Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: admin
publicuwatch24.कोंडागांव। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज रायपुर के नवीन विश्राम भवन में टीबी के मरीजों को सुपोषण उपलब्ध करा रहे प्रदेश भर के नि-क्षय मित्रों को सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम में टीबी के मरीजों को पोषण आहार का पैकेट भी वितरित किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नि-क्षय मित्र के रूप में टीबी के इलाजरत मरीजों के पोषण आहार की जिम्मेदारी उठा रहे नौ गैर-सरकारी व स्वयं सेवी संस्थाओं, नौ सार्वजनिक उपक्रमों एवं औद्योगिक कंपनियों, चार जनप्रतिनिधियों, निजी क्षेत्र के 11 अस्पतालों एवं डॉक्टरों, स्वास्थ्य विभाग के चार अधिकारियों तथा 14…
अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया होंगे मुख्य अतिथि
publicuwatch24.महासमुन्द। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 21 जून बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा महासमुन्द जिले के लिए जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंन्त्री डॉ शिव कुमार डहरिया को नामांकित किया गया है। 21 जून को जिला स्तरीय योग अभ्यास शासकीय आदर्श बालक हाईस्कूल मैदान ,महासमुन्द में सुबह 7 से 8 बजे तक आयोजित किया गया है। कलेक्टर प्रभात मलिक ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए अधिकारियों को ज़िम्मेदारी सौंपी है। कार्यक्रम के ज़िला नोडल अधिकारी एसडीएम महासमुंद होंगे। सहायक नोडल अधिकारी सीईओ जनपद…
publicuwatch24.रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज गायत्री नगर रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित जगन्नाथ महाप्रभु के रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की एवं भगवान के प्रथम सेवक के रूप में छेरा-पहरा की रस्म निभाई। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उपस्थित थे।
publicuwatch24.रायपुर। 1 जून से 15 जून तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए 2.40 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 4 करोड़ 79 लाख रूपए का ऑनलाईन अंतरण किया गया। गौठान समितियों को 4.67 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 3.26 करोड़ रूपए की लाभांश राशि का मुख्यमंत्री ने भुगतान किया। गौरतलब है कि गोधन न्याय योजना के तहत राज्य में हितग्राहियों को 475 करोड़ 95 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। आज 12.72 करोड़ के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 488 करोड़ 67 लाख रूपए हो गया है। यह यहां उल्लेखनीय है…
publicuwatch24.रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु से दूरभाष पर चर्चा कर उन्हें जन्मदिन और भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की है।
publicuwatch24..रायपुर। छत्तीसगढ़ी भाखा अउ साहित्य के तिहार कार्यक्रम का सोल्लास आयोजन सर्किट हाऊस के सभाकक्ष में हुआ।इस साहित्यिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरगुजा, बस्तर की बोली, छत्तीसगढ़ी लेखन, प्रकाशन, चिन्हारी, डिजिटल मीडिया पर चालीस से अधिक विद्वानों ने विचार व्यक्त किए।आरंभ में पद्मश्री विभूषित सर्वश्री मदन चौहान,डॉ भारती बंधु, अनूप रंजन पाण्डेय,उषा बारले ने दीप प्रज्वलित कर शुभकामनाएं दी। विविध विषयों पर दिन भर चले व्याख्यान माला का संचालन वरिष्ठ रंगकर्मी विजय मिश्रा ‘अमित’ ने किया। उन्होंने इस दौरान छत्तीसगढ़ी कहावत,पहेलियां,लोककला,संस्कृति की जानकारी मोहक अंदाज में दी। प्रभावी संचालन शैली -संवाद हेतु प्रभा खेतान फाउंडेशन कोलकाता की एग्जीक्यूटिव ट्रस्टी आनंदिता…
publicuwatch24.रायपुर। रायपुर में रेलवे इलाके के झाड़ियों में लगी आग ने बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। कई किलोमीटर दूर से लपटें और धुआं आसमान में उड़ता दिखाई दे रहा था। घटना WRS कॉलोनी के पिछले हिस्से की है यहां रेलवे का लोको शेड यार्ड है जहां ट्रेन के इंजन पहुंचते हैं। कई ट्रेनों के मेंटेनेंस का काम भी यहां होता है। इसी हिस्से के पास आग लगी। झाड़ियों से होती हुई आग ने जंगली इलाके को अपने चपेट में ले लिया और देखते ही देखते आग ने बड़ा रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने फायर…
publicuwatch24.रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की. हजारों श्रद्धालु पहुंचे पुरी भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा में शामिल होने के लिए हजारों श्रद्धालु पुरी पहुंच गये हैं और ओडिशा सरकार ने रथ यात्रा के लिए व्यापक बंदोबस्त किये हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. परिवहन आयुक्त अमिताभ ठाकुर ने बताया कि सुरक्षा बलों की 180 प्लाटून तैनात की गयी हैं. एक प्लाटून में 30 जवान होते हैं. एक अधिकारी ने बताया कि रथ यात्रा के लिए 125 विशेष…
publicuwatch24.धमतरी। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 9 वां योग दिवस पर जिले में जिला मुख्यालय स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी, गायत्री आयुष पॉली प्राकृतिक चिकित्सा क्लिनिक के पास हटकेशर धमतरी में 21 जून को सुबह 7 बजे से सामुहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के लिए भारत सरकार आयुष मंत्रालय नई दिल्ली से दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसके तहत प्रदेश के प्रत्येक ग्रामीण और नगरीय निकायों में ’एक विश्व एक स्वास्थ्य’ थीम पर योगाभ्यास किया जाना है। कलेक्टर ने जिले…
publicuwatch24.रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर पूजा-अर्चना की. रथयात्रा से मुख्यमंत्री पूजा करके प्रतिमाओं को सिर पर विराजित करके रथ तक लेकर आए. मुख्यमंत्री ने रथयात्रा से पहले छेरापहरा (रथ के आगे सोने से बनी झाड़ू से बुहारना) की रस्म अदा की. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार सुबह गायत्री नगर जगन्नाथ मंदिर पहुँचकर श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुए. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल, विधायक विकास उपाध्याय, रायपुर…