publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा में हमारी माटी की सोंधी महक, पुरखों के संस्कार और छत्तीसगढ़ की आत्मीयता रची-बसी है.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी सांस्कृतिक विरासत और स्वाभिमान का प्रतीक है. हमारे लोकगीतों, लोककथाओं, तीज-त्योहारों और परंपराओं में छत्तीसगढ़ी की मिठास और आत्मीयता झलकती है. छत्तीसगढ़ी भाषा पीढ़ियों से हमारी संस्कृति और जीवन मूल्यों को सहेजते हुए हमें अपनी जड़ों से जोड़े हुए है.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसी भी भाषा की वास्तविक समृद्धि उसके अधिकाधिक उपयोग और नई पीढ़ी से जुड़ाव में निहित होती है. हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व करने के साथ ही इसे दैनिक व्यवहार, साहित्य, शिक्षा और रचनात्मक अभिव्यक्ति में अधिक से अधिक स्थान देना चाहिए.
CM साय ने की मातृभाषा के सरंक्षण और संवर्धन का संकल्प लेने की अपील
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर हम सब अपनी मातृभाषा के मान-सम्मान को और बढ़ाने तथा इसके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लें, ताकि हमारी भाषा की मिठास और सांस्कृतिक विरासत आने वाली पीढ़ियों तक अक्षुण्ण बनी रहे.
Trending
- रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राज्यपाल डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की
- शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि
- छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई
- अवैध क्लीनिकों और झोलाछाप डॉक्टरों पर कसेगा शिकंजा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गठित हुई जिला स्तरीय जांच समिति
- छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस : CM साय ने प्रदेशवासियों से की मातृभाषा के सरंक्षण और संवर्धन का संकल्प लेने की अपील
- परिसीमन से छत्तीसगढ़ को मिलेंगी 45 नई विधानसभा सीटें! CM विष्णुदेव साय बोले- ज्यादा लोगों को मिलेगा प्रतिनिधित्व करने का अवसर
- रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवाज की संवेदनशील पहल, हैप्पी स्कूल के 111 बच्चों को बांटे गर्म स्वेटर
Saturday, November 28
