ओ…
K.W.N.S.-बलरामपुर। जिले के धमनी वन परिक्षेत्र के ग्राम सिलाजू में संरक्षित वृक्ष खैर की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। यहां निजी भूमि में सैकड़ो पेड़ों को राजस्व और वन विभाग के बिना परमिशन के ही काट दिया गया और काटे गए पेड़ों की सप्लाई झारखंड में की जा रही है। दरअसल, पूरा मामला जिले के धमनी वन परिक्षेत्र के सिलाजु गांव का है जहाँ पर निजी भूमि से सैकड़ो संरक्षित बृक्ष खैर की लकड़ी की कटाई कर दी है और उसकी तस्करी भी पड़ोसी राज्य झारखंड में की गई। जबकि निजी भूमि से वृक्षों की कटाई के…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विशेष संरक्षित जनजातियों पर आधारित पुस्तिका ’जात्रा’ का किया विमोचन
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ की विशेष संरक्षित जनजातियों पर डॉ. सत्यजीत साहू द्वारा लिखित एवं ’जात्रा’ शीर्षक से प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, संसदीय सचिव लखेश्वर बघेल, सुनील शर्मा, संतोष ठाकुर, सूरज दुबे और भूमिसुता साहू भी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री बघेल को डॉ. साहू ने बताया कि पुस्तिका में छत्तीसगढ़ में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजातियों के संकेन्द्रण, उनकी जीवनशैली, रहन-सहन और खान-पान का उल्लेख किया गया है। इसके साथ ही उनकी टीम के द्वारा शिविर के माध्यम से इन जनजातियों में…
K.W.N.S.-जगदलपुर। जगदलपुर के दुबे उमरगांव के झेपड़ा जंगल में महिला की सड़ी गली लाश मिलने पर हड़कंप मच गई है। शव देखने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी है। पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार जिले के दुबे उमरगांव से लगा झेपड़ा जंगल है। जंगल में जाने वाले ग्रामीणों को पेड़ पर लटकी सड़ी गली लाश दिखाई दी। जानकारी मिलते ही अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे । ग्रामीणों ने शव देखने की सूचना पुलिस को दी। महिला की पहचान पहने कपड़ों से हुई। जानकारी के अनुसार जिस महिला की शिनाख्ति की गई…
K.W.N.S.-छत्तीसगढ़। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी माननीय ओमप्रकाश माथुर जी के गरिमामयी सानिध्य में आयोजित सरगुजा संभाग के संभाग स्तरीय बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के प्रास्ताविक भाषण के साथ शुभारंभ हुआ,उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर माननीय ओमप्रकाश माथुर जी का मार्गदर्शन सभी को प्राप्त हुआ। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता नंद कुमार साय ,पूर्व अध्यक्ष राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विष्णु देव साय , केंद्र सरकार में मंत्री रेणुका सिंह ,पूर्व सांसद राम विचार नेताम ,सांसद गोमती साय सहित वरिष्ठ भाजपा नेता गण व कार्यकर्ता मौजूद।
K.W.N.S.-सुप्रीम कोर्ट के समक्ष एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है, जिसमें केंद्र सरकार को लिव-इन रिलेशनशिप के पंजीकरण और ऐसे रिश्तों में सामाजिक सुरक्षा के लिए दिशानिर्देश तैयार करने के निर्देश देने की मांग की गई है। याचिका में प्रार्थना की गई है कि लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वालों को सामाजिक समानता और सुरक्षा दी जानी चाहिए। यह समय के लिए प्रासंगिक एक याचिका है और एक ही उम्मीद है कि सर्वोच्च न्यायालय इस तरह के रिश्ते में महिला भागीदारों के खिलाफ किए गए अपराधों की जांच के लिए कुछ करेगा। हाल ही में, हमने ऐसे…
K.W.N.S.-रायगढ़। रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम नवापारा के पास कैप्सूल वाहन ने पति-पत्नी को कुचल दिया। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पत्नी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार को पुसौर थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, बुधवार को धोबनीपाली निवासी पति-पत्नी अपने रिश्तेदार के यहां छपोरा आए हुए थे। यहां से अपने गांव वापस लौटते वक्त नवापारा चौक के पास कैप्सूल वाहन क्रमांक सीजी 22 जे 0783 के चालक ने तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को अपनी…
K.W.N.S.-रायपुर। चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी चितरंजन पटेल ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह प्रोफेसर कालोनी सेक्टर 01 पुरानी बस्ती में रहता है तथा लोक निर्माण विभाग में उप अभियंता के पद पर पदस्थ है। प्रार्थी दिनांक 18.02.2023 को अपनी पत्नी के साथ सत्संग सुनने सिहोर (मध्यप्रदेश) गया था तथा पुत्री घर पर ही थी। दिनांक 19.02.2023 को सुबह 08.00 बजे प्रार्थी की पुत्री ने प्रार्थी को फोन कर बतायी कि रात्रि 02.00 बजे कमरे का दरवाजा बंद करके अपने कमरे में…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों से किए जा रहे अन्याय जिसमें जानबूझकर अस्थाई कनेक्शन देना ताकि बिजली की छूट प्राप्त ना हो सके एवं शुल्क भरे जाने के बाद भी हजारों कनेक्शन लंबित चुकी सरकार को इसमें अनुदान देना पड़ेगा। जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार प्रमाणित, अधिकारी निलंबित लेकिन सरकार कर रही है भ्रष्ट अधिकारियों का बचाव। एसआईटी की मांग को नहीं माना इसीलिए विपक्ष ने वॉक आउट किया।