Author: admin

K.W.N.S.-मोहला-मानपुर। मानपुर दक्षिण वन परिक्षेत्र के औंधी-नवागढ़-नवागांव उपवन में मधुमक्खियों ने दर्जनभर लोगों पर हमला कर दिया. पेंदोड़ी गांव के छोटे बच्चे और युवाओं की टोली जंगल-पहाड़ की ओर घूमने के लिए निकले थे. इस दौरान मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया. मधुमक्खियों के डंक से 6 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं. जिन्हें औंधी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है. वहीं कुछ लोगों की हालत गंभीर है. वहीं कुछ और लोग जान बचाने के लिए जंगल-पहाड़ों में छिपे हुए हैं. फिलहाल 108 एम्बुलेंस बाकी के जख्मी लोगों को लेने के लिए रवाना हो गई…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज आभार सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया भी मौजूद हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आई महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों, मितानिनों, आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने गजमाला से मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री बघेल ने उत्कृष्ट कार्य के लिए छह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पांच मितानिनों को किया सम्मानित। वही मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामानों की प्रदर्शनी और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं से संबंधित स्टॉल का निरीक्षण किया।

Read More

K.W.N.S-रायपुर। गृह, जेल, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आज श्रमिकों के सम्मान में बोरे बासी खाकर दिन की शुरूआत की। उन्होंने बोरे बासी के साथ पारंपरिक तौर पर खाए जाने वाली पाताल चटनी, प्याज और बड़ी का भी स्वाद लिया। मंत्री श्री साहू ने सभी प्रदेशवासियों एवं श्रमिकों को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कहा कि श्रमिकों ने अपने कठिन श्रम से देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस योगदान को सम्मान देने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्रमिकों…

Read More

K.W.N.S-बिलासपुर। अवैध टिकिट दलालो की शिकायत मिलने पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर दिनांक 01.04.2023 से 30.04.2023 तक तीनों मंडलों में एक साथ अवैध टिकट दलालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर उचित कानूनी कार्यवाही की गई। अवैध टिकट दलाल अलग अलग व्यक्तिगत आई.डी. बनाकर उसका दुरुउपयोग करते हुए जरूरतमन्द यात्रियो को बेचते है । आई.आर.सी.टी.सी. के पोर्टल पर टिकट बनाकर अतिरिक्त लाभ लेकर तत्काल प्रिमियम एवं अन्य रिर्जवेशन टिकट बेचते है] जो कि धारा 143 रेलवे अधिनियम के तहत् दंडनीय अपराध है। इन गतिविधियो पर लगाम लगाने हेतु पुरे दक्षिण…

Read More

K.W.N.S-बिलासपुर। विगत वर्ष में बिलासपुर शहर का विकास बहुत तेजी से हुआ है इस शहर की भौगोलिक संरचना के हिस्से में नए रिहायशी इलाके भी जुड़े है । इस शहर के पश्चिम क्षेत्र उसलापुर में भी बड़ी संख्या में कार्य स्थल एवं निवास होना प्रारम्भ हुआ है । ऐसी स्थिति में उसलापुर स्टेशन भी एक नए उपनगरीय स्टेशन के रूप में विकसित करने का कार्य चरण बद्ध तरीके से किया जा रहा है । उसलापुर स्टेशन को बिलासपुर नगर का एक नया उपनगरीय स्टेशन के रूप में विकसित करने का कार्य प्रारंभ किया गया है एवं यहां रेल यात्रियों…

Read More

K.W.N.S-बलौदाबाजार। जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे युवक को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. जानकारी के अनुसार, ये हादसा बलौदाबाजार के ग्राम डोटोपार में हुआ है. जहां तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक cg04jd7839 STC ट्रांसपोर्ट ने सड़क पार करते आदमी को रौंद दिया. मृतक महेश केवट ग्राम मिरचिद थाना बिलाईगढ का निवासी है. वह अपने परिवार के किसी…

Read More

K.W.N.S-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमवीरों के सम्मान में प्रदेश भर से आये हज़ारों श्रमिकों के साथ आज बोरे-बासी का आनंद लिया। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित बोरे-बासी तिहार के सामूहिक भोज में मुख्यमंत्री ने अथान, चटनी, भाजी, बड़ी-बिजौरी और गोंदली के साथ जमीन में बैठकर बोरे-बासी खाई और श्रमिक दिवस मनाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि बोरे-बासी छत्तीसगढ़िया श्रमिकों की संस्कृति का अहम हिस्सा है और उनके सम्मान और योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए ही बोरे-बासी तिहार मनाया जा रहा है। बोरे-बासी श्रमिकों का प्रिय…

Read More

K.W.N.S-बेमेतरा। बेमेतरा में सड़क खूनी से लहूलुहान हो गई. भीषण सड़क हादसे में एक की मौत हो गई. वहीं पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है. मिली जानकारी के मुताबिक बेमेतरा नेशनल हाईवे 30 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं. युवक की लाश सडक पर बिछ गई. सड़क भी खून से लाल दिखी. राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. बताया जा रहा है…

Read More

K.W.N.S-रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दो महिला हितग्राहियों को ई-रिक्शा वितरित किए, इनमें राधिका देवांगन लाखे नगर एवं श्रीमती वैष्णवी सिंदूर शामिल हैं। निर्माण श्रमिक ई रिक्शा सहायता योजना के तहत निर्माण महिला श्रमिकों को यह रिक्शा प्रदान किया गया है। इस योजना में एक लाख रुपये का अनुदान शामिल है। इस मौके पर श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक मोहन मरकाम, पूर्व सांसद नंदकुमार साय सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। साइंस कॉलेज मैदान में श्रम विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई…

Read More

K.W.N.S-रायपुर। नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने बोरे बासी खाकर श्रम वीरों के प्रति आभार व्यक्त किया। आज देशभर में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर बोरे बासी तिहार मनाया जा रहा है। राज्य भर में आज बोरे बासी तिहार की कई तस्वीरे सामने आ रही है। आम जनता आज बढ़ चढ़कर इस तिहार को सेलिब्रेट कर रहे है। छत्तीसगढ़ के मंत्री और विधायक भी श्रमिक दिवस के अवसर पर बोरे बासी का आनंद ले रहे है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम श्रमिक दिवस के अवसर पर बोरे बासी…

Read More