Author: admin

K.W.N.S.-महासमुंद। कांग्रेस की नीतियों व क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत बेमचा के युवाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने गमछा पहनाकर युवाओं का पार्टी में स्वागत किया। आज गुरूवार को ग्राम पंचायत बेमचा के उपसरपंच देवेंद्र चंद्राकर के नेतृत्व में युवा संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान युवाओं ने कांग्रेस की नीतियों व क्षेत्र में कराए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश करने की इच्छा जाहिर की। बाद इसके चंद्रकांत चंद्राकर, थनवार यादव, प्रेम यादव, लक्ष्मीनारायण,…

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। सड़क पर सवारी लेने के लिए खड़े मैजिक वाहन को पीछे से आ रही बेकाबू ट्रेलर ने टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार यात्री कई फीट दूर जा गिरे। इस दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई, जिनमें से एक हैदराबाद से अपने मायके आई थी और महामाया दर्शन के लिए रतनपुर जा रही थी। घटना आज सुबह मदनपुर ग्राम के पास नेशनल हाईवे पर हुई, जब बिलासपुर से निकली टाटा मैजिक गाड़ी सवारी लेने और उतारने के लिए सड़क के एक छोर पर खड़ी थी। इस दौरान पीछे से एक ट्रेलर ने आकर गाड़ी को टक्कर…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज (गुरुवार) को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अरुण साव मुख्य वक्ता के तौर पर कार्यसमिति को संबोधित कर मार्गदर्शन दिए। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने बैठक ली। आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश में केंद्र की योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो रहा है। प्रदेश में सहकारिता को खत्म करने का काम हो रहा है। सोसाइटी और जिले स्तर पर आंदोलन होगा। सहकारिता बचाओ सम्मेलन व आंदोलन किया जाएगा।

Read More

K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर में CMHO ने जिले के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना जांच को लेकर अव्यवस्था देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। अस्पताल में कई मेडिकल ऑफिसर और स्टाफ ड्यूटी से गायब मिले। इससे नाराज CMHO ने उन्हें गैरहाजिर मानकर वेतन में एक दिन की कटौती करने का आदेश दिया है। वहीं, बिना सूचना के दो माह से गायब नर्स को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। जिले में कोरोना का संक्रमण अब तेजी से फैल रहा है। लिहाजा, स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में टेस्टिंग और ट्रेसिंग…

Read More

K.W.N.S.-दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में हुए नक्सली ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि, नक्सली कमांडर मंजू ने आरनपुर बम विस्फोट घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में 10 डीआरजी जवान और 1 चालक की मौत हुई थी। वहीं, एक बार फिर माओवादियों का अमानवीय चेहरा उजागर हुआ है। अरनपुर में 1 दिन पहले हुई वारदात के बाद शहीद हुए 10 में से 2 जवानों के शव उनके गृह ग्राम न लाने का फरमान माओवादियों की ओर से जारी किया गया है। नक्सलियों ने शहीद जवान नव आरक्षक दुलगो मंडावी मारजूम के…

Read More

K.W.N.S.-मनेन्द्रगढ़। पुलिस बल सुरक्षा के साथ राहगीरों की प्यास बुझाते हुए नजर आ रहे है। लोगों को तेज गर्मी से राहत देने के लिए छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ की सिटी कोतवाली पुलिस ने शहर के कोतवाली थाने के सामने प्याऊ लगाकर ठंडे पानी की व्यवस्था की है। दरअसल, यहां पर काफी लोग अपने कार्यों के लिए दूर-दराज से आते है। इन लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। इसलिए पुलिस बल ने पानी पिलाने का काम शुरू कर दिया। आपको बता दें, सिटी कोतवाली प्रभारी सचिन सिंह की तरफ से बेसिक पुलिसिंग के समानांतर सामुदायिक पुलिसिंग के कार्यों…

Read More

K.W.N.S.-धमतरी। पत्नी की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने चरित्र शंका के चलते पत्नी को पीट- पीटकर मौत के घाट उतार दिया था और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था. यह मामला बोराई थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम लिखमा कमारपारा में आरोपी सुकचंद नेताम ने अपनी पत्नी सुनिता नेताम का चरित्र शंका को लेकर हाथ-मुक्का, बांस का चिरा, डंडा और बेल्ट से मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया है. जिसकी सूचना…

Read More

K.W.N.S.-दंतेवाड़ा। अरनपुर में बुधवार को हुए नक्सली हमले के बाद गुरुवार को डीजीपी अशोक जुनेजा घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे. जहां उन्होंने मौके का जायजा लिया. इस दौरान उनके साथ बस्तर आईजी सुंदरराज पी. समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी आज दंतेवाड़ा पहुंचे थे. जहां उन्होंने घटनास्थल जाकर स्थिति को जाना. इसके बाद सीएम और गृहमंत्री ने सभी शहीद जवानों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Read More

K.W.N.S.-नारायणपुर/दंतेवाड़ा। जिले के अरनपुर में एक बार फिर नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया है। नक्सलियों के लगाए आईईडी की चपेट में आकर 10 जवान सहित 11 लोग शहीद हो गए। शहीद जवानों को आज दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी जा रही है, जिसके बाद शहीदों के शव को उनके गृह ग्राम भेजा जाएगा। लेकिन इस बीच नक्सलियों ने एक फरमान जारी किया है। वहीं, नक्सलियों के फरमान के बाद शहीद के परिजन उनका शव लेने नहीं आए हैं। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने फरमान जारी करते हुए कहा है कि कल हुए आईईडी ब्लास्ट में शहीद…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दंतेवाड़ा पहुंचकर अरनपुर क्षेत्र में आईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों को नमन करते हुए उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। 26 अप्रैल की नक्सल हिंसा की इस घटना में डीआरजी के 10 जवान और एक वाहन चालक शहीद हुए है. मुख्यमंत्री बघेल ने शहीद जवानों के परिजनों से भेंटकर शोक संवेदना प्रकट की और ढांढस बंधाया। इस अवसर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, बस्तर सांसद दीपक बैज, सांसद फूलोदेवी नेताम, बीजापुर विधायक विक्रम मडांवी, दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा, डीजीपी अशोक जुनेजा, एडीजी नक्सल विवेकानंद सिन्हा, बस्तर कमिश्नर…

Read More