Author: admin

बेमेतरा, 15 अप्रैल । बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में 8 अप्रैल को दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में मारे गए 23 वर्षीय भुनेश्वर साहू का आज दशगात्र है। बिरनपुर नदी के किनारे दशगात्र का कार्यक्रम है। जिसको लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। हालात न बिगड़े, इसके लिए पूरे गांव को सील कर दिया गया है। मौके पर 1200 जवान तैनात हैं। साजा ब्लॉक और बेमेतरा जिला मुख्यालय में धारा 144 लगाया गया है। बिरनपुर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। बाहरी व्यक्तियों को गांव में प्रवेश नहीं मिलेगा। केवल मृतक के…

Read More

रायपुर । कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र की तबीयत खराब होने से उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुक्रवार को दौरा कार्यक्रम से लौटने के बाद गुरु रुद्र की तबीयत खराब हुई है. रुटीन चेकअप के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा कि कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र को हैदराबाद रेफर किया जा रहा है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज फोन पर बात मंत्री गुरु रुद्र कुमार के स्वास्थ्य का हालचाल जाना। आपको बता दें कि मंत्री गुरु रुद्र पिछले एक सप्ताह से निजी अस्पताल में भर्ती हैं. डॉक्टर ने बताया…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बस्तर सम्मेलन को लेकर दिए बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि उनके समय में कोई सैलानी बस्तर नहीं जाता था. लोग डरे हुए थे, फर्जी एनकाउंटर किया. ये पहचान वो बनाकर रखे थे, हमने आदिवासियों को उनकी जमीन लौटवाई, लोगों को रोजगार से लगाया. उनको शिक्षा और स्वास्थ्य से जोड़ा. बिलासपुर में बंगाली समाज के आयोजन में शामिल होने से जाने से पहले मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके समय न जॉब कार्ड था, ना आधार…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। बीजेपी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर वंचितों के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ने उनसे मिलने पहुंचे विशेष पिछड़ी जनजाति कमर, भुंजिया समाज का अपमान किया है। ये बाबा साहेब के संविधान के तहत विशेष सीधी भर्ती का अधिकार मांगने पदयात्रा करते हुए मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें उनका अधिकार देने की बजाय उन्हें अपमानित कर दिया। यह संविधान निर्माता का अपमान है। इसके लिए मुख्यमंत्री वंचितों से माफी मांगते हुए उन्हें तत्काल सीधी भर्ती का अवसर दें। भाजपा वंचितों के हक…

Read More

K.W.N.S.-जगदलपुर। चुनावी साल में छत्तीसगढ़ में सियासी पारा गरमाया हुआ है। कई अलग-अलग मुद्दों को लेकर लगातार भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर पहुंचे रमन सिंह ने भरोसे का सम्मेलन को लेकर सरकार पर निधाना साधा है। पूर्व सीएम रमन सिंह ने भरोसे का सम्मेलन को लेकर कहा कि ये कांग्रेस का एक तमाशा था। शराब से 30 प्रतिशत का अवैध करोबार हो रहा है, जिसका हिसाब ईडी लेगी। चुनाव से पहले जो वादे किए गए थे वो अभी तक पूरे नहीं…

Read More

K.W.N.S.-खरोरा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे खरोरा के पास मुख्य मार्ग पर मिट्टी से भरे ट्रक और प्याज से भरी हाइवा में भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में दोनों वाहन चालक घायल हो गए। मिट्टी और प्याज सड़क पर बिखर गए। इसके बाद आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल चालकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा हैं। फ़िलहाल पुलिस दोनों वाहनों को मुख्यमार्ग से हटवाने में जुट गई है।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। बिलासपुर पहुंचे सीएम भूपेश बघेल आज बंगला नववर्ष एवं शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल हुए। कुछ देर बाद सीएम बघेल दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के जामगांव (आर) कॉलेज ग्राउण्ड पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा 1.55 बजे गुढियारी (पाटन) आयेंगे। मुख्यमंत्री वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद 2.50 बजे रायपुर लौटेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5 बजे राजधानी रायपुर के महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय सभागार में आयोजित ‘मायाराम सुरजन जी की जन्मशती में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल शाम 6.15 बजे रायपुर के ललित महल होटल में आयोजित प्रदेश स्तरीय पॉवर इंजीनियर्स कॉन्क्लेव 2023 में शामिल होंगे।

Read More

K.W.N.S.-नारायणपुर। जिले से इस बक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नारायणपुर ओरछा मार्ग को नक्सलियों ने बंद कर दिया है। मार्ग को बंद करने के कारण यात्री बसों और बाकी वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने पिंनगुंडा नाले के पास सड़क को खोद दिया है। इस वजह से ही नारायणपुर ओरछा मार्ग में आवागमन बंद हो गया है। वहीं नक्सलियों ने रायनार के पास निर्माणधिन मोबाइल टॉवर में आग लगा दी है। दोनों घटनाओं के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। यह पूरी घटना ओरछा थाना इलाके…

Read More

K.W.N.S.-कोरबा। वन मंडल कटघोरा के केंदई और पसान रेंज में घूम रहे हाथी अब भोजन की तलाश में गांव के किनारे पहुंचने लगे हैं। 8 हाथियों के झुंड ने जल्के सर्किल के सरमा गांव में अंधेरा होते ही ग्रामीण के घर के दरवाजे को तोड़कर अंदर रखें महुआ,धान और चावल को खा गए। हाथियों की आहट सुनकर ग्रामीण परिवार समेत भागकर अपनी जान बचाई। उसके बाद ग्रामीणों ने मशाल और टॉर्च लेकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। पसान रेंज में 25 हाथी अलग-अलग झुंड में घूम रहे हैं। 8 हाथी शाम को अंधेरा होने के बाद घूमते हुए…

Read More

K.W.N.S.-धमतरी। राइस मिल में काम के दौरान चलनी में फंसने से एक युवती की मौत हो गई. मृतिका का नाम मंगोती मंडावी 20 वर्ष है और वह धनोरा केशकाल की रहने वाली थी. पुलिस हादसे की जांच में जुटी है. यह मामला अर्जुनी थाना इलाके के सांकरा गांव का है. सांकरा के ओम नवकार राइस मिल की घटना है. पुलिस परिजनों के आने के इंतजार में है.

Read More