Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
- बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
- प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ में शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित विशेष कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन, भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर और मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के मध्य हुए त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर के साक्षी बने। इस समझौते के अंतर्गत स्थापित होने वाले उद्यमिता केंद्र का निर्माण वर्ष 2025-26 में प्रारंभ होगा तथा इसे वर्ष 2027-28 तक पूर्ण रूप से क्रियाशील करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गांव-गांव तक…
publicuwatch24.-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले के जिला अस्पताल में शुरू हुई नियोनेटल केयर यूनिट बीमार नवजात शिशुओं के लिए संजीवनी साबित हो रही है। यहां कम वजन के, फेफड़ों में संक्रमण, रक्त की कमी लेकर पैदा हुए बच्चों का सफलता पूर्वक ईलाज हो रहा है। इसके लिए यूनिट में ऑक्सीजन सपोर्ट, इन्क्यूबेटर से लेकर भोजन के लिए फिडिंग ट्युब जैसे आधुनिक उपकरणों की भी व्यवस्था है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस युनिट की शुरूआत तक प्रसन्नता जताई है। उन्होंने यूनिट में ईलाज कराकर स्वस्थ हुए नवजातों और उनके माता-पिता को अपनी बधाई और शुभकामनाएं भी दी हैं।…
publicuwatch24.-रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने IED ब्लास्ट में घायल युवक से मुलाकात की। घायल युवक प्रमोद ककेम बीजापुर जिले के विख उसूर के ग्राम इलमिड़ी का निवासी है, X पोस्ट में गृहमंत्री विजय शर्मा ने लिखा, जहाँ रोज सब पानी के लिए जाते हैं वहीं IED लगा दिए।और प्रमोद ककेम चपेट में आ गए। निवासी – बीजापुर, विख उसूर, ग्राम इलमिड़ी बता दें कि युवक को दोनों हाथ में चोट लगी है। घायल अवस्था में युवक प्रमोद केकम को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पहले प्रमोद केकम को प्राथमिक उपचार दिया गया। उसके बाद उसे…
publicuwatch24.-रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा करेगी तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार शाम भाजपा शहर जिला कार्यालय एकात्म परिसर में जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे रायपुर शहर जिला के सभी 20 मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे आयोजित कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पूर्व विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन हेतु विशिष्ठ दिशानिर्देश प्रदान करना था आगामी 15 अगस्त के पूर्व भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा का आयोजन तय किया गया है । साथ…
publicuwatch24.-रायपुर । पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे और शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर के खिलाफ अब रायपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जेल परिसर के मुलाकात कक्षा में जबरन प्रवेश की वजह से उसके खिलाफ गंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। शोएब ढेबर पर जेल कर्मचारियों से बदसलूकी करने और सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने का भी आरोप लगा है। दरअसल, बुधवार (6 अगस्त) को शोएब जेल में बिना अनुमति मुलाकात कक्ष में घुस गए थे। जिसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें अगले 3 महीने के लिए बैन…
publicuwatch24.-महासमुंद। 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम के प्रथम चरण का आज सफल समापन हुआ। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” रखी गई है। प्रथम चरण के अंतिम दिन आज मिनी स्टेडियम से आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस तिरंगा यात्रा में जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, डीएमसी रेखराज शर्मा, एबीओ हीना ढाले, बीआरसीसी जागेश्वर सिन्हा, खेल अधिकारी अंजली बरमाल एवं हितेन्द्र साहू,, गाइडर नीलू…
publicuwatch24.–बलौदाबाजार। वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील के मार्गदर्शन में गुरुवार क़ो वन परिक्षेत्र देवपुर अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बया के प्रांगण में एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अभियान के अंतर्गत वनमहोत्सव का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छायादार एवं फलदार प्रजातियों के कुल 50 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में वर्तमान स्थिति पर विचार साझा करते हुए वृक्षारोपण जैसे प्रयासों की महत्ता पर बल दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एक पेड़ माँ के नाम पहल के माध्यम से वृक्षों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव और संरक्षण की प्रेरणा दी गई।वनमहोत्सव के इस आयोजन के माध्यम से…
publicuwatch24.-कवर्धा। बच्ची को पालने के बाद जन्म के महज दो दिन दिन बाद मंदिर में लावारिस छोड़ गई. घटना कबीरधाम जिले के चिल्फी घाट की है, जहां स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि को महज दो दिन की नवजात बच्ची लावारिस मिली है. अंधेरी रात में मासूम को कोई मंदिर में छोड़कर चला गया था. लोगों की सूचना पर मौके पर चिल्फी थाना पुलिस की टीम पहुँची. आरक्षक गंगा धुर्वे ने बिना देरी किए नवजात को कवर्धा जिला अस्पताल भिजवाया. डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की हालत स्थिर है, और वह सुरक्षित है. पुलिस अज्ञात…
publicuwatch24.-रायपुर। कांग्रेस द्वारा लगातार भाजपा नेताओं के खिलाफ की जा रही भद्दी बयानबाजी पर अब ‘जैसा का तैसा’ जवाब देने का फैसला भाजपा ने भी कर लिया है, ऐसा लगता है। कांग्रेस द्वारा इन दिनों लगातार असंसदीय शब्दों और भद्दे कार्टूनों का सहारा लेकर भाजपा नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसा करते हुए कांग्रेस अपने नेता राहुल गांधी की तरह ही किसी भी तरह की मर्यादा का ध्यान नहीं रखती है। कांग्रेस को शायद अभी तक यह भी लगता रहा है कि ‘पार्टी विथ डिफरेंस’ की छवि के कारण भाजपा उस भाषा में उसे जवाब नहीं दे…
publicuwatch24.-रायपुर। महाराष्ट्र सरकार के जनसंपर्क एवं सूचना विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का एक अध्ययन दल 5 से 7 अगस्त 2025 तक तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ में प्रवास पर रहा। इस दौरे का उद्देश्य छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सूचना, जनसंपर्क और शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में किए जा रहे नवीनतम नवाचारों और प्रभावी कार्यप्रणालियों का प्रत्यक्ष अवलोकन एवं अध्ययन करना था। अध्ययन दल में महाराष्ट्र शासन की उप सचिव श्रीमती समृद्धि अंगोलकर, निदेशक श्री किशोर गंगरडे सहित कुल छह वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। दल ने छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग एवं उसकी सहायक संस्था छत्तीसगढ़ संवाद की संपूर्ण…