Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: admin
K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल को विश्वप्रसिद्ध सोरबोन यूनिवर्सिटी द्वारा छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सीमित एवं स्थानीय संसाधनों की उपयोगिता के साथ आगे बढ़ाने की विशिष्ट पहल के लिए डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि फ्रांस की प्रतिष्ठित सोरबोन यूनिर्विसिटी ने छत्तीसगढ़ शासन के विकास कार्यक्रमों को सराहा है और मुझे आज डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा है, इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। जब काम करना शुरू किया तो बस ये चाह थी कि अच्छा काम करते रहना है। काम करते गए और रास्ता निकलता गया। ये उपाधि जरूर…
K.W.N.S.-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के रेंगाखार तहसील क्षेत्र के ग्राम खमरहा में शुक्रवार को अवैध क्रशर प्लांट को सील किया गया है। पिछले 2 महीने से यह प्लांट अवैध तरीके से संचालित हो रहा था। बिना दस्तवेजों के धड़ल्ले से प्लांट में काम किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि, प्लांट से करीब 22 किमी. दूर ग्राम शीतलपानी से कच्चा मटेरियल लाया जाता था। फिर अवैध इस प्लांट में क्रशिंग कर ठेकेदारों को बेचा जा रहा था। इसके बाद इसकी शिकायत पर बोड़ला तहसीलदार, नायब तहसीलदार, रेंगाखार के राजस्व निरीक्षक पटवारी और नगर सैनिक की संयुक्त टीम ने शुक्रवार…
K.W.N.S.-रायपुर। खानपान और रहन सहन संस्कृति से जुड़ा मुद्दा है। छत्तीसगढ़ में कहावत है कि जैसे खाए अन्न वैसा होय मन। यह कहावत बिलकुल छत्तीसगढ़ में सही उतरती है। बोरे-बासी एक सरल और सहज भोजन है। वैसे ही छत्तीसगढ़ के लोग भी सीधे-साधे लोग हैं, इसलिए कहा जाता है कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सीधे साधे श्रमिकों और किसानों का मान बढ़ाने के लिए मजदूर दिवस के दिन लोगों से बोरे-बासी खाने की अपील की है। यह अपील लोगों को भावनात्मक और सांस्कृतिक रूप से जोड़ने का भी काम कर रही है। राज्य में…
K.W.N.S.-राजनांदगांव। डोंगरगढ़ और सोमनी पुलिस थाना में चाईल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में अपराध दर्ज किया गया है। सोमनी पुलिस की कार्रवाई में अंजोरा क्षेत्र के एक गांव के युवक को मोबाइल में चाईल्ड पोर्नोग्राफी का वीडियो अपलोड करने के जांच के बाद जुर्म दर्ज किया गया है। भारत सरकार के सीसीपीडब्ल्यू योजनांतर्गत साईबर पोर्टल के माध्यम से महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के रोकथाम के लिए चाईल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करना अपराध की श्रेणी में आता है। पुलिस ने जिस व्यक्ति के विरूद्ध जुर्म दर्ज किया है उसके आईपी एड्रेस के आधार पर जांच के बाद वीडियो अपलोड करना…
K.W.N.S.-कोरबा। शादी का झांसा देकर युवती का 5 साल तक दैहिक शोषण करने वाले आरोपी युवक को कोरबा पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है. युवती की शिकायत पर दुष्कर्म के आरोपी युवक को बिलासपुर के तारबहार से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी युवक ने युवती को 5 साल तक अपने साथ रखा. इस दौरान उसने युवती का मानसिक और शारीरिक शोषण किया। जिले के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि बिलासपुर तारबहार निवासी ने उसे शादी का झांसा दिया. अपने साथ बिलासपुर के तारबाहर ले गया. 10 अक्टूबर 2018 से अब तक पूरे…
K.W.N.S.-कोरबा। जिले के अयोध्यापुरी में 33 केवी लाइन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। डिश टीवी की छतरी सेट करते वक्त वो करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। उसे आनन-फानन में एनटीपीसी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नगर पालिक निगम के अयोध्यापुरी वार्ड के अंतर्गत रिहायशी इलाके में ये घटना हुई। बेमेतरा जिले का निवासी 27 वर्षीय दिलहरण पाटले मजदूरी के लिए कोरबा जिले में आया हुआ था। कोरबा में उसके दीदी-जीजाजी रहते…
K.W.N.S.-धमतरी। जिले के सिहावा में सड़क हादसे में 12 साल के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई. छात्र अपने पिता के साथ नवोदय विद्यालय का इंट्रेंस एग्जाम देने जा रहा था. इसी दौरान छात्र, उसके पिता और एक युवक ट्रक की चपेट में आ गए. छात्र के पिता और युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक दुगली के बीरनपारा निवासी कुलेश्वर चक्रधारी अपने पिता नरेंद्र चक्रधारी और गांव के एक युवक भूपेंद्र सलाम के साथ बाइक में नगरी नवोदय विद्यालय की परीक्षा देने जा रहा था. धमतरी से ही लकड़ियों से भरा ट्रक नगरी की…
K.W.N.S.-रायपुर। बिरनपुर में पक्षपात पूर्ण कार्रवाई के भाजपा के आरोप पर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि घटना का जो भी दोषी है, उनपर पुलिस ने कार्रवाई की है. बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है, मुद्दा बनाने का प्रयास किया जा रहा है. धार्मिक ध्रुवीकरण करने का प्रयास किया जा रहा है, घटना को राजनीतिक रूप देने का प्रयास किया जा रहा है. जो कानून तोड़ेगा, उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। कांग्रेस विधायक के बिरनपुर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात के सवाल पर मोहन मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विधायक दल को मिलने कहा है. जब…
K.W.N.S.-रायपुर। 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में बोरे बासी खाने की परंपरा शुरू की है। इसी कड़ी में 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश के मंत्री एवं विधायक बोरे बासी खाएंगे। इसी के साथ सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता से बोरे बासी खाने और बोरे बासी खाते हुए सोशल मीडिया में तस्वीर डालने की अपील की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सीधे साधे श्रमिकों और किसानों का मान बढ़ाने…
K.W.N.S.-रायपुर। कर्नाटक। कर्नाटक विधानसभा के पूर्व प्रचार प्रसार लगातार जारी है. इस बीच छग के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कर्नाटक के हवेरी ज़िले के हंगल तालुक़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर चुनाव पर चर्चा की एवं कांग्रेस के घोषणाओं के बारे में जानकारी दी। खरगे का बयान चर्चा में बीते दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को जहर उगलने वाला सांप करार दिया था। खरगे ने कहा कि पीएम मोदी वो सांप हैं जिसे चखने भर से आप मर जाएंगे। खरगे ने पीएम मोदी को लेकर यह बयान कर्नाटक के हावेरी में एक…