publicuwatch24.-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगामी दिनों में दुर्ग जिले के प्रवास और प्रस्तावित जनसभाओं को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री नगर निगम रिसाली, नगर निगम भिलाई और नगर निगम भिलाई-3 चरोदा क्षेत्र में आयोजित सभाओं को संबोधित करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर अभिजीत सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों के साथ चिन्हांकित सभा स्थलों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तीनों नगर निगम क्षेत्रों में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान मंच निर्माण, ग्रीन हाउस, बैठक व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, प्रवेश द्वार और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉल की तैयारियों की जानकारी ली गई। कलेक्टर और एसएसपी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने को कहा।
तीन स्थानों पर आयोजित होंगी मुख्यमंत्री की सभाएं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रस्तावित सभाओं के लिए नगर निगम रिसाली क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 18 स्थित दुर्गा चौक को चिन्हांकित किया गया है। वहीं, नगर निगम भिलाई क्षेत्र में आईआईटी मैदान को सभा स्थल के रूप में निर्धारित किया गया है। इसके अलावा नगर निगम भिलाई-3 चरोदा क्षेत्र में न्यायालयीन परिसर मैदान में मुख्यमंत्री की सभा की तैयारी की जा रही है। कलेक्टर अभिजीत सिंह और एसएसपी विजय अग्रवाल ने तीनों स्थलों पर पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक स्थान पर उपलब्ध सुविधाओं और आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।
मंच, बैठक और पार्किंग व्यवस्था पर दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सभा स्थल पर मंच की व्यवस्था, ग्रीन हाउस, अतिथियों एवं आम नागरिकों के बैठने की व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही वाहनों की पार्किंग, प्रवेश और निकास द्वार तथा विभागीय स्टॉल के लिए निर्धारित स्थानों का भी जायजा लिया गया। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान कार्यक्रम स्थलों पर व्यवस्थाएं सुचारू रखने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन की ओर से भी कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया गया।
प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की रही मौजूदगी
निरीक्षण के दौरान एडीएम वीरेंद्र सिंह, नगर निगम भिलाई की आयुक्त सुरुचि सिंह, नगर निगम भिलाई-3 चरोदा के आयुक्त एस.के. सुंदरानी उपस्थित रहे। इसके अलावा एसडीएम सोनाल डेविड, प्रफुल्ल कुमार गुप्ता एवं प्रकाश चन्द्र सोनी ने भी निरीक्षण में हिस्सा लिया। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता ए.के. भट्टाचार्य, जिला परिवहन अधिकारी मृत्युंजय पटेल तथा समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ए.के. गौतम सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के प्रस्तावित प्रवास और सभाओं को ध्यान में रखते हुए तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। कलेक्टर और एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं, ताकि तीनों नगर निगम क्षेत्रों में प्रस्तावित सभाओं का आयोजन व्यवस्थित तरीके से किया जा सके।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सभाओं की तैयारी तेज
- देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन पर्व पर वित्त मंत्रीओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
- कांग्रेस की आपसी कलह पर भाजपा नेताओं का तंज, डिप्टी CM साव बोले- आपस में लड़कर खत्म हो जाएगी पार्टी, सांसद पांडेय ने कहा- पार्टी को मुगली घुट्टी पिलाने की जरूरत…
- धान खरीदी से लेकर कस्टम मिलिंग तक प्रशासन की सख्त निगरानी, पारदर्शिता और समयबद्धता पर विशेष जोर
- धान खरीदी और आदान सहायता से खेती को मिला संबल, किसान अर्जुन राम राजवाड़े ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
- बड़े सपने देखें, लक्ष्य निर्धारित करें और पूरी लगन से आगे बढ़ें: वित्त मंत्री ओपी चौधरी
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से संतुष्ट किसान
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
Saturday, November 21
