Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल

    November 22, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन

    November 22, 2026

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन

    November 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल
    • अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
    • अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
    • अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त
    • दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- मंत्री केदार कश्यप
    • बस्तर में शांति और सुरक्षा के बेहतर वातावरण से नए अवसर की संभावनाएं खुल रही हैं- वनमंत्री कश्यप
    • गांवों के विकास और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय
    • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 22
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

      November 22, 2026

      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

      November 22, 2026

      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित

      November 22, 2026

      मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल

      November 22, 2026

      केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

      November 22, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
    छत्तीसगढ

    अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherNovember 22, 2026No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने किया पवेलियन का अवलोकन

    Publicuwatch24.com-रायपुर। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की अपार संभावनाएं देशभर के आगंतुकों को आकर्षित कर रही हैं। रविवार के अवकाश के कारण व्यापार मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों के बीच छत्तीसगढ़ पवेलियन विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। विशेष रूप से छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के स्टॉल पर आगंतुकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों की मनमोहक तस्वीरों, चित्रकोट जलप्रपात के आकर्षक प्रतिरूप, आधुनिक आभासी वास्तविकता तकनीक और छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की जीवंत प्रस्तुतियों ने दिल्लीवासियों को छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विविधता से रूबरू कराया।
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई दिशा मिल रही है। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग द्वारा राज्य के प्रसिद्ध धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति राज्य की पर्यटन संभावनाओं को देशभर के पर्यटकों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है।
    बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों ने बढ़ाया आगंतुकों का आकर्षण
    छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के स्टॉल पर बस्तर अंचल के प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की नई संभावनाओं को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है। नक्सलवाद के प्रभाव से मुक्त हो रहे बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित मनोरम जलप्रपात, पर्वतीय स्थल, ऐतिहासिक धरोहर और जनजातीय संस्कृति के प्रति आगंतुकों ने विशेष रुचि दिखाई।
    स्टॉल पर उपस्थित पर्यटन विभाग के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी प्रमिल वर्मा ने आगंतुकों को छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नारायणपुर जिले के प्रसिद्ध हांदवाड़ा जलप्रपात, जिसे बाहुबली जलप्रपात के नाम से भी जाना जाता है, की प्राकृतिक भव्यता से लोगों को परिचित कराया। घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच स्थित इस जलप्रपात की खूबसूरती ने पर्यटकों को विशेष रूप से प्रभावित किया।
    इसी प्रकार दंतेवाड़ा जिले की ऊंची पहाड़ी पर स्थित प्राचीन ढोलकल गणेश प्रतिमा, बीजापुर जिले के नंबी जलप्रपात और कोंडागांव जिले के टाटामारी पर्यटन स्थल की जानकारी प्राप्त करने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग स्टॉल पर पहुंचे। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं, जनजातीय आस्था और सांस्कृतिक विशेषताओं के बारे में जानकर आगंतुकों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध विरासत की सराहना की।
    गिरौदपुरी धाम के विशाल जैतखाम की भव्यता से हुए परिचित
    पर्यटन स्टॉल पर छत्तीसगढ़ के धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन स्थलों को भी प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। विशेष रूप से महान संत बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में स्थित कुतुब मीनार से भी ऊंचे विशाल जैतखाम की भव्यता ने आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया। लोगों ने प्रदेश के धार्मिक पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक मंदिरों और सांस्कृतिक परंपराओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
    इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बस्तर प्रवास तथा दीपावली मिलन से जुड़े प्रसंगों की जानकारी भी आगंतुकों को दी गई। बस्तर में शांति, सुरक्षा और विकास के साथ पर्यटन की बढ़ती संभावनाओं के प्रति लोगों ने उत्साह व्यक्त किया।
    चित्रकोट जलप्रपात के प्रतिरूप के सामने सेल्फी लेने की मची होड़
    छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के स्टॉल पर विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात का आकर्षक प्रतिरूप आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण बना हुआ है। भारत के नियाग्रा के नाम से प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात की सुंदरता को प्रदर्शित करने वाले इस प्रतिरूप के सामने तस्वीरें खिंचवाने और सेल्फी लेने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
    पर्यटन विभाग द्वारा स्थापित आधुनिक वीआर जोन में भी आगंतुकों की भारी भीड़ रही। इस तकनीक के माध्यम से लोगों ने एक ही स्थान पर बैठकर छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का सजीव अनुभव किया। विशेष उपकरणों के माध्यम से जलप्रपातों, प्राकृतिक दृश्यों और पर्यटन स्थलों का आभासी भ्रमण आगंतुकों के लिए रोमांचक अनुभव रहा। युवाओं और बच्चों ने इस तकनीक में विशेष रुचि दिखाई।
    छत्तीसगढ़ी लोकगीतों और नृत्यों ने बांधा समां
    व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे लोक कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। लोकधुनों की मधुरता और कलाकारों की ऊर्जावान प्रस्तुतियों का दर्शकों ने आनंद लिया।
    इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं, जनजातीय जीवनशैली और सांस्कृतिक विविधता की जीवंत झलक देखने को मिली। आगंतुकों ने लोक कलाकारों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और प्रदेश की कला-संस्कृति के प्रति अपनी उत्सुता व्यक्त की।
    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने की छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों की सराहना
    भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में बिल्हा विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने भी छत्तीसगढ़ पवेलियन का भ्रमण कर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्पकला, पर्यटन स्थलों और विकास की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली गतिविधियों की सराहना की।
    कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार भी प्रदेश में शांति, सुरक्षा, विकास और निवेश के अनुकूल वातावरण को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
    उन्होंने कहा कि बस्तर में शांति और विकास के नए वातावरण से पर्यटन की अपार संभावनाएं सामने आ रही हैं। बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजनों ने क्षेत्र की सकारात्मक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत किया है। इको-पर्यटन, प्राकृतिक पर्यटन, जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक हस्तशिल्प के माध्यम से छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख पर्यटन राज्यों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर सकता है।
    कौशिक ने विश्व प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी कोसा साड़ियों, पारंपरिक वस्त्रों, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की भी सराहना की। उन्होंने पवेलियन में उपस्थित आगंतुकों को छत्तीसगढ़ की विशेषताओं से परिचित कराते हुए प्रदेश के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के लिए प्रेरित किया।
    पर्यटन के साथ स्थानीय रोजगार और आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा
    छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग द्वारा व्यापार मेले के माध्यम से प्रदेश के पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार के साथ पर्यटन आधारित रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की संभावनाओं को भी सामने लाया जा रहा है। विशेष रूप से बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय युवाओं, जनजातीय समुदायों, हस्तशिल्पियों और ग्रामीण परिवारों के लिए आजीविका के नए अवसर विकसित हो सकते हैं।
    प्रदेश में प्राकृतिक पर्यटन, साहसिक पर्यटन, धार्मिक पर्यटन, ग्रामीण पर्यटन और पर्यावरण अनुकूल पर्यटन की संभावनाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयास छत्तीसगढ़ को एक आकर्षक पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने में सहायक हो रहे हैं।
    भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के स्टॉल पर उमड़ रही भीड़ इस बात का संकेत है कि प्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विविधता और अनछुए पर्यटन स्थलों के प्रति देशभर के लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ पवेलियन के माध्यम से राज्य की सकारात्मक छवि, समृद्ध विरासत और पर्यटन की नई संभावनाएं राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से सामने आ रही हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल

    November 22, 2026

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन

    November 22, 2026

    गांवों के विकास और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय

    November 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    छत्तीसगढ

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल

    By Publicuwatch AutherNovember 22, 2026

    हमारी लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराएं समाज की एकता एवं संस्कारों की मजबूत आधारशिला :…

    अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन

    November 22, 2026

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन

    November 22, 2026

    अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त

    November 22, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल

    November 22, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन

    November 22, 2026

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन

    November 22, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.