Author: admin

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर मितान योजना की सेवाओं का विस्तार किया गया है. अब घर बैठे राशन कार्ड बनवाए जा सकेंगे. राशन-कार्ड बनवाने के लिए आप टोल फ्री नंबर 14545 डायल कर सकते हैं. बता दें कि राज्य सरकार द्वारा नागरिक सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है. लोगों को घर बैठे ही शासकीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसे लेकर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है कि ‘आप सबको बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि अब हमने राशन कार्ड को भी मितान योजना में शामिल करने…

Read More

K.W.N.S.-ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। हाल ही में रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने खूब पसंद किया था। वहीं, फिल्म के पहले गाने ‘जय श्री राम’ ने तो नया रिकॉर्ड ही बना दिया। फैंस को यह गाना खूब पसंद आया था। वहीं, अब फिल्म के दूसरे गाने की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ओम राउत की मैग्नम ओपस ‘आदिपुरुष’ का पहला गाना ‘जय श्री राम’ का जोश अभी थमा भी नहीं है और मेकर्स अब फिल्म का एक और गाना रिलीज करने वाले…

Read More

K.W.N.S.-मैनपुर। विकासखंड मैनपुर थाना अंतर्गत ग्राम जिडार निवासी उग्र निर्मलकर का बेटा प्रिंस निर्मलकर (8 वर्ष) गांव के ही खेल मैदान में साइकिल चलाते-चलाते साइकिल पर ही गिर गया, जिससे साइकिल में लगी रॉड प्रिंस निर्मलकर के आंख में अंदर तक घुस गया। साइकिल में लगी रॉड को काटकर घायल बालक को मैनपुर अस्पताल लाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल गरियाबंद भेज दिया गया। गरियाबंद से रायपुर भेज दिया गया है।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। ईस्ट कोस्ट रेलवे के वाल्टयर डिवीजन में दोहरीकरण कार्य होने के कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। श्रृंगवरपुकोटा- बोड्डावरा (SHRUNGAVARAPUKOTA- BODDAVARA) रेलवे स्टेशनों के मध्य नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। गाड़ी संख्या 08528 विशाखापट्टनम रायपुर पैसेंजर स्पेशल दिनांक 26 मई से 29 मई 2023 तक 4 दिनों के लिए रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 08527 रायपुर विशाखापट्टनम पैसेंजर स्पेशल 27 से 30 मई 2023 तक 4 दिनों के लिए रद्द रहेगी।

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना आज आमजनों के सपने साकार करने वाली योजना बन गयी है। योजनांतर्गत पशुपालकों को गोबर विक्रय से एक ओर अतिरिक्त आमदनी मिली, वहीं दूसरी ओर गोबर से वर्मी कम्पोस्ट खाद निर्माण एवं विक्रय ने महिलाओं को स्वरोजगार का नया जरिया दिया। कोरिया जिले के गौठानों में संचालित आजीविकामूलक गतिविधियों से स्व सहायता समूह की महिलाओं को जोड़ा गया है, कभी घरेलू कार्यों में व्यस्त रहने वाली ये महिलाएं आज दूसरों को लिए प्रेरणा बनीं हैं। महिलाएं अपनी सफ़लता की कहानी स्वयं बताते हुए कहती हैं कि गौठान गतिविधियों ने उनकी जिंदगी बदल…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा है कि राज्य में जनजातीय समुदायों की वाचिक परंपरा के संरक्षण के लिए इसको अभिलेखिकरण के साथ ही इस परंपरा से अगली पीढ़ी को अवगत कराना भी जरूरी है। डा.ॅ टेकाम आज आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में 3 दिवसीय ’जनजातीय वाचिकोत्सव 2023’ के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन 27 मई तक आदिमजातीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं राज्य शासन के सहयोग से किया जा रहा है। जनजातीय वाचिकोत्सव में 09 विधाओं में 240…

Read More

K.W.N.S.-जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झीरम घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि देने झीरम मेमोरियल पहुंचे है. इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीदों के परिजनों से मुलाकात की. झीरम श्रद्धांजलि दिवस के अवसर पर प्रदेश को पुनः शांति का टापू बनाने शपथ दिलाई गई. शहीदों के परिजनों को शाल और श्रीफल भेंट किया गया। संबोधन में सीएम भूपेश बघेल ने कहा झीरम घाटी की घटना को घटित हुए दस बरस हो गये। हर साल हम लोग झीरम के शहीदों को नमन करते है। जब भी 25 मई आता है हम सब का दिल भर जाता है। जो बच गए उन्होंने…

Read More

K.W.N.S.-कोरबा। कोरबा जिले के एक पेट्रोल पंप में अचानक बाइक में आग लग गई। दरअसल पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही युवक ने किक मारी बाइक धधक उठी। फिर पंप के कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि गर्मी और शार्ट सर्किट की वजह से बाइक में आग लगी। वहीं कर्मचारियों की सूझबूझ की वजह से बड़ी दुर्घटना टल गई। हादसा निहारिका स्थित कुमार पेट्रोल पंप में हुआ। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

Read More

K.W.N.S.- बिलासपुर। ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग कारोबार से लाभ कमाने का झांसा देकर सटोरियों ने दो छात्रों को एक फर्जी कंपनी का मालिक बनाया और उनके नाम पर खाता खुलवाया। साल भर के भीतर उनके खातों से 50 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हो गया। इनकम टैक्स की नोटिस मिलने पर मामले का खुलासा हुआ तो छात्रों ने तारबाहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सट्टेबाज और आईसीआईसीआई बैंक के एक कर्मचारी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विद्यानगर के अभय सिंह राठौर (22 वर्ष) बी कॉम फाइनल ईयर का छात्र है। उसका परिचय…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहाँ शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कुम्हरावंड जगदलपुर में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) के बस्तर संभाग स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल हुए। रीपा के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों एवं उत्पादन के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में इस पार्क की स्थापना की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रीपा के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजन किए जा रहे हैं। अब युवाओं को काम की तलाश में बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। योजनांतर्गत 2 करोड़ रूपए…

Read More