Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन

    November 17, 2026

    मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव

    November 17, 2026

    गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक

    November 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
    • मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
    • गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
    • अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
    • नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
    • विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
    • तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
    • अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक – NACHA ने भारतीय दूतावासों के साथ मनाया ‘जनजातीय गौरव दिवस’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव

      November 17, 2026

      अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

      November 17, 2026

      विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट

      November 17, 2026

      तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात

      November 17, 2026

      अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक – NACHA ने भारतीय दूतावासों के साथ मनाया ‘जनजातीय गौरव दिवस’

      November 17, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
    छत्तीसगढ

    पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherNovember 17, 2026No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन

    publicuwatch24.com-धमतरी। जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं तथा देश की आजादी के संघर्ष में जनजातीय महापुरुषों के अतुलनीय योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से आज जिले के विकासखंड नगरी के ग्राम दुगली में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्व एवं जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में लोकसभा सांसद भोजराज नाग अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा, प्रकाश बैस सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, जनजातीय समाज के प्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
    समारोह में जनजातीय समाज की कला, संस्कृति, पारंपरिक लोकनृत्य, वेशभूषा और जीवनशैली की मनमोहक झलक देखने को मिली। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जनजातीय परंपराओं और लोकजीवन को मंच पर जीवंत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी और स्टॉल भी लगाए गए, जिनका मुख्य अतिथि सहित अतिथियों ने अवलोकन किया।
    इस अवसर पर मुख्य अतिथि टंकराम वर्मा ने प्रधानमंत्री जनमन अभियान के अंतर्गत शासकीय हाईस्कूल बाजारकुर्रीडीह में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के विद्यार्थियों के लिए 50 सीटर बालक छात्रावास भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस छात्रावास के निर्माण से दूरस्थ अंचलों के जनजातीय विद्यार्थियों को सुरक्षित आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी और उन्हें पढ़ाई जारी रखने के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा।
    भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष और विचार आज भी प्रेरणास्रोत – मंत्री टंकराम वर्मा
    मुख्य अतिथि की आसंदी से राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती के अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा सहित देश के महान जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और नायकों को नमन किया।
    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर प्रतिवर्ष 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। भगवान बिरसा मुंडा ने समाज में जागरूकता लाने, कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाने तथा जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। उनका जीवन साहस, स्वाभिमान और सामाजिक चेतना का प्रतीक है। उनका योगदान संपूर्ण देश के लिए प्रेरणास्रोत है।
    मंत्री वर्मा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार जनजातीय समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। देश के सर्वाेच्च संवैधानिक पद पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आसीन होना पूरे जनजातीय समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि जनजातीय अंचलों में सड़क, पुल-पुलिया, विद्यालय तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर विकास की मुख्यधारा से दूरस्थ गांवों को जोड़ा जा रहा है।
    उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के परिवारों को पक्के आवास, सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के माध्यम से जनजातीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर मिल रहे हैं। सरकार का लक्ष्य जनजातीय समाज के प्रत्येक परिवार तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और युवाओं को शिक्षा, रोजगार तथा आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराना है।
    धान खरीदी एवं कृषक उन्नति योजना के संबंध में उन्होंने कहा कि कम पैदावार वाले जनजातीय क्षेत्रों के किसानों को भी शासन की आर्थिक सहायता का लाभ मिलना चाहिए। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्यता नहीं होने से कम उत्पादन वाले क्षेत्रों के किसानों को भी निर्धारित आदान सहायता का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
    मंत्री वर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने जनजातीय समाज के कल्याण के लिए पृथक जनजातीय कार्य मंत्रालय का गठन किया और छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर प्रदेशवासियों की वर्षों पुरानी आकांक्षा को साकार किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सम्मान, अधिकारों की रक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के जनजातीय वीर शहीदों वीर नारायण सिंह और गुंडाधुर सहित अन्य जननायकों के संघर्ष और बलिदान का भी स्मरण किया।
    जनजातीय समाज के विकास के लिए योजनाओं का मिल रहा लाभ – सांसद भोजराज नाग
    लोकसभा सांसद भोजराज नाग ने कहा कि जनजातीय समाज का इतिहास संघर्ष, स्वाभिमान, साहस और प्रकृति के प्रति गहरे जुड़ाव का इतिहास है। देश की स्वतंत्रता और सामाजिक चेतना के निर्माण में जनजातीय महापुरुषों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा पृथक जनजातीय कार्य मंत्रालय के गठन और छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण को जनजातीय समाज के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
    उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनजातीय परिवारों और बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास तथा आर्थिक उन्नति के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बस्तर क्षेत्र में माओवाद के प्रभाव में कमी और विकास कार्यों के विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि अब क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। उन्होंने जनजातीय समाज से शासन की योजनाओं का लाभ उठाने तथा बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
    जनजातीय अंचलों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान -जिला पंचायत अध्यक्ष
    जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि अपने पुरखों के संघर्ष, बलिदान, संस्कृति और परंपराओं को याद करने का अवसर है। जनजातीय समाज ने प्रकृति संरक्षण, सामाजिक समरसता और देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय अंचलों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और आजीविका से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार विकास की प्राथमिकता है। शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को समन्वित प्रयास करने चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को सहेजते हुए शिक्षा एवं कौशल विकास के माध्यम से आगे बढ़ने का आह्वान किया।
    36 सड़कों के निर्माण से दूरस्थ अंचलों की कनेक्टिविटी होगी बेहतर – कलेक्टर
    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिले में जनजातीय समाज के कल्याण एवं जनजातीय बहुल क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के साथ ही दूरस्थ एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिले में 36 सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे दूरस्थ गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी तथा ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
    उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल और आजीविका संवर्धन से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र परिवार को योजनाओं का लाभ मिले और विकास की प्रक्रिया में जनजातीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो।
    उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान, विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी
    समारोह के दौरान जनजातीय समाज के उत्थान, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज प्रमुख, अधिकारी-कर्मचारियों तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने सम्मानितजनों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की। हितग्राहियों को पीएम आवास की चाबी सौपी ।
    कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से जनजातीय समाज के लिए संचालित योजनाओं, पात्रता, लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा विभागीय उपलब्धियों की जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों ने स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
    समारोह ने जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत को स्मरण करने के साथ ही उनकी सांस्कृतिक पहचान, अधिकारों और विकास के प्रति सामूहिक संकल्प को भी अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक

    November 17, 2026

    छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य

    November 16, 2026

    छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन

    November 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    छत्तीसगढ

    पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन

    By Publicuwatch AutherNovember 17, 2026

    पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय…

    मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव

    November 17, 2026

    गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक

    November 17, 2026

    अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

    November 17, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन

    November 17, 2026

    मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव

    November 17, 2026

    गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक

    November 17, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.