Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार

    November 15, 2026

    स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय

    November 15, 2026

    राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
    • स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
    • राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
    • बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
    • जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
    • धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
    • कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
    • धान खरीदी महाभियान का विधायक दीपेश साहू ने किया विधिवत शुभारंभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      राज्यपाल डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन

      November 15, 2026

      उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच

      November 14, 2026

      अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव

      November 14, 2026

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट

      November 14, 2026

      राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और स्टार्टअप नवाचारों का प्रदर्शन

      November 14, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
    सरगुजा

    जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherNovember 15, 2026No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, अब पक्के आवास में परिवार के साथ खुशहाल जीवन

    महतारी वंदन योजना से हर महीने मिल रहे एक हजार रुपये, बच्चों की जरूरतें पूरी करने में मिल रहा संबल

    खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनजातीय समुदायों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के परिवारों तक आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाएं पहुंचाकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। इसी की एक प्रेरक मिसाल सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आमादरहा की दिलासो पहाड़ी कोरवा हैं। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के तहत पक्का आवास मिलने से उनके वर्षों पुराने सपने को साकार होने का अवसर मिला है। वहीं, महतारी वंदन योजना से मिल रही नियमित आर्थिक सहायता उनके परिवार की खुशहाली का आधार बन रही है।
    कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति
    दिलासो बताती हैं कि पहले उनका परिवार मिट्टी के कच्चे मकान में रहता था। बारिश के दिनों में छत से पानी टपकता था, जिससे कपड़े और घरेलू सामान भीग जाते थे। बरसात के मौसम में परिवार की सुरक्षा और घर की देखभाल को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती थी। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण स्वयं का पक्का मकान बनवाना उनके लिए संभव नहीं था। ऐसे में पीएम-जनमन योजना उनके परिवार के लिए नई उम्मीद लेकर आई। योजना के तहत पक्का आवास मिलने से अब उनका परिवार बारिश और मौसम की परेशानियों से मुक्त होकर सुरक्षित जीवन व्यतीत कर रहा है। पक्की छत और मजबूत दीवारों ने परिवार को सुरक्षा के साथ आत्मविश्वास और सम्मान भी दिया है।
    महतारी वंदन योजना बनी परिवार का आर्थिक संबल
    आवासीय सुरक्षा के साथ-साथ महतारी वंदन योजना भी दिलासो के परिवार के लिए मददगार साबित हो रही है। योजना के तहत हर महीने उनके बैंक खाते में एक हजार रुपये की राशि अंतरित की जा रही है। दिलासो बताती हैं कि इस राशि से बच्चों की जरूरतें और घर-परिवार के आवश्यक खर्च पूरे करने में सहायता मिलती है। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से घरेलू खर्चों के प्रबंधन में भी सहूलियत हुई है। सीमित आय वाले परिवार के लिए यह सहायता आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
    विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर प्रारंभ किए गए प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के माध्यम से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के परिवारों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के साथ उनकी बसाहटों को सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में इन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। शासन की विभिन्न योजनाओं के समन्वित प्रयासों से जनजातीय परिवारों को सुरक्षित आवास, आर्थिक सहायता और बेहतर जीवन के अवसर मिल रहे हैं।
    जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
    दिलासो पहाड़ी कोरवा ने पक्का आवास और महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं से उनके परिवार के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। अब बारिश के दिनों में घर की चिंता नहीं रहती और बच्चों की जरूरतें पूरी करने के लिए नियमित आर्थिक सहायता भी मिल रही है। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर दिलासो के जीवन में आया यह सुखद परिवर्तन जनजातीय समाज के सम्मान, सुरक्षा, सशक्तिकरण और समावेशी विकास की एक प्रेरक तस्वीर प्रस्तुत करता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    घर की चारदीवारी में हुनर को मिला रोजगार, बिहान से लखपति दीदी बनीं शनिचरी

    November 13, 2026

    छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण

    November 13, 2026

    तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन, 1800 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    सरगुजा

    जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार

    By Publicuwatch AutherNovember 15, 2026

    कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, अब पक्के आवास में परिवार के साथ खुशहाल…

    स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय

    November 15, 2026

    राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ

    November 15, 2026

    बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन

    November 15, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार

    November 15, 2026

    स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय

    November 15, 2026

    राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ

    November 15, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.