Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: admin
K.W.N.S.-रायपुर। रायगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की सोशल मीडिया में भी खासी धूम रही। विभिन्न सोशल मीडिया चौनलों में महोत्सव के 3 दिनों के कार्यक्रमों ने 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज जनरेट किए हैं। जिसका मतलब है राष्ट्रीय रामायण महोत्सव लगभग 1 करोड़ लोगों तक फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, ट्विटर के जरिए पहुंचा। रामायण महोत्सव के कार्यक्रमों का लगातार सीधा प्रसारण सोशल मीडिया पेजेस पर किया जा रहा था। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर राज्य और जिलों के प्रोफाइल्स से कार्यक्रमों से जुड़े अपडेट प्रसारित हो रहे थे। यूट्यूब चैनल्सऔर ट्वीट के माध्यम से भी लोग रामायण महोत्सव से जुड़े।…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल को 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तीन विश्व रिकार्ड प्राप्त हुए। इनमें गोबर पेंट से 3600 स्क्वैयर फीट की कैनवास पेंटिंग बनाये जाने पर लिमका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड, एक दिन में 12 लाख 38 हजार 116 पर्यावरण संरक्षण की शपथ लिये जाने पर स्टार बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड और वर्ल्ड रिकार्ड बुक की ट्राफियॉं व प्रमाण-पत्र मंत्री श्री मोहम्मद अकबर द्वारा मण्डल के अध्यक्ष श्री सुब्रत साहू को प्रदान किए। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण में जन-भागीदारी को जरूरी…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 6 जून को कोण्डागांव जिले में 213 करोड़ रुपये से अधिक के 527 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। इनमें 61.83 करोड़ रूपये लागत के 445 कार्यों का लोकार्पण और 151.93 करोड़ रूपये की लागत से 82 निर्माण कार्यों का भूमि पूजन शामिल है। इस मौके पर वे आमसभा को भी सम्बोधित करेंगे। साथ ही कलार समाज के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा जिन नए विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे इनमें मुख्य रूप से 20.86 करोड़ रूपए की लागत से 34.45 किलोमीटर लम्बी 5 नई सड़कों देऊरबाल से तरईबेड़ा,…
K.W.N.S.-दुर्ग। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रतिसप्ताह सोमवार को आयोजित जनदर्शन में आज कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी लेते हुए प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर जनदर्शन में कर्मचारी नगर के वार्डवासियों ने नाली निर्माण के लिए आवेदन सौंपा। उन्होंने बताया कि कर्मचारी नगर वार्ड नंबर 16 में एक सार्वजनिक नाली बनी हुई है, जो जीर्ण-शीर्ण हो जाने के कारण नाली पूर्ण रूप से बंद हो चुकी है। नाली न होने के कारण बरसात के मौसम…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर देने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा लगातार रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली जा रही है। इससे प्रदेश के लाखों युवा उत्साहित है और भर्ती परीक्षाओं के लिए बढ़-चढ़कर आवेदन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल की घोषणा के अनुरूप अभ्यर्थी व्यापमं की परीक्षाओं के लिए निःशुल्क आवेदन कर पा रहे हैं। साथ ही ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया को सरल बनाने से अभ्यर्थियों को आवेदन करने में बड़ी आसानी हो रही है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा परीक्षार्थियों को प्रोफाइल बनाने की सुविधा दी गई है, अपनी प्रोफाइल…
K.W.N.S.-रायपुर। छग की राजधानी रायपुर में दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई. जिससे तापमान में गिरावट आई है. साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. बता दें कि मौसम विभाग ने सुबह ही बुलेटिन जारी कर मौसम में परिवर्तन होने की संभावना जताई थी. मौसम वैज्ञानि के मुताबिक सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर अब धीरे धीरे कई प्रदेशों में दिख रहा है। छत्तीसगढ़ में बीते कल कई जिलों में बारिश देखने को मिली थी। इससे तापमान में गिरावट आई है और गर्मी से राहत भी लोगों को मिली है। रायपुर मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए…
K.W.N.S.-महासमुंद। महासमुंद में आज सोमवार विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रैली और विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये पर्यावरण और हरियाली के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। जिला मुख्यालय महासमुंद में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में वन विभाग के वन सुरक्षा कर्मचारियों ने रैली निकाली। जो वन विद्यालय से शुरू होकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ( स्वामी आत्मानंद स्कूल हिन्दी) तक गयी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि विकसित होते शहर के कारण हरियाली कम और कंक्रीट के जंगल बढ़ते जा रहे हैं। इसके कारण प्रदूषण के मामले में बढ़ोतरी हो रही है। यदि हम ने समय…
K.W.N.S.-रायपुर। दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। इसके साथ ही एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की एक विशेष टीम का गठन कर वाहन चोरी के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर पकड़ने हेतु भी लगाया गया है। जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की विशेष टीम द्वारा वाहन चोरी के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी…
K.W.N.S.-रायपुर। सरस्वती नगर में युवक पर प्राण घातक हमला करने वाले तीन चाकूबाज को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक ऋषि मलिक अपने दोस्त दीपक कुमार एवं मामा नानू नेताम के साथ अपने नानी के घर से खाना खाकर अपने घर मोतीलाल नगर कोटा जा रहे थे कि कुकुरबेडा सामुदायिक भवन के पास बैठे राज, जेडी उर्फ आकाश, अतुल तीनो प्रार्थी को देखकर पूर्व रंजीश पर से वाद विवाद कर गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देने लगे जिसे प्रार्थी द्वारा मना किया। तो आरोपी राज एवं अतुल पकड लिया एवं आरोपी जेडी उर्फ आकाश ने…
K.W.N.S.-सरगुजा। सरगुजा जिले के ऐतिहासिक रामगढ़ की पहचान अनेक रूपों में की जाती है। राम वनगमन पर्यटन परिपथ में शामिल रामगढ़ में विश्व की प्राचीन नाट्यशाला है। यहां रामगढ़ की पहाड़ियां महाकवि कालिदास के खंडकाव्य मेघदूत की प्रेरणा हैं। इस प्राचीन स्थल के महत्व को उल्लेखित करने और सुरम्यता का आनंद लेने यहां रामगढ़ महोत्सव मनाया जाता हैं। आषाढ़स्य प्रथमदिवसे यानी आषाढ़ माह के प्रथम दिवस प्रतिवर्ष रामगढ़ महोत्सव मनाया जाता है। इसी कड़ी में खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के मुख्य आतिथ्य में 4 जून रविवार को दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की…