Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: admin
K.W.N.S.-गरियाबंद। गरियाबंद में कोरोना विस्फोट हुआ है. आश्रम के छात्रावास में कोरोना बम फूटा है. 39 छात्र-छात्राएं कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. मैनपुर में 24 छात्र और हरदीभाठा में 15 छात्र संक्रमित मिले हैं. कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 43 हो गई है. कोरोना पॉजिटिव विद्यार्थियों को अलग से कमरे में रखा गया है. स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है. बता दें कि इसके पहले गरियाबंद के देवभोग में कोरोना मरीज मिले थे. कस्तूरबा विद्यालय के स्वीपर और 3 छात्राओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी. माड़ागांव में एक महिला के कोरोना मरीज की पुष्टि एमएमआई ने किया था। वहीं…
K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर में भाजपा नेता गौरी शंकर श्रीवास और तहसीलदार के बीच तीखी बहस बाजी हुई। बीजेपी नेता ने सरकारी आदेश की कॉपी को फाड़कर कहा, आप लोग पुलिस लेकर आए हैं, हम लोगों की हत्या कर दीजिए, जेल ले जाइए। बाबा अंबेडकर ने धरना-प्रदर्शन करने का हमे मौलिक अधिकार दिया है। जब जिला प्रशासन के अधिकारी ने जब उनका नाम पूछा तो उन्होंने कहा कि, गूगल करके देख लीजिए, नाम-पता सब मिल जाएगा। इसके बाद भाजपा नेता भी धरने पर बैठ गए। दरअसल ये पूरा मामला रायपुर में जारी रसोइया संघ के आंदोलन से जुड़ा है। संगठन की…
K.W.N.S.-बालोद। एसडीएम शीतल बंसल और डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर के निर्देश पर पटवारी और स्थानीय प्रशासन ने लकड़ियों को जब्त कर लिया है. तस्करों पर कार्रवाई की. इस जगह से जलाई लकड़ियों को उठा लिया गया, लेकिन लकड़ी के प्रतिबंधित गोले मौजूद थे. लगभग छह से सात पेड़ों की कटाई की जा चुकी है। स्थानीय पटवारी ने तस्करी के लिए काटे गए पेड़ों को जब्त करके पंचायत को सौंप दिया गया. इस क्षेत्र में ट्रैक्टर की खाली ट्राली लकड़ियों को भरने के लिए तैयार थी. लेकिन उससे पहले ही प्रशासन की टीम ने छापेमारी कार्रवाई कर दी और लकड़ियों…
K.W.N.S.-रायपुर। आज डॉ अंबेडकर की जयंती है. भारत के पहले कानून मंत्री डॉ भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के पिता कहे जाते हैं. डॉ भीमराव रामजी अंबेडकर की अध्यक्षता में दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान संविधान सभा द्वारा तैयार किया गया था. अम्बेडकर जयंती को जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न जैसी सामाजिक बुराइयों से लड़ने में न्यायविद के समर्पण को याद करने के लिए भी मनाया जाता है. उन्होंने जाति व्यवस्था का कड़ा विरोध किया और इसे समाज से मिटाने का प्रयास किया. डॉ भीमराव अंबेडकर हमेशा उत्पीड़ितों के साथ एकजुटता से खड़े रहे और महिलाओं, मजदूरों और अछूतों के…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम की खेती सबसे ज्यादा बिलासपुर में होती थी, लेकिन अब कोरिया और बलरामपुर में भी इसकी खेती होने लगी है. अपने स्वाद को लेकर बैंगन पल्ली, लंगड़ा और दशहरी आम की लोगों में खूब डिमांड रहती है। आम की किस्म में बैगन पल्ली सबसे मीठा होने के कारण ज्यादा पसंद किया जाता है. इसके अलावा लंगड़ा आम भी लोगों की पसंद है. मई माह के बाद लंगड़ा आम में मिठास आने लगती है. बैगन पल्ली और लंगड़ा आम में खास बात यह है कि बैगन पल्ली की सेल्फ लाइफ अच्छी है. यह आम पकने के…
K.W.N.S.-रायपुर। मासूमों के सपनों के साथ जमीदोंज स्कूल बिल्डिंग । सपनों को सच में बदलने की उम्मीद लिये बनी बांस की झोपड़ी । आखिरकार जिद के आगे डर को हराती स्कूल की पक्की इमारत । स्कूल बिल्डिंग की ये तीनों तस्वीरें साबित करती हैं कि असंभव कुछ भी नहीं । बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों में ध्वस्त किये गये स्कूल भवनों के मलबे को देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता था कि यहां की तस्वीर यूं बदल जायेगी । जगदलपुर में आयोजित “भरोसे का सम्मेलन” में संवरता सुकमा स्टॉल पर ये मॉडल बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शिक्षा…
K.W.N.S.-रायपुर। जगदलपुर में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रियंका गांधी ने अबूझमाड़ से आए महिला स्व सहायता समूह के कामों की जमकर तारीफ की। प्रियंका गांधी को अबूझमाड़ से आई मानमती ने जब बताया कि उनके समूह में 90 महिलाओं ने 1 साल में 15 लाख से भी ज्यादा आय अर्जित किया है तो उन्होंने मानमती को आत्मीयता से गले लगा लिया और कहा कि आप लोगों का समूह बहुत ही अच्छा काम कर रहा है। उल्लेखनीय है कि जिला नारायणपुर के ग्राम कोचवाही में स्थित गोठान में मावली मल्टिएक्टिविटी सेंटर की महिलाओं द्वारा…
K.W.N.S.-रायपुर। केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने 13 अप्रैल को कलेक्टोरेट कार्यालय में राज्य में संचालित केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जेजेएम, एसबीएम, ओडीएफ प्लमस, गोबरधन और खाद्य प्रसंस्ककरण से संबंधित योजनाओ के प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील सोनी, विशेष रूप से उपस्थित थे। इस बैठक में छत्ती सगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकीय, जिला पंचायत, नगर निगम रायपुर और जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी शामिल हुए।
K.W.N.S.-रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर सवाल उठाते हुए प्रियंका गांधी से पूछा है कि वो छत्तीसगढ़ के बिरनपुर में उस हिंदू युवा भुनेश्वर साहू के घर क्यों नहीं गई जिसकी दंगाइयों ने पीट पीट कर हत्या कर दी है। जबकि हमने देखा है पुलिस की गोली से मरे बिजनौर के दंगाई सुलेमान के घर जाकर वो परिवार को सांत्वना देती है। क्या छत्तीसगढ़ के साहू समाज का युवा भुनेश्वर के परिवार के साथ उनकी सहानुभूति नही है? क्या प्रियंका गांधी और कांग्रेस पार्टी के लिए हिंदुओं का खून, खून…
K.W.N.S.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने प्रदेश के मंत्री टीएस सिंहदेव बाबा पर तंज कसा। रेणुका ने कहा कि, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कमजोर हो गए हैं। CM नहीं बनने से टीएस असंतुष्ट और दुखी हैं। मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बताकर सरगुजा की जनता को झूठ बोलकर कांग्रेस ने ठगा है। भाजपा में प्रधानमंत्री तो छोड़ो बूथ स्तर का छोटा सा कार्यकर्ता भी टीएस को नहीं बुलाएगा। बाबा कमजोर हो गए हैं बाबा की जरूरत भारतीय जनता पार्टी को नहीं है। बाबा के गढ़ में हम इस बार भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित…