Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार

    November 29, 2026

    कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 29, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र

    November 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
    • कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र
    • सरगुजा की खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान, फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की अकादमियां होंगी स्थापित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के सपनों को मिलेंगे अंतरिक्ष की ऊंचाइयों तक पहुंचने के पंख : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
    • रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 29
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

      November 29, 2026

      रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण

      November 28, 2026

      छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बना छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह

      November 28, 2026

      स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

      November 28, 2026

      गांव की बिजली से गांव का विकास, यही ग्रामीण आत्मनिर्भरता का नया मॉडल : मुख्यमंत्री साय

      November 28, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » सरगुजा की खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान, फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की अकादमियां होंगी स्थापित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    सरगुजा

    सरगुजा की खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान, फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की अकादमियां होंगी स्थापित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherNovember 29, 2026No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    मुख्यमंत्री साय के मुख्य आतिथ्य में संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026-27 का भव्य समापन

    Publicuwatch24om-अंबिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026-27 के भव्य समापन समारोह में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने सरगुजा में फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की खेल अकादमियां स्थापित करने की महत्वपूर्ण घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरगुजा की धरती खेल प्रतिभाओं से समृद्ध है। यहां के युवाओं में प्रतिभा, परिश्रम और आगे बढ़ने का अद्भुत जज्बा है। हमारी सरकार का संकल्प है कि ग्रामीण और दूरस्थ वनांचलों की प्रतिभाओं को भी आधुनिक खेल सुविधाएं, उत्कृष्ट प्रशिक्षण और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध हों, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा सकें।
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरगुजा ओलंपिक केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ग्रामीण और जनजातीय अंचलों की प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और उनके सपनों को नई दिशा देने का सशक्त अभियान है। उन्होंने कहा कि खेल मैदान में उतरने वाला हर खिलाड़ी अपने साथ एक सपना लेकर आता है। हमारा प्रयास है कि संसाधनों के अभाव में किसी भी प्रतिभा का सपना अधूरा न रह जाए। सरगुजा ओलंपिक जैसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास जगाने के साथ उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बड़ा अवसर प्रदान कर रहे हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल हमें अनुशासन, टीम भावना, संघर्ष और चुनौतियों का सामना करना सिखाते हैं। मैदान में हार और जीत से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना और निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    सरगुजा ओलंपिक में 4.16 लाख से अधिक पंजीयन, बालिकाओं ने भी दिखाया उत्साह
    मुख्यमंत्री साय ने सरगुजा ओलंपिक के प्रति बढ़ते उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि पिछले संस्करण में लगभग साढ़े तीन लाख खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया था, जबकि इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 4 लाख 16 हजार से अधिक हो गई है। विशेष रूप से बालिकाओं की उत्साहजनक भागीदारी इस आयोजन की बड़ी उपलब्धि है।
    उन्होंने कहा कि विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के माध्यम से दूरस्थ गांवों और वनांचलों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। यह आयोजन सरगुजा में खेल संस्कृति को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को स्वस्थ, सक्रिय और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है।
    सरगुजा में स्थापित होंगी फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की अकादमियां
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा संभाग की खेल प्रतिभाओं को बड़ी सौगात देते हुए फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की अकादमियां स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन अकादमियों के माध्यम से क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और विशेषज्ञ प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ऐसा खेल वातावरण विकसित कर रही है, जिसमें प्रतिभाओं की पहचान से लेकर प्रशिक्षण, प्रतिस्पर्धा, प्रोत्साहन और रोजगार तक के अवसर उपलब्ध हों। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में सरगुजा की खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का परचम लहराएंगी।
    खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिवर्ष 100 करोड़ रुपये का प्रावधान
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को नई पहचान और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अभूतपूर्व अवसर मिल रहे हैं। इसी दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार भी खेल अधोसंरचना के विकास और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए राज्य के बजट में प्रतिवर्ष 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। नवा रायपुर और जशपुर में तीरंदाजी अकादमी, बस्तर में आवासीय खेल अकादमी तथा वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट्स योजना के अंतर्गत जिलों में प्रशिक्षण केंद्र विकसित किए जा रहे हैं। नवा रायपुर में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण भी किया जा रहा है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ हॉकी लीग जैसे आयोजनों से खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्राप्त हो रहा है। राज्य खेल अलंकरण के माध्यम से अब तक 1,143 खिलाड़ियों को लाभान्वित किया गया है। वहीं 156 खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित कर शासकीय सेवा में अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गई है।
    ओलंपिक पदक विजेताओं के लिए तीन करोड़ रुपये तक की प्रोत्साहन राशि
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक और राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी यादव ने भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।
    उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए 21 लाख रुपये तथा स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं के लिए क्रमशः 3 करोड़, 2 करोड़ और 1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया गया है। सरकार का उद्देश्य खिलाड़ियों को हर स्तर पर प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी प्रतिभा के अनुरूप आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।
    तीन दिनों तक 11 खेल विधाओं में दिखा खिलाड़ियों का जोश
    ‘खेले बर आगू आहू, सरगुजा के मान बढ़ाहू’ के प्रेरक संदेश के साथ आयोजित सरगुजा ओलंपिक में तीन दिनों तक 11 खेल विधाओं में रोमांचक मुकाबले हुए। संभाग के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, कौशल, शारीरिक क्षमता और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
    समापन समारोह में खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर अनुशासन और एकजुटता का परिचय दिया। मुख्यमंत्री साय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह में खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
    ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का माध्यम बना सरगुजा ओलंपिक : मंत्री राजेश अग्रवाल
    समारोह को संबोधित करते हुए पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रारंभ सरगुजा ओलंपिक ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। इसके जरिए खिलाड़ियों को विकासखंड से लेकर जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के अवसर मिल रहे हैं।
    उन्होंने कहा कि खेलों में हार और जीत दोनों ही महत्वपूर्ण अनुभव देते हैं। खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
    छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और अभ्यास के माध्यम से अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया।
    इस अवसर पर एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता कबड्डी खिलाड़ी सुसंजू देवी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों से अपने अनुभव साझा करते हुए उन्हें बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।
    समापन समारोह में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, नगर निगम महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, खेल एवं युवा संचालक आकांक्षा खलखो, पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा, कलेक्टर अजीत वसंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल तथा जिला पंचायत सीईओ रोमा श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, खेल प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 29, 2026

    ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 29, 2026

    चार ग्राम पंचायतों और तीन आश्रित गांवों के किसानों को मिली नजदीक में धान विक्रय की सुविधा

    November 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    बिलासपुर

    सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार

    By Publicuwatch AutherNovember 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन की पहल से युवाओं के भविष्य संवारने की राह हो…

    कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 29, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र

    November 29, 2026

    सरगुजा की खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान, फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की अकादमियां होंगी स्थापित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 29, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार

    November 29, 2026

    कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 29, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र

    November 29, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.