जनदर्शन में बुजुर्ग दादी की गुहार पर मुख्यमंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता, आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में आज एक पिता अपने छह वर्षीय बेटे के बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर पहुंचे। रायपुर के आमानाका क्षेत्र के कुकुरबेड़ा निवासी अमित कोटांगले अपनी बुजुर्ग माता हिरकना बाई कोटांगले के साथ बेटे छयांश के पैरों के ऑपरेशन के लिए सहायता की गुहार लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बच्चे का ऑपरेशन अब तक नहीं हो पा रहा था। मुख्यमंत्री साय ने परिवार की व्यथा को गंभीरता से सुना और तत्काल उपचार के निर्देश दिए।
अमित ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके दोनों बच्चों को जन्म से ही पैरों में चलने-फिरने की समस्या है। काफी कठिनाइयों के बीच उन्होंने बड़े बेटे का ऑपरेशन करवाया, जिसके बाद वह अब स्वस्थ है। लेकिन छोटे बेटे छयांश का ऑपरेशन आर्थिक तंगी के कारण नहीं हो पा रहा। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी का निधन हो चुका है। दोनों बच्चों की परवरिश और घर की जिम्मेदारी वे अपनी बुजुर्ग माता और बहन के साथ मिलकर संभाल रहे हैं। सीमित संसाधनों में बेटे का इलाज कराना उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया था।
परिवार की इस कठिन परिस्थिति को समझते हुए मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बालक छयांश के पैरों के ऑपरेशन और बेहतर उपचार के लिए आवश्यक सहायता की तत्काल व्यवस्था की जाए। उनके निर्देश पर उपचार के लिए सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Trending
- चार ग्राम पंचायतों और तीन आश्रित गांवों के किसानों को मिली नजदीक में धान विक्रय की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छह वर्षीय छयांश के पैरों का होगा पूरा उपचार, आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा
- नन्हे पार्थ साहू के बेहतर इलाज की होगी व्यवस्था, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
- एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण
- संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन
- राम नगर धान खरीदी केंद्र पहुंचे प्रभारी मंत्री बघेल, किसानों से किया आत्मीय संवाद, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
Thursday, November 26
