Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार

    November 29, 2026

    कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 29, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र

    November 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
    • कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र
    • सरगुजा की खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान, फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की अकादमियां होंगी स्थापित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के सपनों को मिलेंगे अंतरिक्ष की ऊंचाइयों तक पहुंचने के पंख : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
    • रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 29
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

      November 29, 2026

      रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण

      November 28, 2026

      छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बना छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह

      November 28, 2026

      स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

      November 28, 2026

      गांव की बिजली से गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का नया मॉडल : मुख्यमंत्री साय

      November 28, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    सरगुजा

    कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherNovember 29, 2026No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    मुख्यमंत्री संभागीय कंवर समाज सम्मेलन एवं करमा तिहार में हुए शामिल, समाजजनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से किया आत्मीय स्वागत

    Publicuwatch24om-अंबिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपराएं और सामाजिक मूल्य छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर हैं। समाज ने अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को पीढ़ी-दर-पीढ़ी सहेजकर रखा है। सामाजिक एकजुटता, शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के साथ समाज को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। राज्य सरकार कंवर समाज सहित सभी समाजों के सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।
    मुख्यमंत्री साय आज अंबिकापुर के राजमोहनी देवी ऑडिटोरियम में आयोजित संभागीय कंवर समाज सम्मेलन एवं करमा तिहार को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर समाजजनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार मुख्यमंत्री के पांव पखारकर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने इस स्नेह और सम्मान के लिए समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कंवर समाज के आध्यात्मिक एवं सामाजिक उत्थान में पूज्य गहिरा गुरु जी का अविस्मरणीय योगदान रहा है। उन्होंने समाज को अच्छाई, सदाचार, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक गौरव के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुट रहने और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा देती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कंवर समाज सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त समाज है। समाज के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद से ही उन्हें प्रदेश की सेवा करने का अवसर मिला है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाना है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों का पक्के घर का सपना साकार किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना से माताओं-बहनों को आर्थिक संबल मिल रहा है। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित में पारिश्रमिक बढ़ाकर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा किया गया है। चरण पादुका योजना, रामलला दर्शन योजना और तीर्थ यात्रा योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से भी प्रदेशवासियों को लाभान्वित किया जा रहा है।
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुशासन का वास्तविक अर्थ है कि शासन की सेवाएं आम नागरिकों तक आसानी से पहुंचें और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान हो। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शुरू की गई है। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से 900 से अधिक शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। नागरिक घर बैठे विभिन्न प्रमाणपत्र एवं अन्य शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्रों के माध्यम से बैंकिंग सहित अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सरकार का प्रयास है कि दूरस्थ अंचलों के नागरिकों को भी शासकीय सुविधाओं के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
    कंवर समाज के भवनों और करमा दलों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्मेलन में कंवर समाज के सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने सरगुजा में संभागीय कंवर समाज भवन के निर्माण के लिए 75 लाख रुपये, सूरजपुर एवं बलरामपुर जिलों में कंवर समाज के सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिए 50-50 लाख रुपये तथा चेंद्रा में कंवर समाज भवन के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की।
    मुख्यमंत्री ने पारंपरिक करमा नृत्य और लोकसंस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक करमा दल को 20-20 हजार रुपये देने की भी घोषणा की।
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि करमा तिहार हमारी लोकआस्था, प्रकृति के प्रति सम्मान और सामुदायिक एकता का जीवंत प्रतीक है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकजुटता को मजबूत करते हैं। उन्होंने समाजजनों से अपनी समृद्ध परंपराओं को सहेजने तथा युवाओं को शिक्षा और प्रगति के नए अवसरों से जोड़ने का आह्वान किया।
    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कंवर समाज के प्रमुखों एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया।
    शिक्षा, सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक संरक्षण से आगे बढ़ेगा समाज
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का आधार शिक्षा, जागरूकता और एकजुटता है। कंवर समाज अपनी समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखते हुए विकास की मुख्यधारा में निरंतर आगे बढ़े। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, रोजगार और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर समाज एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाने का आह्वान किया।
    छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने कहा कि सामाजिक एकता ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। अपनी परंपराओं, संस्कृति और रीति-रिवाजों को सहेजते हुए संगठित प्रयासों से ही समाज के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, जिला पंचायत सरगुजा की अध्यक्ष निरूपा सिंह, जिला पंचायत सूरजपुर की अध्यक्ष चंद्रमणि पैकरा, नगर निगम महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर टिन्नी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कंवर समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठ समाजजन एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    सरगुजा की खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान, फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की अकादमियां होंगी स्थापित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 29, 2026

    ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 29, 2026

    चार ग्राम पंचायतों और तीन आश्रित गांवों के किसानों को मिली नजदीक में धान विक्रय की सुविधा

    November 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    बिलासपुर

    सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार

    By Publicuwatch AutherNovember 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन की पहल से युवाओं के भविष्य संवारने की राह हो…

    कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 29, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र

    November 29, 2026

    सरगुजा की खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान, फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की अकादमियां होंगी स्थापित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 29, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार

    November 29, 2026

    कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 29, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र

    November 29, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.