Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
- छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
Author: admin
रायपुर// 8 मार्च 2023 // राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन तथा प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन ने आज होली के अवसर पर राजभवन सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारियों से भेंटकर उन्हें शुभकामनाएं दी और भगवान जगन्नाथ से सभी की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।PT रायपुर// 8 मार्च 2023 // राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन तथा प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन ने आज होली के अवसर पर राजभवन सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारियों से भेंटकर उन्हें शुभकामनाएं दी और भगवान जगन्नाथ से सभी की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
K.W.N.S.-रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने समस्त प्रदेशवासियों को होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा की रंग, उल्लास और उमंग का पर्व होली आप सभी के जीवन मे सुख, शांति और समृद्धि का इंद्रधनुषी रंग लेकर आये। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रेम और सद्भावना के साथ होली मनाएं और जिनसे हमारी दूरियां है आज के दिन हम भी गुलाल लगाकर दूरियां मिटाएं।
K.W.N.S.- मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, जो जल्द ही आगामी स्पोर्ट्स बायोपिक “चकदा ‘एक्सप्रेस” में दिखाई देंगी, हाल ही में मध्य प्रदेश में अपने बचपन के घर का दौरा किया। अभिनेत्री एक सेवानिवृत्त सेना कर्नल अजय कुमार शर्मा की बेटी हैं, जो अनुष्का के बचपन के दौरान मध्य प्रदेश के महू में तैनात थे। अभिनेत्री ने अपने पुराने घर की अपनी यात्रा से एक वीडियो साझा किया जो महू में एक सरकारी क्वार्टर है। उस पूल के बारे में साझा करते हुए जहां उन्होंने तैरना सीखा और अपने पिता के साथ स्कूटर की सवारी की, अनुष्का ने लिखा: “महाऊ, एमपी…
K.W.N.S.- फाल्गुन के महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन किया जाता है. इसके अगले दिन होली खेलते हैं. इस बार 7 मार्च को होलिका दहन और 8 मार्च को होली खेलने का दिन है. देशभर में अलग-अलग तरह से होली खेली जाती है. कहीं फूल से, कहीं रंगों से, कहीं लाठी से तो कहीं राख से लोग होली खेलते हैं लेकिन क्या आपने कभी खूनी होली के बारे में सुना है? होली से जुड़ी इस मान्यता के बारे में सुनकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे. ऐसी दास्तान शायद ही आपने कभी सुनी होगी। भारत में कहां होती…
K.W.N.S.-रायगढ़। होली की पूर्व संध्या पर आमजन को सुरक्षा का बोध दिलाने के साथ शांति में खलल पैदा करने वाले हुड़दंगियों पर कार्यवाही के उद्देश्य से रायगढ़ शहर के साथ खरसिया, पुसौर, घरघोड़ा, तमनार क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला । साथ ही पुलिस मार्केट एरिया में पैदल पेट्रोलिंग पर है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांति व सद्भाव के साथ मिजुलकर होली का त्यौहार मनाने की अपील किया गया है। आज दोपहर 12:00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में होली सुरक्षा व्यवस्था में लगाए जाने वाले पुलिस बल को एडिशनल एसपी रायगढ़ संजय महादेवा द्वारा ब्रीफ किया गया…
K.W.N.S.-नारायणपुर। आज प्रदेश के वाणिज्यक कर (आबकारी), वाणिज्य एवं उद्योग तथा जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा द्वारा ग्राम कोचवाही मल्टीएक्टीविटी सेंटर-गौठान में पहंुचकर महिला समूहो द्वारा निर्मित किये जा रहे गोबर पेंट निर्माण युनिट का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर कवासी लखमा ने अपने उद्बोधन मे कहा कि राज्य शासन महिला एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रतिबद्ध है। इसी का परिणाम है कि कोचवाही जैसे ग्राम की महिलाएं गोबर से पेंट बनाकर आजीविका के नये नये क्षेत्रो में कदम रख कर प्रेरणा का स्रोत बनने हेतु तत्पर है। आज राज्य के सभी गौठान ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ीकरण का…
K.W.N.S.-रायपुर। केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने विशेष भर्ती अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर, जगदलपुर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों के आंतरिक इलाकों के 400 आदिवासी युवकों के एक नए समूह का चयन किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इनकी भर्ती बल में बतौर कॉन्स्टेबल की जाएगी। आदिवासी युवा ज्यादातर ‘बस्तरिया बटालियन’ का हिस्सा होंगे, जिसका नाम छत्तीसगढ़ के तत्कालीन अविभाजित बस्तर जिले के नाम पर रखा गया था। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सभी चयनित 400 आदिवासी युवकों के नियुक्ति प्रस्ताव जारी कर दिए गए हैं। केंद्र ने 2016 में ‘बस्तरिया बटालियन’ की…
K.W.N.S.- जगदलपुर। बस्तर की उर्मिला नाग पर्णिकर महिलाओं के लिए एक मिसाल हैं। धुरवा समाज से संबंध रखने वाली उर्मिला बस्तर के एक छोटे से गांव माझीपाल की रहने वाली है। उन्होंने सिर्फ प्राथमिक शिक्षा ही ली है, बावजूद इसके आज उर्मिला की पहचान विदेशों तक हैं। दरअसल उर्मिला अपने पति रजनीश के साथ मिलकर आमचो-लाडी नामक होम स्टे चलाती हैं। जहां वे बस्तर घूमने पहुंचे पर्यटकों को बस्तर की संस्कृति, खान-पान और पहनावे से परिचित करवाती हैं। खास बात ये है कि कभी हिंदी तक नहीं समझने वाली उर्मिला आज विदेशी पर्यटकों से सहजता से बातचीत कर लेती…
K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। होली की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार है। होली के दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं। यह लोगों के बीच खुशियां बांटने और आपसी भाईचारा और सौहार्द्र को मजबूत बनाने का दिन है। उन्होंने सभी लोगों से सौहार्द्रपूर्ण तरीके से…
K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी माताओं, बहनों और बेटियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि महिलाओं तक उनके अधिकारों को पहुंचाने, उनका सशक्तिकरण करने और लैंगिक समानता के उद्देश्य को लेकर पूरी दुनिया में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने अपनी क्षमता, योग्यता और हौसलों से हर क्षेत्र में अपना मुकाम बनाया है। उनकी भागीदारी के बिना हम समग्र विकास की कल्पना नहीं कर सकते। बघेल ने कहा है…