Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: admin
K.W.N.S.-पृथ्वी सभी ग्रहों में से अकेला ऐसा ग्रह है जिसपर अभी तक जीवन संभव हैं। मनुष्य होने के नाते, हमें प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग को कम करने वाली गतिविधियों में सख्ती से शामिल होना चाहिए और पृथ्वी को बचाना चाहिए क्योंकि यदि पृथ्वी रहने के लायक नहीं रही तो मनुष्य का विनाश निश्चित है। प्रदूषण और स्मॉग जैसी समस्याओं से निपटने के लिए पृथ्वी दिवस विश्व भर में मनाया जाता है। वहीं, लोगों को संदेश देने के लिए सरकार द्वारा कुछ बेसिक थीम भी तय किए जाते हैं। हर साल प्रकृति एवं पर्यावरण चुनौतियों को ध्यान में रख कर…
K.W.N.S.-शिवमोग्गा ।(कर्नाटक) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता के.एस. ईश्वरप्पा, जिन्होंने हाल ही में पार्टी के निर्देश पर चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की, ने पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। पूर्व मंत्री ईश्वरप्पा को शिवमोग्गा निर्वाचन क्षेत्र से टिकट से वंचित कर दिया गया था, जिसका प्रतिनिधित्व उन्होंने तीन दशकों तक किया था। वह एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने सार्वजनिक घोषणा के माध्यम से चुनावी राजनीति से अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की। ईश्वरप्पा ने कहा, जब सुबह पीएम मोदी ने मुझे फोन किया तो मैं हैरान रह गया। मेरे जैसे…
K.W.N.S.-नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता लंबी कूद के एथलीट मुरली श्रीशंकर के इस साल होने वाले विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप और एशियाई खेलों की तैयारी के लिए यूनान में एक महीने से अधिक समय तक अभ्यास करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार श्रीशंकर 32 दिनों तक यूनान में अभ्यास करेंगे और इस दौरान उनके कोच शिवाशंकरन मुरली भी उनके साथ रहेंगे। उनके इस अभ्यास की लागत लक्ष्य ओलंपिक पोडियम (टॉप्स) के तहत वहन की जाएगी। श्रीशंकर के अलावा मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने अपनी 95वीं बैठक में…
K.W.N.S.-बेमेतरा। बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना के ग्राम ढनढ़नी में युवक ने शादी के एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। बेटे की बारात की जगह पिता अर्थी तैयार कर रहा है। विवाह अक्ति पर्व पर 22 अप्रैल को होना था। जानकारी के अनुसार मृतक सुरेंद्र साहू का विवाह कल अक्षय तृतीया को कवर्धा की लड़की के साथ होना था। परिवार के लोग रिश्तेदारों को निमंत्रण देने के बाद घर में विवाह की रस्म शुरू हो गई थी। इसी बीच मृतक सुरेंद्र साहू को उसकी होने वाली पत्नी…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले के पहाड़ी कोरवा और बिरहोर विशेष पिछड़ी जनजाति के 142 युवाओं को सहायक शिक्षक के पदों पर वर्चुअल रूप से नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। इन अभ्यर्थियों में हायर सेकंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा उतीर्ण 124, स्नातक उत्तीर्ण 11 एवं स्नातकोत्तर उत्तीर्ण 06 पहाड़ी कोरवा शामिल है। बिरहोर समुदाय के भी 01 अभ्यर्थी को नियुक्ति दी गई है। जो हायर सेकंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा उत्तीर्ण है। प्रदेश में अब तक विशेष पिछड़ी जनजाति के 708 युवाओं को शासकीय नौकरी दी जा चुकी है. . शासकीय नौकरी के लिए नियुक्ति…
K.W.N.S.-रायपुर। शासकीय नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र प्राप्त युवाओं ने मुख्यमंत्री बघेल से चर्चा के दौरान उनके प्रति आभार प्रकट किया। असीमा ने मुख्यमंत्री से कहा कि बगीचा में भेंट-मुलाकात के दौरान आपने विशेष पिछड़ी जनजातियों के युवाओं को 10 दिन में नियुक्ति दिलाने की घोषणा की थी। इस घोषणा पर जल्द अमल होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इससे पहले भी जशपुर जिले के विभिन्न शासकीय विभागों में पहाड़ी कोरवा जनजाति के अभ्यर्थियों को उनकी पात्रता के अनुसार 57 पदों पर नियुक्तियां दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज परंपरागत रूप से विकास की दौड़…
K.W.N.S.-दुर्ग। भिलाई में सूर्या मॉल में संचालित एक और सेंस स्पा सेंटर पर दुर्ग पुलिस ने छापा मारा है। जहां मौके पर कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर दिया है। शहर में 3 दिन बाद स्पा सेंटर पर दूसरी बार छापा पड़ा है। 20 अप्रैल की रात तकरीबन 8 बजे पुलिस की टीम स्पा सेंटर पहुंची। बंद स्पा सेंटर के मैनेजर को कॉल करके बुलवाया गया और उसकी मौजूदगी में स्पा सेंटर को खुलवाया गया। तलाशी में कई आपत्तिजनक सामान मिले। एसी के ऊपर से लेकर बाथरुम तक में यूज्ड कॉन्डोम पड़े…
K.W.N.S.-रायपुर। चालक की लापरवाही से केपीएस स्कूल के वैन से बच्ची के गिरने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार स्कूल प्रबंधन को भी थाना बुलाया गया है. स्कूल प्रबंधन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि राजधानी में गुरुवार को स्कूल वैन चालक की लापरवाही से केजी टू की बच्ची वैन से नीचे गिरकर घायल हो गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. पीछे से आ रहे बाइक चालक ने बच्ची को उठाकर लाया. इस घटना पर स्कूल प्रबंधन द्वारा संज्ञान नहीं लेने…
K.W.N.S.-कोरबा। इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. सात साल की एक मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की गई. बच्ची के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनाचार करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना इलाके की है. बच्ची का परिवार यहां किराए के मकान में रहता है. जानकारी के मुताबिक, बीते 20 अप्रैल को मोहल्ले में रहने वाले 2 युवकों ने मिलकर एक 7 वर्षीय बच्ची को अपनी हवस…
K.W.N.S.-रायपुर। इस साल अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। कांग्रेस और भाजपा में लगातार बयानबाजी जारी। इस बीच कौशल्या महोत्सव को लेकर भी दोनों पार्टी के नेता एक-दूसरे पर हमलावर है। कौशल्या महोत्सव को लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने बड़ा बयान दिया है। अजय चंद्राकर ने कौशल्या महोत्सव को लेकर कहा था कि ‘एक समाचार आया था की कौशल्या महोत्सव में राम वन गमन पथ में शराब बेचेंगे, शराब बेचने की शुरुआत कौशल्या महोत्सव से की जाएगी, माता कौशल्या का…