Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छह वर्षीय छयांश के पैरों का होगा पूरा उपचार, आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा

    November 26, 2026

    नन्हे पार्थ साहू के बेहतर इलाज की होगी व्यवस्था, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    November 26, 2026

    एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छह वर्षीय छयांश के पैरों का होगा पूरा उपचार, आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा
    • नन्हे पार्थ साहू के बेहतर इलाज की होगी व्यवस्था, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
    • एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण
    • संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन
    • राम नगर धान खरीदी केंद्र पहुंचे प्रभारी मंत्री बघेल, किसानों से किया आत्मीय संवाद, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
    • लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
    • छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
    • भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 26
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छह वर्षीय छयांश के पैरों का होगा पूरा उपचार, आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा

      November 26, 2026

      नन्हे पार्थ साहू के बेहतर इलाज की होगी व्यवस्था, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

      November 26, 2026

      एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण

      November 26, 2026

      राम नगर धान खरीदी केंद्र पहुंचे प्रभारी मंत्री बघेल, किसानों से किया आत्मीय संवाद, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

      November 26, 2026

      लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस

      November 26, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण
    रायपुर

    एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherNovember 26, 2026No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-रायपुर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, रायपुर में खेत बचाओ अभियानदृरबी 2026 के अंतर्गत किसान जागरूकता एवं सरसों की उन्नत खेती पर प्रायोगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को धान की कटाई के बाद फसल अवशेषों के वैज्ञानिक प्रबंधन, रबी फसलों के विविधीकरण तथा सरसों की उन्नत खेती की तकनीकों की जानकारी दी गई।
    इस अवसर पर संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉ. पंकज शर्मा ने किसानों को धान की कटाई के बाद खेत में बचे फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों को जलाने के बजाय मल्चर जैसे आधुनिक कृषि यंत्रों की सहायता से छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मिट्टी में मिलाना चाहिए। इससे मिट्टी में जैविक पदार्थों की मात्रा बढ़ती है, मृदा संरचना में सुधार होता है तथा भूमि की उर्वरता एवं स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद मिलती है। उन्होंने किसानों को धान की समय पर कटाई, खेत की उचित तैयारी और उपलब्ध समय का बेहतर उपयोग करते हुए रबी मौसम में दलहनी एवं तिलहनी फसलों की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।
    डॉ. शर्मा ने विशेष रूप से सरसों की खेती की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सरसों कम बीज दर एवं सीमित सिंचाई में भी अच्छी उपज देने वाली एक महत्वपूर्ण तिलहनी फसल है। उन्होंने सरसों की उन्नत किस्म क्त्डत् 150-35 की विशेषताओं के साथ बुवाई का उपयुक्त समय, बीज दर, कतारों के बीच दूरी, उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई तथा फसल की अन्य आवश्यक कृषि क्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरसों की समय पर, विशेषकर दिसंबर के प्रथम सप्ताह से पूर्व बुवाई तथा वैज्ञानिक फसल प्रबंधन अपनाने पर लगभग 10-12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उपज प्राप्त की जा सकती है। तथा यह लगभग 95-110 दिनों में पककर तैयार हो जाती है। इस प्रकार किसान कम अवधि में सरसों की खेती से अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं।
    प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी एवं व्यावहारिक बनाने के उद्देश्य से किसानों को संस्थान के प्रक्षेत्र में ले जाकर सरसों की किस्म क्त्डत् 150-35 के अंतर्गत लगाए गए प्रदर्शन का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया गया। डॉ. शर्मा ने खेत में खड़ी फसल के पौधों की स्थिति दिखाते हुए वर्तमान अवस्था में की जाने वाली आवश्यक कृषि क्रियाओं, फसल प्रबंधन एवं बेहतर उत्पादन के लिए अपनाई जाने वाली वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी। इससे किसानों को सरसों की उन्नत खेती की तकनीकों को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर मिला।
    कार्यक्रम में ग्राम पचेरी, बिठिया एवं बेलटुकरी से आए कुल 35 कृषक एवं कृषक महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बेलटुकरी के सरपंच श्री संतोष कुर्रे भी उपस्थित रहे। किसानों को लगभग 50 एकड़ क्षेत्र में सरसों की खेती के लिए उन्नत किस्म क्त्डत् 150-35 का बीज भी वितरित किया गया, ताकि वे अपने खेतों में इस तकनीक को अपनाकर तिलहनी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा दे सकें।
    कार्यक्रम का समन्वय डॉ. के.सी. शर्मा द्वारा किया गया। इस पहल के माध्यम से किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं रबी मौसम में सरसों की उन्नत खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छह वर्षीय छयांश के पैरों का होगा पूरा उपचार, आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा

    November 26, 2026

    नन्हे पार्थ साहू के बेहतर इलाज की होगी व्यवस्था, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    November 26, 2026

    राम नगर धान खरीदी केंद्र पहुंचे प्रभारी मंत्री बघेल, किसानों से किया आत्मीय संवाद, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    November 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    रायपुर

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छह वर्षीय छयांश के पैरों का होगा पूरा उपचार, आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा

    By Publicuwatch AutherNovember 26, 2026

    जनदर्शन में बुजुर्ग दादी की गुहार पर मुख्यमंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता, आर्थिक तंगी नहीं बनेगी…

    नन्हे पार्थ साहू के बेहतर इलाज की होगी व्यवस्था, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    November 26, 2026

    एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण

    November 26, 2026

    संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

    November 26, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छह वर्षीय छयांश के पैरों का होगा पूरा उपचार, आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा

    November 26, 2026

    नन्हे पार्थ साहू के बेहतर इलाज की होगी व्यवस्था, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    November 26, 2026

    एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण

    November 26, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.