Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: admin
publicuwatch24.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग सलाहकार परिषद की पहली बैठक आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने सलाहकार परिषद् की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग के हितों की सुरक्षा, कल्याण एवं सर्वांगीण विकास के लिए राज्य शासन को परामर्श देने हेतु सलाहकार परिषद का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल सभी वर्गों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। विशेषकर समाज के शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक विकास, व्यवसाय, रोजगार पर ध्यान देना चाहिए। गौठानों…
publicuwatch24.-दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए विकासखंड धमधा अंतर्गत 6 कार्याे के लिए 37 लाख 99 हजार 578 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। लोकसभा सांसद विजय बघेल द्वारा अनुशंसित उक्त कार्याे का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा द्वारा की जाएगी। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत धमधा के अंतर्गत ग्राम अछोटी में सीसी रोड निर्माण सतनाम मोहल्ला के लिए 6 लाख 99 हजार 894 रूपए, ग्राम मेड़ेसरा में सीसी रोड निर्माण के लिए 6 लाख,…
जिले में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होनी चाहिए परेशानी – कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा
publicuwatch24.-रायगढ़। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि जिले में अच्छी बारिश के मद्देनजर कृषि कार्य में तेजी आयी है, जिसके कारण खाद-बीज की मांग बढ़ जाएगी। मांग के अनुरूप वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध हैं। उन्होंने सभी एसडीएम को सोसायटियों के निरीक्षण के निर्देश दिए एवं कहा कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। इस दौरान कलेक्टर सिन्हा ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए स्कूलों में किताबें और गणवेश वितरण की जानकारी ली। विभागीय अधिकारी ने बताया कि एक सेट…
publicuwatch24.-कवर्धा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट-मुलाकात के दौरान जिले के विकास के लिए की गई घोषणाओं पर अमल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा किए गए घोषणाओं में 18 घोषणाओं को पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही अन्य घोषणाओं के लिए विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा एवं उनके निर्देशों की कंपलाएंस की समीक्षा की। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के रोजगार मूलक और शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर प्रगति लाने आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री की घोषणाओं…
publicuwatch24.-रायपुर। प्रधानमंत्री सिर्फ हिंदू-मुसलमान के हिसाब से क्यों सोचते हैं। छत्तीसगढ़ में आदिवासी हैं और उनके नियम रूढ़ी परंपरा के अनुसार है। अब समान नागरिक संहिता लागू कर देंगे तो उनके रूढ़ी परंपरा का क्या होगा। PM मोदी की UCC पर की गई टिप्पणी पर छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने ये बात कही है। समान नागरिक संहिता पर पीएम मोदी बोले- वोट बैंक की भूखी पार्टियां फैला रहीं भ्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समान नागरिक संहिता पर दो टूक बयान देते हुए कहा कि सियासी फायदे के लिए विपक्ष यूसीसी का इस्तेमाल कर रहा है। वोट बैंक की भूखी…
समय सीमा की बैठक : जिले के बच्चों को नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल एवं प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश दिलाने हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त करना सुनिश्चित करें – कलेक्टर
publicuwatch24.-नारायणपुर। कलेक्टर अजीत वसन्त की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक आयोजित की गई। उन्होने समय सीमा के लंबित प्रकरणों एवं पत्रों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समय सीमा मे प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करें ताकि राज्य शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांवो के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। बैठक मे कलेक्टर ने कहा कि जिले में संचालित आश्रम एवं छात्रावासों के मरम्मत के कार्य को प्राथमिकता से पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होने हैण्डपंप की मरम्मत, जाति प्रमाण पत्र, किसानों के केसीसी कार्ड…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने वर्ल्ड बैंक ने मंजूर की 2460 करोड़ रूपए की राशि
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छतीसगढ़ के स्कूलों में बेहतर आधारभूत ढांचे के साथ शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, सीनियर सेकेंडरी स्तर पर विज्ञान एवं वाणिज्य की शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए वर्ल्ड बैंक ने छत्तीसगढ़ को लगभग 2460 करोड़ रूपए की राशि मंजूर की है। इस परियोजना से गरीब और कमजोर वर्ग से आने वाले लगभग 40 लाख छात्र लाभान्वित होंगे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा को मजबूत बनाने के साथ ही गरीब वर्ग के प्रतिभावान छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिंदी माध्यम में उत्कृष्ट स्कूल प्रारंभ…
publicuwatch24.-रायपुर। गोधन न्याय योजना शुरू होने से ग्रामीण इलाकों में रोजगार के कई नये रास्ते खुले हैं। गौठानों में गोबर विक्रय, वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट निर्माण सहित अन्य आर्थिक गतिविधियों से जुड़कर ग्रामीण भी आर्थिक संपन्नता की ओर बढ़ रहे हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं भी गौठानों से जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। ये महिलाएं अपने परिवार में आर्थिक भागीदारी के साथ जरूरतों को पूरा करने में भी अब अपना सहयोग प्रदान कर रही हैं। गोधन न्याय योजना बिलासपुर जिले के विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम पंचायत ठरकपुर में मां गायत्री स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने…
मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ से भारतीय थल सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ से भारतीय थल सेना में नवनियुक्त लेफ्टिनेंट अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ से बालोद के श्री चिन्मय ठाकुर, कांकेर से श्री धनंजय साहू, सक्ति से श्री सौरभ कपूर, रायपुर से श्री कुशाग्र गर्ग व भिलाई से श्री प्रिंस बत्रा को चार वर्षों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न होने पर भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि विगत 10 जून को आईएमए देहरादून में पासिंग आउट परेड सम्पन्न हुई। जुलाई माह में…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग सलाहकार परिषद् की प्रथम बैठक शुरू
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग सलाहकार परिषद् की प्रथम बैठक शुरू अनुसूचित जाति, जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम भी बैठक में उपस्थित हैं। बैठक में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया भी उपस्थित हैं।