Author: admin

K.W.N.S.-रायगढ़। सारंगढ़ मार्ग पर कोड़ातराई से आगे लिंजीर खीरितराई के पास बुधवार की सुबह एक महिला की संदिग्ध लाश मिलने से आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह पुसौर पुलिस को सूचना मिली कि लिंजीर गांव के तालाब के किनारे एक महिला की लाश पड़ी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग पंचनामा की कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति ने उसकी पहचान अपनी बेटी के रूप में…

Read More

K.W.N.S.-कवर्धा। किसी भी प्राणी के लिए आंख का महत्व तब पता चलता है जब उसे अंधेरे में कुछ समय के लिए रहना पडे़, एक पल में पता चल जाता है कि बिना उजाला के किस प्रकार हम असहत हो जाते है, इससे कोई भी अनभिज्ञ नहीं है। इस वर्ष ग्लूकोमा दिवस 12 से 18 मार्च तक मनाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुजॉय मुखर्जी ने बताया कि इस बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल वर्ल्ड ग्लूकोमा डे और वर्ल्ड ग्लूकोमा सप्ताह मनाया जाता है। ग्लूकोमा आखों से जुडी एक बीमारी है। इसे…

Read More

K.W.N.S.-बालोद। जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में गला घोंटकर एक महिला की हत्या कर दी गई। वारदात से ठीक पहले महिला ने अपने ड्राइवर पति को फोन किया था और बताया था कि उसका हेल्पर शराब पीकर घर आया हुआ है और उसे परेशान कर रहा है। इस पर पति ने तुरंत घर लौटने की बात कही, लेकिन घर लौटने पर उसे अपनी पत्नी की लाश मिली। हेल्पर फरार है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोटेरा में डोमेंद्र सिन्हा अपनी पत्नी नेहा (25 वर्ष), 2 बच्चों और माता-पिता के साथ रहता था। डोमेंद्र पेशे से ट्रक ड्राइवर है। बुधवार को…

Read More

K.W.N.S.-जगदलपुर। जगदलपुर वन मंडल में डीएफओ सहित तीन एसडीओ और 9 रेंजर की मिलीभगत से कैंपा में 1 करोड़ 30 लाख का घोटाला सामने आया हैं। मामले में प्रारंभिक गड़बड़ी को देखते हुए कैम्पा संबंधी डीएफओ के वित्तीय अधिकार सीसीएफ ने वापस ले लिए हैं। जानकारी के मुताबिक इन विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से अक्टूबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच चार महीनो के बीच ₹874961 खर्च किए गए जिस फर्म को यह भुगतान किया गया है। यह भुगतान संदिग्ध है। दरअसल, कैंपा योजना के तहत एनुअल प्लान ऑफ ऑपरेशन अर्थात एपीओ वर्ष 2018-19 एवं 2019-20 में वृक्षारोपण…

Read More

K.W.N.S.-सरगुजा। अम्बिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर आज सकालो के पास सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई. ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो नाबालिग छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम किया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही। यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही छात्र बाल कटाने के लिए निकले थे. इसी दौरान अंबिकापुर की ओर से जा रहे ट्रक ने दोनों को अपनी…

Read More

K.W.N.S.-जगदलपुर। जगदलपुर में फिर कोरोना का मामला सामने आया है। एक वृद्ध महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला के फेफड़ों में इंफेक्शन हुआ था जिसके चलते परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां एंटीजन किट से उसकी जांच की गई जिसके बाद कोविड की पुष्टि हुई। मिली जानकरी के अनुसार, जगदलपुर की रहने वाली एक वृद्ध महिला को फेफड़ों में इंफेक्शन हो गया था, जिसके इलाज के लिए परिजनों ने उसे महारानी अस्पताल जगदलपुर में भर्ती करवाया। जहां जांच के बाद आईडीएसपी इंचार्ज डॉ वीरेंद्र ठाकुर ने महिला के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। फिलहाल…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने बुधवार को किए गए विधानसभा घेराव को आक्रोश रैली बताया है। साथ ही कहा कि पीएम आवास हितग्राही बड़ी संख्या में कल प्रदर्शन मंं शामिल हुए। उनकी आक्रोश रैली थी लेकिन जैसे बर्बरता भूपेश बघेल ने दिखाई उससे जनरल डायर की याद आने लगी। इसको लेकर आज हमने स्थगन लगाया था। लाखों लोगों की बात रखनी थी लोगों को अपमानित करने का काम सरकार ने किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असत्य वचन कर रहे हैं। रायपुर बेरोजगारी भत्ते को लेकर डॉ. रमन ने कहा कि बड़ी-बड़ी बातें जन घोषणा पत्र में की…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल के नेतृत्व में शिवरीनारायण प्रेस क्लब के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट कर प्रेस क्लब भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया । गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शिवरीनारायण में अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के पत्रकारों की मांग पर प्रेस क्लब भवन के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा की थी । इस अवसर पर प्रेस क्लब…

Read More

K.W.N.S.-जशपुर। कांसाबेल विकास खंड का जामटोली गांव में चार वर्षीय बच्ची आकांक्षा की मौत के मामले की जांच के बाद बगीचा एसडीएम ने उसकी सदमे से मौत को सिरे से खारिज कर दिया है. बच्ची के लंबे समय से चल रहे सिकलिन बीमारी के उपचार की रिपोर्ट को देखते हुए उन्होंने कहा कि बगैर पुष्टि के यह बात कहना पूरी तरह से बेबुनियाद है। विदित हो कि बगीचा एसडीएम ने कुछ समाचार पत्रों में इस आशय की खबर प्रकाशित किए जाने पर घटना के सभी पहलुओं की बारिकी से जांच की गई थी. उल्लेखनीय है कि 14 मार्च को…

Read More

K.W.N.S.-जशपुर। हत्या के आरोपी दो भाइयों को जज ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 26 जनवरी व 27 जनवरी 2021 के दरमियानी रात विकास भगत व अनुज भगत ने मिलकर अपने चचेरे भाई बालेश्वर राम भगत की हत्या की थी। उन्होंने इस वारदात को ग्राम चीरवारी चिंगरा नाला पुलिया के पास अंजाम दिया और उसकी बाइक व शव को पुलिया के नीचे फेंककर साक्ष्य छुपाने की कोशिश की। अनुज और विनोद दोनों सगे भाई हैं। बालेश्वर के पिता रामचंद्र व मृतक बालेश्वर के पिता देवाराम सगे भाई थे। हत्या के मामले में विकास राम ने हत्यारों का साथ दिया…

Read More