Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। आज से ठीक पांचवें दिन यानी 10 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा. 13 मई को नतीजे आएंगे. नतीजे जो भी हों, लेकिन कर्नाटक चुनाव का असर छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है. कर्नाटक में कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के ऐलान के बाद छत्तीसगढ़ में भी राजनीति गरमा गई है. राजधानी रायपुर में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया. इससे एक दिन पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुंदरकांड का पाठ किया था. इसका नेतृत्व रायपुर दक्षिण विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रहे कन्हैया…

Read More

K.W.N.S.-बेमेतरा। जिला के नवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. जहां एनएसयूआई के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष अंशु केशरवानी ने इस वारदात को अंजाम दिया है. आरोपी पीड़िता के एफआईआर के बाद से नवागढ़ से फरार है. जिसकी तलाश में नवागढ़ थाने की पुलिस जुटी हुई है. नवागढ़ थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी अंशु केशरवानी ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया, जिसके बाद शादी से मुकर गया. मामले को लेकर पीड़िता ने नवागढ़ थाने में आकर अपनी…

Read More

K.W.N.S.-भिलाई। मैत्री नगर रिसाली निवासी निलिमा भट्टाचार्य का निधन 05 मई 2023 को हो गया है। उनका अंतिम संस्कार 06 मई 2023 को शिवनाथ मुक्तिधाम में किया जायेगा। वे एसबी भट्टाचार्य की पत्नी तथा सुजीत भट्टाचार्य व स्मिता भट्टाचार्य की माता थी।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रेक्षागृह में दो दिवसीय 18 वें युवा वैज्ञानिक सम्मेलन का 04 मई को समापन हुआ। इस समारोह में 19 चिन्हित विषयों में युवा वैज्ञानिकों को यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड- 2023 प्रदान किया गया। इसके साथ ही इन युवा वैज्ञानिकों को 21 हजार रूपए पुरस्कार राशि, मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साइंटिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित युवा वैज्ञानिक को किसी राष्ट्रीय प्रयोगशाला, राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र और विश्वविद्यालय में शोध कार्य के लिए अवसर प्रदान किया जाएगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि…

Read More

K.W.N.S.-जशपुर। जशपुर जिले के नेशनल हाईवे 43 के करंगाबहला के पास एक स्कॉर्पियो सड़क के किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला और बच्चे सहित पांच लोग घायल हो गए। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

Read More

K.W.N.S.-सूरजपुर। अक्सर लोग प्यार के जुनून में किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। प्यार में जीने-मरने की कसमें खाने वाले परवानों को तो आपने देखा ही होगा, लेकिन हम आपको एक ऐसी प्रेमिका के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर पहले प्रेमी की हत्या कर दी। सूरजपुर के लक्ष्मणपुर गांव में सुन्दरसाय नाम का एक विकलांग युवक रहता था। वह अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी रह रहा था। लेकिन साल 2014 में उसकी पत्नी का निधन हो गया। इसके बाद सुन्दरसाय को कमलापुर की रहने वाली भगमेन से प्यार हो…

Read More

K.W.N.S.-सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने कोविड-19 महामारी से जिले में मृत्यु हुए 26 व्यक्तियों के प्रकरणों के लिए अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की है। मृतकों के परिजनों को डीबीटी के माध्यम से ऑनलाइन 50 हजार रूपए प्रदान की जाएगी। जिले में जिन मृतकों के प्रकरण स्वीकृत हुए हैं, उनमें मनीराम चौहान पिता कार्तिकराम चौहान, गौरीबाई साहू पति सुखसिंह, सम्मेलाल चंन्द्रा पिता दरशराम चंन्द्रा, चक्रधर कुजूर पिता अजित राम कुजूर, गोटी लाल नवरत्न पिता मंशाराम, बिरजू जांगडे पिता गोपाल जांगडे, धनेश लहरे पिता महाराज लहरे, पितर सिंग गोंड पिता शेर सिंग, मनीराम केंवट पिता धनसाय, डोलचंद केंवट…

Read More

K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा. जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में युवती के यौन शोषण का मामला सामने आया है। युवती ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। इधर आरोपी किसी और लड़की से शादी करने जा रहा था, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हे बने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, खरौद निवासी निरंजन आदित्य (30 वर्ष) शादी का झांसा देकर पिछले 4 सालों से शिवरीनारायण थाना इलाके में रहने वाली युवती का यौन शोषण कर रहा था। पीड़िता ने बताया कि युवक से उसकी पहचान कोचिंग सेंटर में हुई थी। वो वहां पढ़ने के लिए…

Read More

K.W.N.S.- नारायणपुर। जिले में एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने आईईडी बरामद किया। बरामद की गई आईईडी को जवानों ने नष्ट कर दिया है। दरअसल, जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने जगह-जगह आईईडी प्लांट कर रखा है। अबूझमाड़ के कोडोली फुलमेटा के जंगल में डीआरजी और बीडीएस की टीम एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकली है। इस दौरान जवानों ने चार किलो का आईईडी बरामद किया और नष्ट किया। नारायणपुर SP पुष्कर शर्मा ने घटना की पुष्टि की। फिलहाल एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस पार्टी व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बजरंगबली व बजरंग बली के नाम पर बने धार्मिक सामाजिक संगठन के खिलाफ लगातार अमर्यादित व अशोभनीय टिप्पणी करते ही जा रहे है। इस बात से संपूर्ण सनातन समाज में रोष व्याप्त है। जिसे लेकर रायपुर दक्षिण विधानसभा के नागरिक , भाजपा , भाजयुमो , महिला मोर्चा सहित मोर्चा एवम प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता , सामाजिक संगठन द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना को लेकर बूढ़ेश्वर मंदिर चौक , बुढ़ापारा (हनुमान मंदिर के सामने ) में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। कार्यक्रम में रायपुर दक्षिण के विधायक एवं पूर्व…

Read More