Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गंभीर मुद्दों पर गर्मागर्म बहस और नोंकझोंक के बीच विधायकों के बीच गजब का हास-परिहास भी होता है. सोमवार को भी ऐसा ही कुछ हुआ. दो विधायकों की शादी पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने चिंता जताई. इसे लेकर जमकर हास-परिहास हुआ. प्रश्नकाल के दौरान चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि वे कृषि मंत्री रविंद्र चौबे द्वारा दिए गए जवाब से संतुष्ट हैं. इसके बाद उन्होंने आग्रह किया कि इस बार भी अच्छे से खाद-बीज भेज दीजिएगा। शर्मा ने कहा – चिंता इस बात की है कि बलौदाबाजार जिले में भी एक…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस सरकार के मंत्रियों और विधायकों ने आज राजभवन पहुंचकर नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन से मुलाकात कर लंबित आरक्षण संसोधन विधेयक पर चर्चा की। राजभवन से बाहर आने के बाद आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर राज्यपाल के साथ चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि नए राज्यपाल भी राजनीतिक दबाव में है। राज्यपाल से हमें ठोस आश्वासन नहीं मिला। कवासी लखमा के इस बयान को लेकर पूर्व CM डॉ। रमन सिंह ने पलटवार कर रहते हुए कहा कि राज्यपाल सर्वोच्च पद होता है, संविधानिक पद होता है। राज्यपाल नियम कायदे कानून…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में शंकराचार्य स्वामी आत्मानन्द सरस्वती ने सौजन्य मुलाकात की । इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी भी उपस्थित थे ।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में सामने आए राशन घोटाले पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि स्वयं राज्य के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत अपने जवाब में स्वयं स्वीकार कर रहे है कि गुड़,चना, शक्कर, चावल राशन दुकानों में सैकड़ों करोड़ का बचत समान था। उसकी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई तथा अतिरिक्त सामान सप्लाई कर दी गई। उन्होंने कहा कि मंत्री की यह बात अपने आप में बड़े घोटाले की तरफ इशारा करती है। साथ ही बृजमोहन ने यह भी बताया कि जब केंद्र सरकार ने आंकड़े भेजें उसके बाद राज्य में जांच…

Read More

K.W.N.S.-नारायणपुर। कलेक्टर अजीत वसन्त ने आज अपने कलेक्ट्रेट कार्यालय के कक्ष में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्यायें सुनी। जनदर्शन में जिले के ग्रामीणजन एवं आम नागरिकों द्वारा छोटी बड़ी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा गया। प्राप्त आवेदनों में विनीत एवं अन्य नागरिकों द्वारा खेल के संबंध में सहायता देने, सोनारू गोटा, ओरछा द्वारा फसल क्षतिग्रस्त की मुआवजा देने, मीरा साहू एंव अन्य नागरिकों द्वारा निर्माण कार्य हेतु, कमला टांटिया द्वारा राज्य शासन के प्रावधान धारा क्रमांक 17 के तहत् अनुपलब्धता प्रमाण पत्र प्रदान किये जाने और प्राथमिक शाला डुमरतराई में पेयजल के समस्या निवारण…

Read More

K.W.N.S.-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के भेजरी पदर गांव में धर्मांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर जारी विवाद और उग्र हो गया है। सोमवार को आदिवासी समुदाय और क्रिश्चियन समुदाय के बीच पत्थरबाजी हुई है। इसमें मामले को सुलझाने लगे पुलिस जवानों में से चार जवान घायल हो गए, जिनका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि, बस्तर संभाग में इन दिनों धर्मांतरण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। परपा थाना क्षेत्र के भेजरी पदर गांव में रविवार को 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद धर्मांतरित महिला के शव…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। राज्य शासन के तकनीकी शिक्षा विभाग में कार्यरत लगभग दो दर्जन अधिकारियों-कर्मचारियों पर महालेखाकार, लोक आयोग व विभागीय जांच में कई अनियमितता सिद्ध हुई है, बावजूद इन पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है। इस पर आटीआई एक्टिविस्ट और सामाजिक कार्यकर्ता अव्दुल वाहिद ने पत्र लिखकर तकनीकी एवं उच्च शिक्षा मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पत्र में बताया है कि प्रशिक्षण अधिकारी वर्ग-3 की 723 लोगों की भर्ती में गड़बड़ी के मामले में लोक आयोग ने अपने आदेश प्रकरण क्रमांक-77-2014, आदेश दिनांक 29.03.2019 में डेढ़ दर्जन से ज्यादा अधिकारियों…

Read More

K.W.N.S.-कवर्धा। दो दिवसीय भोरमदेव महोत्सव का रविवार देर शाम आगाज हुआ. लेकिन शुभारंभ के पहले अचानक हुई बारिश ने पूरे महोत्सव पर पानी फेर दिया. थोड़ी देर के लिए ऐसा लग रहा था कि बारिश के चलते महोत्सव को स्थगित करना पड़ेगा. हालांकि बारिश रुकने के बाद शहर के प्रमुख मंदिरों के पुजारियों के आतिथ्य में भोरमदेव महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ. बारिश के खलल के बावजूद भोरमदेव महोत्सव में दर्शक यहां के कार्यक्रमों को देखने और सुनने काफी संख्या में पहुंचे हुए थे। इस दौरान कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी. छत्तीसगढ़ी लोक…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर में सिंधी काउंसिल ने होजमालो 2023 का आयोजन भगवान झूलेलाल जयंती के अवसर पर किया। इस कार्यक्रम में मुंबई के मशहूर सिंधी गायक मोहित शिवानी ने परफॉर्मेंस दी। सिंगर के शानदार गानों को ‌लोगों ने खूब एंजॉय किया। इसके साथ ही कई अन्य कलाकारों ने भी मंच से अपनी परफॉर्मेंस दी। इस इवेंट में रायपुर सांसद सुनील सोनी और पूर्व विधायक श्री चंद्र सुंदरानी भी पहुंचे। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंह ने बताया कि समाज के लोगों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मशहूर सिंधी गायक मोहित शिवानी के कई बेहतरीन गानों ने लोगों…

Read More

K.W.N.S.- रायपुर। संत समागम में छत्तीसगढ़ से हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग और राज्य में रोहिंग्या मुसलमान बसाने के आरोपों पर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि केंद्र में बीजेपी की सरकार है, किसे बसाना है किसे नहीं, यह तो केंद्र सरकार के हाथ है. यह तो संतों को भी पता है. जब-जब चुनाव आता है, बीजेपी इसी तरह के हथकंडे अपनाती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती के बयान पर कहा कि 15 साल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही, उन्होंने क्या कार्रवाई की. क्या वे कोई…

Read More