Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर. छत्तीसगढ़ में भाजपा 79 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मोर तिरंगा मोर अभिमान नाम से तिरंगा अभियान चलाएगी. इसे लेकर रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यलय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में महत्वपूर्ण बैठक की गई, जिसमें अभियान की रणनीति और तैयारियों पर चर्चा हुई. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से जोड़ते हुए अभियान को चलाया जाएगा. वहीं इस बार 60 लाख घरों में तिरंगा लहराने का लक्ष्य तय किया गया है. बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे. तिरंगा अभियान के संयोजक नीलू…

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर। बिलासपुर में एक मौलाना ने अपनी गर्भवती पत्नी को एसिड पिलाकर मारा फिर अपने पैतृक निवास UP के मिर्जापुर ले जाकर दफना दिया था। घटना 12 जुलाई की है। 14 दिन बाद परिजनों की मांग पर 26 जुलाई को शव कब्र खोदकर निकाला गया और जांच की तो एसिड से जलाने की पुष्टि हुई।मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पीएम रिपोर्ट में पत्नी सलमा के साथ बेरहमी से मारपीट की भी पुष्टि हुई है। उसके शरीर पर 4 जगहों पर चोंट के निशान मिले हैं, छाती में गंभीर चोट है। हालांकि मौलाना ने पत्नी को क्यों मारा…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रवासी भारतीय संघ ‘नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन’ (NACHA) ने 2 अगस्त को शिकागो में तीसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया. इस आयोजन में अमेरिका और अन्य देशों के विभिन्न हिस्सों से छत्तीसगढ़ी प्रवासी भारतीयों ने भाग लिया, जिसका उद्देश्य वैश्विक नेटवर्किंग को बढ़ावा देना और छत्तीसगढ़ी संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करना था. सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. उन्होंने NACHA के वैश्विक छत्तीसगढ़ी एनआरआई समुदाय को जोड़ने के प्रयासों की सराहना की और सभी प्रवासी छत्तीसगढ़ियों से राज्य सरकार से जुड़ने और निवेश को प्रोत्साहित…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मितानिन संघ ने 7 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल और कलम बंद आंदोलन की घोषणा की है. नया रायपुर स्थित तूता धरना स्थल में प्रदर्शन करेगी. संघ की ओर से बताया गया कि यह आंदोलन रायपुर संभाग की मितानिन 7 अगस्त, दुर्ग संभाग की 8 अगस्त, बिलासपुर संभाग की 9 अगस्त, सरगुजा संभाग की 10 अगस्त और बस्तर संभाग की महिलाएं 11 अगस्त को प्रदर्शन करेंगी. स्वास्थ्य मितानिन संघ की पदाधिकारियों ने बताया कि 2023 के विधानसभा चुनाव में सरकार ने घोषणा पत्र में वादा किया था कि मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर और ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों…

Read More

publicuwatch24.-राजनांदगांव. पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिसीन विभाग में डॉक्टरों के बीच चल रही खींचतान का मामला अभी सुलझा ही नहीं और सोमवार को वहां सर्जरी विभाग में दूसरा मामला सामने आ गया. सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता मेश्राम ने स्टाफ नर्स दामिनी देशमुख से दुर्व्यवहार व मारपीट कर दी. मामले की शिकायत के बाद अधीक्षक ने जांच समिति गठित की है. इसके अलावा संबंधित डॉक्टर को नोटिस भी दी जा रही है. आरोप है कि विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता ने नर्स को थप्पड़ मार दिया. सोमवार को तकरीनब 1.30 बजे ऑपरेशन थियेटर में मरीज की सर्जरी चल रही…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में खाद्य सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को लेकर एक ऐतिहासिक पहल के तहत आज से तीन दिवसीय विशेष अभियान “बने खाबो – बने रहिबो” (अच्छा खाओ, स्वस्थ रहो) की शुरुआत हुई। यह अभियान 4 से 6 अगस्त तक चलेगा, जिसका संचालन खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह चलित प्रयोगशाला राज्य के 33 जिलों में घूम-घूम कर आमजन को गुणवत्ता पूर्ण भोजन और मिलावटी भोजन के प्रति लोगों…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवीयता का परिचय दिया। रायपुर से अपने निज निवास वीरपुर जाते समय मंत्री श्रीमती राजवाड़े का काफिला जैसे ही सुत्तररा मोड़, कटघोरा पहुंचा, उन्होंने सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त एक दोपहिया वाहन सवार युवक को देखा। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने तत्काल अपने काफिले को रुकवाया और स्वयं मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बिना समय गंवाए घायल को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कटघोरा भिजवाने की व्यवस्था की।…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार द्वारा 37 आवश्यक औषधियों के मूल्य में 10 से 15 प्रतिशत तक की कमी किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वस्थ भारत ही विकसित भारत की आधारशिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह निर्णय उनके दूरदर्शी और जनकल्याणकारी नेतृत्व की सशक्त अभिव्यक्ति है। यह निर्णय हृदय रोग, मधुमेह, संक्रमण, बुखार और दर्द जैसी आम लेकिन गंभीर बीमारियों से जूझ रहे नागरिकों को बड़ी राहत देगा। उन्होंने कहा कि इस मूल्य कटौती से पैरासिटामोल, एटोरवास्टेटिन, एमोक्सिसिलिन जैसी…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर, 4 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवित्र श्रावण मास के चौथे सोमवार के शुभ अवसर पर रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत मयाली में विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ के समीप आयोजित दिव्य शिव महापुराण कथा के समापन समारोह को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित किया। श्रावण मास की इस सात दिवसीय दिव्य कथा श्रृंखला का आयोजन 28 जुलाई से 4 अगस्त 2025 तक महामधेश्वर धाम समिति द्वारा किया गया, जिसमें अयोध्या के प्रसिद्ध कथावाचक पूज्य श्री देवकीनंदन जी महाराज ने शिव महापुराण की अमृतमयी वाणी से…

Read More

publicuwatch24.-पंडरिया। विधायक भावना बोहरा ने आज पंडरिया के जोरा मंदिर के जीर्णोद्धार एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ में जलाभिषेक किया। लोक आस्था के इस पुनीत स्थल पर पूजन-वंदन कर पंडरिया विधानसभा सहित समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही ग्रामवासियों से आत्मीय भेंट कर उन्हें सावन के पावन सोमवार की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर तखतपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक धर्मजीत सिंह भी मौजूद रहे।

Read More